Episode notes
नए पॉडकास्ट 'बाबामंडल' के साथ लौट रहे हैं आप सबके चहेते पाणिनि आनंद उर्फ़ बाबा. पहले एपिसोड में उन्होंने दिया आप सबके सवालों का जवाब. कुछ ख़ास लोग अक्सर याद आते हैं और क्यूंकर याद आते हैं? ज्ञान, भाषा और संस्कृति की निरंतरता पर उन्होंने क्या बताया? साथ ही गंगा, अहिल्याबाई की मणिकर्णिका और चीन-जापान पर बाबा क्या बोले, अंत तक सुनिए. होस्ट: पाणिनि आनंद प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: अमन पाल
Babamandal
by Aaj Tak Podcasts · Hindi · Society & Culture
Babamandal is a weekly monologue podcast hosted by Panini Anand, popularly known as 'Baba' among listeners for his unique blend of wisdom, wit, and storytelling. Every Sunday, Baba takes up subjects ranging from everyday curiosities to complex questions of our times, unpacking them in his signature desi style. Drawing from history, culture, religion, mythology, and society, he connects the past…
More from Babamandal
-
19 Jul 2026 · 41 min
भारत का असली 'वित्त मंत्री' मानसून क्यों है और गांव vs शहर की बरसात: बाबामंडल Ep 04
बाबामंडल के इस एपिसोड में पाणिनी आनंद 'बाबा' मानसून के उन पहलुओं पर चर्चा कर रहे हैं जो अक्सर विज्ञान की किताबों से छूट जाते हैं. क्या आप जानते हैं कि दक्षिण एशिया में मानसून का पैटर्न हिमालय जितना ही पुराना है? इसे प्रकृति का 'रिचार्ज सीजन' क्यों कहा जाता है? मानसून को भारत का 'स्थाई वित्त मंत्री' क्यों माना जाता है और यह हमारी जीडीपी को कैसे प्रभावित करता है? गाँव और शहर की बारिश में क्या अंतर है? कौन से ऐसे जीव हैं जो सिर्फ वर्षा ऋतु में दिखते हैं? संसद के आगामी मानसून सत्र से लेकर बरसात के देसी जुगाड़, इसकी तैयारियां, बारिश के मौसम में खान-पान और स्वास्थ्य से जुड़े नियमों के साथ मघा…
-
12 Jul 2026 · 45 min
देव, दानव या मानव - अहंकार से कोई बच क्यों नहीं पाया: बाबामंडल Ep 03
सफल लोगों को अहंकार क्यों हो जाता है? सत्ता, शक्ति और अहंकार...क्या है इनका संबंध? 'बाबामंडल' के इस एपिसोड में पाणिनि आनंद 'बाबा' अहंकार के मनोविज्ञान की गहराई में उतरते हैं और बताते हैं कि आखिर क्यों देवता भी इससे अछूते नहीं रह सके. शक्ति और सफलता इंसान को आत्म-मुग्धता की ओर कैसे ले जाती है? स्वाभिमान और अहंकार के बीच की उस महीन रेखा को समझिए जिसे पार करना पतन का कारण बनता है. कबीर और नानक के विचारों से लेकर रावण और इंद्र के उदाहरणों तक, यह एपिसोड 'अहम' की उत्पत्ति और इसके प्रभाव का विश्लेषण करता है. क्या मनुष्य के लिए अहंकार से मुक्ति संभव है?
-
5 Jul 2026 · 30 min
राम मंदिर में चंदा चोरी- अपराध, पाप और विश्वासघात? चंदा, दान और दक्षिणा का फ़र्क़, दानपात्र और दान का पात्र: बाबामंडल, Ep 02
बाबामंडल के दूसरे एपिसोड में बात दान की. अयोध्या में राम मंदिर के दान चोरी की ख़बर से करोड़ों लोग मर्माहत हैं. तरह-तरह के विचारों, बयानों और आरोपों-आलोचनाओं का दौर जारी है. तो इसी बहाने पाणिनि आनंद 'बाबा' से जानते हैं कि दान दरअसल है क्या? चंदा, दान और दक्षिणा के बीच फ़र्क़ क्या है? दान देने की आवश्यक शर्तें क्या हैं? श्रेष्ठ दान कौन से हैं? दान का दिखावा, दान का गर्व और दान की क़ीमत क्या है? सदका क्या है और ज़कात क्या? शिव सबसे बड़े दानी क्यों माने जाते हैं? दानचोरी अपराध तो है लेकिन इस महापाप की सज़ा क्या मिलती है? साथ ही राजा हरिश्चंद्र, विक्रमादित्य, हर्षवर्धन, शिबि, राजा बलि और शुक्राचार्य की…
-
4 Oct 2026 · 32 min
पितरों को जो चढ़ाते हैं, वो सच में खाते हैं क्या? श्राद्ध, तर्पण और पितृ ऋण को समझिए: बाबामंडल Ep 15
क्या पितृ पक्ष में हमारे पूर्वज सचमुच भोजन और पानी की प्रतीक्षा करते हैं? पितृ कौन हैं, श्राद्ध और तर्पण का वास्तविक अर्थ क्या है और पितृ ऋण तथा पितृ दोष में क्या अंतर है? बाबामंडल के इस एपिसोड में पाणिनि आनंद बाबा से सुनिए ऋग्वेद में पितरों के उल्लेख से लेकर कर्ण की प्रचलित कथा, श्राद्ध, तर्पण, पिंडदान, पंचबलि और पितृ पक्ष से जुड़ी मान्यताओं पर विस्तार से चर्चा. साथ ही जानिए कि पितृ दोष का संबंध मूल वैदिक परंपरा से कितना है और ज्योतिषीय व्याख्याओं से कितना. क्या पितृ पक्ष अशुभ है? क्या श्राद्ध केवल कर्मकांड है? और अगर कोई विधि-विधान न कर पाए तो क्या पूर्वजों के प्रति उसका दायित्व समाप्त हो…
-
27 Sep 2026 · 38 min
मांसाहार की बहस प्लेट पर क्यों? अहिंसा, शाकाहार & भोजन की राजनीति: बाबामंडल Ep 14
मांसाहार और शाकाहार की बहस सिर्फ़ थाली तक सीमित नहीं है. इसके पीछे धर्म, पहचान, जाति, अहिंसा, पर्यावरण, कृषि, बाज़ार और नैतिकता के कई सवाल जुड़े हैं. हम क्या खाते हैं, क्यों खाते हैं और अपने खाने के आधार पर दूसरों को कैसे देखते हैं. क्या मांस खाना हिंसा है? क्या शाकाहारी होना ही अहिंसक होने की गारंटी है? क्या अहिंसा केवल हमारी थाली तक सीमित हो सकती है? और अगर प्रकृति में जीवन एक-दूसरे पर निर्भर है, तो हिंसा और अहिंसा को हम कैसे समझें? इस एपिसोड में बात मांसाहार और शाकाहार से आगे जाकर भोजन, उपभोक्तावाद, कृषि, मीट एक्सपोर्ट, पर्यावरण और गांधी की अहिंसा तक पहुंचती है. असली सवाल यह है कि हमारी…
-
20 Sep 2026 · 53 min
मांस खाना पाप कब बना? धर्म, इतिहास और शाकाहार-मांसाहार का पाखंड: बाबामंडल Ep 13
मांसाहार सिर्फ़ खाने की चीज़ है या धर्म, जाति, शुद्धता और राजनीति का भी सवाल? मनुष्य के भोजन का इतिहास बहुत पुराना है. लेकिन भारत के खान-पान की कहानी और भी जटिल है. बाबामंडल के इस एपिसोड में पाणिनि आनंद 'बाबा' से समझिए भारत में शाकाहार और मांसाहार की कहानी वास्तव में कितनी पुरानी, जटिल और विविध है. इस पॉडकास्ट में मिलेंगे कई सुलगते हुए सवालों के जवाब. मसलन- क्या प्राचीन भारतीय परंपराओं में मांसाहार हमेशा वर्जित था? वेदों, आयुर्वेद, रामायण और महाभारत में भोजन को लेकर क्या तस्वीर मिलती है? शाकाहार कब और कैसे धार्मिक-सामाजिक पहचान से जुड़ने लगा? अलग-अलग क्षेत्रों, संप्रदायों और समुदायों में…
-
13 Sep 2026 · 36 min
जापान से थाईलैंड तक...गणपति का यह रूप पूरी दुनिया में क्यों पूजा जाता है?: बाबामंडल Ep 12
गणेशजी को विनायक, गजानन और विघ्नहर्ता क्यों कहा जाता है? गणपति के अलग-अलग नामों और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं से लेकर गणेशजी और प्रकृति के संबंध तक, 'बाबामंडल' के इस एपिसोड में कई दिलचस्प सवालों के जवाब मिलेंगे. जानिए गणेशजी को जामुन, कैथा, दूर्वा और मोदक क्यों चढ़ाए जाते हैं, उनके बड़े कान, छोटी आंखें, सूंड और लंबोदर का क्या अर्थ है और गणेश-कार्तिकेय की कहानी क्या कहती है. साथ ही भारत से बाहर गणेश पूजा की परंपरा, गणेशोत्सव का इतिहास और 1893 में लोकमान्य तिलक की भूमिका पर भी चर्चा होगी. विनायक से गजानन और विघ्नकर्ता से विघ्नहर्ता बनने तक गणपति की अनसुनी कहानियां सुनिए पाणिनि आनंद उर्फ़ बाबा से.…
-
6 Sep 2026 · 35 min
अचानक कुछ नहीं होता! जो दिखता है, उसके पीछे क्या?: बाबामंडल, Ep 11
क्या दुनिया में होने वाली बड़ी घटनाएं या हमारे जीवन में आने वाले बदलाव वाकई 'अचानक' होते हैं? नेपाल का जल प्रलय हो, 9/11 का हमला हो या किसी का अचानक आया हार्ट अटैक, तानाशाही, क्रांति, सफलता, असफलता, Love at First Sight से लेकर Break up तक—क्या इनके पीछे कोई लंबी प्रक्रिया नहीं होती? 'बाबामंडल' (Babamandal) के इस एपिसोड में पाणिनि आनंद उर्फ़ बाबा बात कर रहे हैं 'अचानक' (Suddenness) के पीछे छिपे सत्य और बोध की. जानेंगे कि कैसे हमारी सीमित दृष्टि हमें चीजों को अचानक दिखाती है, जबकि वास्तविकता कुछ और ही होती है. होस्ट: पाणिनि आनंद प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
-
30 Aug 2026 · 43 min
प्रतिभा का सबसे बड़ा दुश्मन कौन? टैलेंट के साइड इफेक्ट क्या हैं: बाबामंडल
प्रतिभा क्या है? क्या ये सिर्फ जींस और न्यूरोलॉजी का खेल है या फिर अवसर और परिस्थितियों की कहानी? बाबामंडल के इस एपिसोड में पाणिनि आनंद 'बाबा' गहराई से समझा रहे हैं कि कैसे समाज हमारी विशिष्टता को 'बोनसाई' (Bonsai) की तरह ट्रिम कर देता है. क्या सफलता का दबाव हमारी मौलिक प्रतिभा का दुश्मन बन गया है? हम Vincent van Gogh के अवसाद से लेकर Leonardo da Vinci की अद्वितीयता तक के सफर की तफ़्तीश करेंगे. टैलेंट के साइड इफेक्ट से लेकर इसकी इकोनॉमी को समझने के लिए सुनिए पूरा पॉडकास्ट. होस्ट: पाणिनि आनंद प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
-
23 Aug 2026 · 32 min
रक्षाबंधन - किसकी रक्षा, कैसा बंधन? राखी का अनसुना और अलिखित इतिहास: बाबामंडल
क्या रक्षाबंधन सिर्फ एक पर्व है या परंपरा? इसके पीछे कोई गहरा मनोवैज्ञानिक और सामाजिक अर्थ छिपा है? 'बाबा मंडल' के इस एपिसोड में हम रक्षाबंधन की जड़ों तक जाने की कोशिश करेंगे. जहां इतिहास और शास्त्रों में 'राखी' शब्द का सीधा उल्लेख मिलना मुश्किल है, वहीं हमारी लोक परंपराओं ने इस ख़ूबसूरत रिश्ते को सदियों से संजोकर रखा है. हुमायूं-रानी कर्णावती की कहानियों से लेकर ऋषियों और राजाओं के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले 'रक्षा सूत्र' तक, हम जानेंगे कि यह धागा कैसे वचन और बंधुत्व का प्रतीक बना. आज के बदलते दौर में रक्षाबंधन सिर्फ भाई द्वारा सुरक्षा का नहीं, बल्कि बहन की 'मुक्ति' और उसकी पहचान का उत्सव…
