Skip to content
Melo Podcasts Home
CategoriesLanguagesFollowing

Podcast · True Crime

Crime Branch

by Aaj Tak Radio · Hindi · True Crime

जुर्म की गलियों की हर आहट पर नज़र रखने आ गया है नया पॉडकास्ट 'क्राइम ब्रांच' जिसमें हम आपको सुनाएंगे क्राइम की दुनिया के वो क़िस्से जो आप ने कभी नहीं सुने होंगे. सुनिए, एक अर्से से क्राइम की ख़बरें कवर करने वाले आजतक के सीनियर क्राइम रिपोर्टर अरविंद ओझा की खास बातचीत उन शख्सियतों से जो जुर्म की आहट सबसे करीब से सुनते हैं. CRIME BRANCH, hosted by renowned journalist Arvind Ojha, features…

WhatsApp (opens WhatsApp)
New episodes
Weekly
Typical length
50 min
Latest
29 Sep 2026
Language
Hindi

Latest episode

29 Sep 2026 · 55 min

Nithari के 22 कंकाल और Psychopath Surendra Koli के खौफ़नाक क़िस्से, सुनिए Forensic Expert की ज़ुबानी: Crime Branch

निठारी कांड, देश के सबसे खौफ़नाक मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली ने खुद की जान ले ली. ये केस जितना रहस्यमयी है, उतनी ही उलझी हुई है सुरेंद्र कोली की मौत. आखिर उसके दिमाग में क्या चल रहा था? सुरेंद्र कोली का सालों पहले साइकोलॉजिकल टेस्ट करने वाले AIIMS के वरिष्ठ फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. तीरथ दास डोगरा पहली बार विस्तार से बताते हैं कि उन्होंने कोली के व्यवहार, याददाश्त और मानसिक स्थिति में क्या देखा था. कोली ने कई घटनाओं और लोगों से जुड़ी बातें इतनी बारीकी से कैसे याद रखीं? उसके व्यक्तित्व में कौन-सी असामान्य बातें सामने आईं? क्या उसके दिमाग में कोई ऐसा मानसिक बोझ था, जो बाद में उसकी जिंदगी पर…

Earlier episodes 29 most recent

  1. 23 Sep 2026 · 27 min

    Nithari Kand में 16 बच्चों के क़त्ल का आरोपी Surinder Koli खुद की जान क्यों ले बैठा?: Crime Branch

    18 सितंबर 2026 को हरिद्वार के भूपतवाला में एक छोटे से चाय के खोखे में एक आदमी की लाश मिली। जेब से एक पहचान पत्र निकला जिसपर नाम था सुरेंद्र कोली. वही सुरेंद्र कोली, जिसका नाम करीब 20 साल तक निठारी कांड की सबसे खौफ़नाक कहानी से जुड़ा रहा. जिस पर कई हत्याओं के मामले चले, जिसे बार-बार फांसी की सज़ा सुनाई गई… और फिर वो एक-एक करके अपने खिलाफ़ चले सभी 13 मामलों में बरी हो चुका था. लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई. Crime Branch के इस खास एपिसोड में हम लौटते हैं 2005-06 के निठारी में, जहां बच्चों के गायब होने की शिकायतें हुईं, डी-5 के पीछे से कंकाल मिले और एक रसोइया देखते ही देखते देश के सबसे चर्चित…

  2. 8 Sep 2026 · 20 min

    Gogi-Tillu Gang की पुरानी दुश्मनी से Ankit Baliyan तक कैसे पहुंची Gangwar की कहानी?: Crime Branch

    शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की दिनदहाड़े हत्या ने सिर्फ़ पश्चिमी उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत में सनसनी फैला दी है. लेकिन सवाल सिर्फ़ ये नहीं है कि अंकित को किसने मारा? सवाल ये है कि आख़िर अंकित को निशाना क्यों बनाया गया? इस कहानी की कड़ियां जुड़ती हैं अंकित के उस गाने “भरी कोर्ट में गोली मारेंगे” से, जिसमें गैंगस्टर जितेंद्र मान उर्फ़ गोगी से जुड़ी घटना की झलक दिखाई गई थी. पुलिस की जांच में इसके अलावा एक बड़े नेटवर्क और पुरानी गैंगवार की विरासत का एंगल भी सामने आया. इस कहानी में गोगी गैंग, टिल्लू ताजपुरिया, जेल में बैठे कथित हैंडलर्स, फरार शूटर्स और कनाडा-अमेरिका…

  3. 1 Sep 2026 · 1 hr 9 min

    Underworld Don ने Dawood Ibrahim, Bollywood और Mumbai Mafia पर क्या खुलासा किए?: Crime Branch

    मुंबई अंडरवर्ल्ड की वो कहानी, जो किसी फ़िल्म से कम नहीं. Crime Branch के 100वें एपिसोड में आपका स्वागत है, जिसमें हमारे साथ हैं श्याम किशोर गरिकापट्टी, जिन्हें पुलिस ने एक दौर में “ब्लैक स्कॉर्पियन” का नाम दिया था. एक मिडिल क्लास परिवार से आने वाला लड़का, जिसका सपना एयर फ़ोर्स में पायलट बनने का था, आखिर कैसे मुंबई अंडरवर्ल्ड की दुनिया में पहुंच गया? कॉलेज के दिनों में ऑडियो कैसेट बेचने के एक छोटे से विवाद से शुरू हुआ सफ़र उन्हें वरदराजन मुदलियार, दाऊद इब्राहिम, छोटा राजन, बड़ा राजन, अरुण गवली और सुभाष सिंह ठाकुर जैसे अंडरवर्ल्ड के बड़े नामों के करीब ले गया. इस बातचीत में श्याम किशोर बताते…

  4. 25 Aug 2026 · 22 min

    Lawrence Bishnoi और Goldy Brar: दो दोस्त कैसे बने दुश्मन और इनके पीछे क्यों पड़े America-Canada?: Crime Branch

    Lawrence Bishnoi और Goldy Brar की दोस्ती आखिर दुश्मनी में कैसे बदल गई? पंजाब के एक छोटे शहर से निकलकर गोल्डी बराड़ कैसे इंटरनेशनल क्राइम नेटवर्क का बड़ा नाम बना? Crime Branch के इस खास एपिसोड में जानिए सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड, कनाडा से चलते गैंग नेटवर्क, निज्जर मर्डर केस, FBI के Operation Hardball और Lawrence-Goldy के बदलते रिश्तों की पूरी कहानी. साथ ही जानिए कि आखिर अमेरिका, कनाडा और भारत की एजेंसियां गोल्डी बराड़ के पीछे क्यों पड़ी हैं? सुनिए पूरा एपिसोड अरविंद ओझा के साथ. Narrator- Arvind Ojha Sound - Rohan Bharti

  5. 19 Aug 2026 · 22 min

    Shahrukh को धमकाया और Dawood के पीछे Pakistan तक पहुंच गया, सुनिए भगवाधारी Don Bunty Pandey की कहानी: Crime Branch

    वो डॉन जिसने कभी दाऊद इब्राहिम को मारने के लिए पाकिस्तान में घुसने का जोखिम उठाया हो, अपनी ज़िंदगी के आख़िरी पड़ाव में भगवा वस्त्र पहनकर संत कैसे बना? क्राइम ब्रांच के इस ख़ास एपिसोड में सुनिए बंटी पांडे की हैरतअंगेज़ कहानी. वो गैंगस्टर जो उत्तराखंड के एक छोटे से गांव से निकलकर मुंबई अंडरवर्ल्ड तक पहुंचा और बन गया छोटा राजन का सबसे भरोसेमंद शूटर. इस एपिसोड में जानिए: • बंटी पांडे कैसे बना छोटा राजन का राइट हैंड? • दाऊद इब्राहिम को मारने के लिए वो दो बार पाकिस्तान क्यों गया? • शाहरुख़ खान को उसने क्यों धमकी दी? • वियतनाम में छिपकर वो अपना नेटवर्क कैसे चला रहा था? • इंटरपोल और भारतीय एजेंसियों…

About Crime Branch

जुर्म की गलियों की हर आहट पर नज़र रखने आ गया है नया पॉडकास्ट 'क्राइम ब्रांच' जिसमें हम आपको सुनाएंगे क्राइम की दुनिया के वो क़िस्से जो आप ने कभी नहीं सुने होंगे. सुनिए, एक अर्से से क्राइम की ख़बरें कवर करने वाले आजतक के सीनियर क्राइम रिपोर्टर अरविंद ओझा की खास बातचीत उन शख्सियतों से जो जुर्म की आहट सबसे करीब से सुनते हैं. CRIME BRANCH, hosted by renowned journalist Arvind Ojha, features interviews with former IPS officers, police officers, senior crime journalists, lawyers, reformed criminals, and those wrongfully accused and acquitted. Each episode dives into their experiences with high-profile cases, providing unique insights into the world of crime and justice.

Crime Branch is a Hindi true crime podcast from Aaj Tak Radio. Melo plays each episode straight from the publisher's own feed — no ads added, no account needed — and remembers where you stopped, in this browser only.

Publisher
Aaj Tak Radio
Language
Hindi हिन्दी
Category
True Crime
New episodes
Weekly
Typical length
50 min
Latest episode
29 Sep 2026
Feed
RSS — paste into any podcast app
Rights
Copyright © 2026 Living Media India Limited

More from Aaj Tak Radio 6

More Hindi true crime 1

Take it with you

The Melo app keeps playing with the screen off, works in the car and on your watch, wakes you to your station, and browses the whole catalogue offline. Free, no ads, no account.

Get it on Google Play