Skip to content
Melo Podcasts Home
CategoriesLanguagesFollowing

Episode · Gyaan Dhyaan

पेड़ों का नेटवर्क काम कैसे करता है?: ज्ञान ध्यान

3 May 2025 · 6 min

Play episode WhatsApp (opens WhatsApp) Download

Episode notes

पेड़ केवल हमें ऑक्सीजन ही नहीं देते, बल्कि वे अपने आसपास की पूरी कम्युनिटी का भी ध्यान रखते हैं. वे आपस में जुड़कर एक बड़ा नेटवर्क बनाते हैं. इस नेटवर्क के ज़रिए पेड़ एनर्जी, पानी और न्युटरियंट्स भी शेयर करते हैं. बड़े और बूढ़े पेड़ छोटे और कमजोर पौधों की मदद करते हैं ताकि वे भी सही तरीके से बढ़ सकें. पेड़ एक दूसरे से कैसे बात करते हैं? इसके पीछे की साइंस क्या कहती है? जब पेड़ खतरे में होते हैं, तो वे एक दूसरे को कैसे मैसेज भेजते हैं? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में.

Gyaan Dhyaan

by Aaj Tak Radio · Hindi · Learning

Gyaan Dhyaan is a Hindi podcast by Aaj Tak Radio on general knowledge, education, trivia and history in the form of explainers. Aasmaan kyu hai neela, paani kyu geela geela, gol kyu hai dharti. For more such questions come to this window of Gyaan.

More from Gyaan Dhyaan

  1. 4 May 2025 · 8 min

    7000 साल पुरानी ड्रिंक जो अभी भी लोग मज़े से पीते हैं?: ज्ञान ध्यान

    दुनिया में सबसे ज़्यादा बिकने वाली ड्रिंक्स में से एक बीयर का इतिहास हज़ारों साल पुराना है. कमाल की बात ये है कि लोग आज भी इसे मज़े से पीते हैं. और पिए भी क्यों न, ये आसानी से मिल जाती है, बाकी स्पिरिट्स की तुलना में इसमें अल्कोहल की मात्रा कम होती और स्वाद में एक से बढ़कर एक वैरायटी. ये सब हो पाता है, इसको बनाने के बड़े लम्बे प्रोसेस की बदौलत. लेकिन क्या आपको पता है कि अब बीयर को बनाने में घोड़े की खाद का भी इस्तेमाल होने लगा है. आज के ‘ज्ञान ध्यान’ में आपको इसी के बारे में बताएंगे, बीयर अस्तित्व में कैसे आई? ये बनाई कैसे जाती है? कितनी तरह की होती हैं और घोड़े की खाद से इसका क्या नाता है?…

  2. 2 May 2025 · 6 min

    भारत के विमान रोकने से पकिस्तान की होगी जेब हल्की : ज्ञान ध्यान

    22 अप्रैल 2025 को पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में फिर से तनाव बढ़ गया है. इस हमले के बाद भारत ने सिंधु जल संधि रद्द की, और जवाब में पाकिस्तान ने अपने एयरस्पेस से भारतीय विमानों की उड़ान पर रोक लगा दी. पकिस्तान ने भले ही ये फैसला भारत की मुश्किलें बढ़ाने के लिए लिया हो, लेकिन असल में इससे मुसीबत खुद पकिस्तान के लिए ही खड़ी हो गई है. ये एयरस्पेस बैन पकिस्तान को किस तरह प्रभावित करेगा? एयरस्पेस बैन असल में होता क्या है? इसका भारत के यात्रियों और एविएशन इंडस्ट्री पर क्या असर पड़ेगा? सुनिए ज्ञान ध्यान में.

  3. 1 May 2025 · 6 min

    शिमला समझौता रद्द हुआ! अब क्या होगा इसका असर?: ज्ञान ध्यान

    1971 की जंग के बाद भारत और पाकिस्तान ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे - शिमला समझौता. बांग्लादेश की आज़ादी, 90 हज़ार पाक सैनिकों का सरेंडर और एक नई सीमा रेखा, ये सभी इसी समझौते के हिस्से थे. लेकिन हाल फ़िलहाल में हुई कुछ घटनाओं के बाद पाकिस्तान ने इस समझौते को सस्पेंड कर दिया है. आज के 'ज्ञान ध्यान' में आपको शिमला समझौते के बारे में बताएंगे, ये है क्या? दोनों देशों के बीच ये क्यों हुआ था? और इसके टूटने से क्या फर्क पड़ सकता है? रिसर्च: माज़ सिद्दीक़ी साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह

  4. 30 Apr 2025 · 6 min

    AI चैटबॉट्स के इस्तेमाल से धरती के गर्म होने का क्या कनेक्शन है?: ज्ञान ध्यान

    ज्ञान ध्यान के इस एपिसोड में बात कर रहे हैं एक चौंकाने वाले लेकिन ज़रूरी सवाल की. क्या है AI चैटबॉट्स और धरती के तापमान का रिश्ता? जब हम ChatGPT जैसे टूल्स से ईमेल या कहानियां लिखवाते हैं तो उसका असर सिर्फ स्क्रीन तक नहीं रहता. बल्कि वह हमारे पर्यावरण पर भी असर डालता है. कैसे हर सवाल के जवाब के पीछे पानी और बिजली की बड़ी खपत होती है. और कैसे यह ग्लोबल वार्मिंग को बढ़ावा देती है. इन बातों को आसान भाषा में समझिए. समाधान तकनीक को रोकना नहीं है. बल्कि ज़िम्मेदारी से उसका इस्तेमाल करना है. प्रड्यूसर: अर्चिता पुराणिक साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती

  5. 27 Apr 2025 · 7 min

    चांद पर अरबों साल से मौजूद क्रेटर्स की कहानी!: ज्ञान ध्यान

    बचपन से हम चंदा मामा की लोरियां सुनते आ रहे हैं. बड़े हुए तो चांद पर गीत और शायरी सुनने को मिलने लगे. शायद ही चांद से ज्यादा वर्सटाइल कुछ और हो. अगर आपने कभी ध्यान दिया हो तो इस खूबसूरत चांद पर कई गड्ढे और धब्बे भी मौजूद हैं. आपने किसी सैटेलाइट इमेज में ये गड्ढे देखे भी होंगे. आज के 'ज्ञान ध्यान' में हम चांद के इन्हीं दागों यानी क्रेटर्स के बारे में आपको बताएंगे. ये क्रेटर्स होते क्या हैं, ये बने कैसे और ये आज तक चांद की सतह पर कैसे टिके हुए हैं? रिसर्च: प्रांजलि गुप्ता साउंड मिक्सिंग: अमन पाल

  6. 26 Apr 2025 · 6 min

    बीमारी जो इंसानों को 'विदेशी' बना देती है!: ज्ञान ध्यान

    ये तो हम सब जानते हैं कि हर देश के लोग किसी एक भाषा को अपने-अपने तरीके से, अपने-अपने लहज़े में बोलते हैं. और थोड़े अभ्यास से ये लहज़ा सीखा भी जा सकता है. लेकिन क्या बिना सीखे किसी और देश की लैंग्वेज में बातचीत करना इंसानो के लिए संभव है? आपने न्यूज़ चैनल्स पर ऐसी चौंकाने वाली खबरें तो सुनी होंगी जिनमें कोई व्यक्ति अचानक अपनी ज़बान छोड़कर, किसी और भाषा में बात करने लगता है. ऐसा ही कुछ हुआ था जर्मनी की एनेलीज़ मिशेल के साथ. ये किसी जादू से कम नहीं लगता. लेकिन क्या ये सच में कोई जादू है? या फिर दुनिया में सबसे कॉम्प्लेक्स इंसानी दिमाग का कोई झोल? क्या है इसके पीछे की साइंस? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में.

  7. 25 Apr 2025 · 5 min

    सिंधु जल संधि ख़त्म हुई तो पाक़िस्तान को क्या नुक़सान होगा: ज्ञान ध्यान

    कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ बरसों पुरानी सिंधु जल समझौते को ख़त्म करने का ऐलान किया है. दोनों देशों के बीच ये संधि कब और किन परिस्थितियों में हुई थी, इसकी शर्तें क्या थीं और इसे ख़त्म करने से भारत-पाक़िस्तान का क्या नफ़ा-नुक़सान होगा, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' के इस एपिसोड में. साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह

  8. 24 Apr 2025 · 7 min

    टाइम जोन क्या होता है, जिससे तय होता है देश का समय?: ज्ञान ध्यान

    जब अरुणाचल प्रद्श में सूरज दो घंटे से चमक रहा होता है, तब गुजरात अंधेरे में सो रहा होता है, लेकिन घड़ी दोनों जगह एक ही समय दिखा रही होती है. क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों? एक ही देश में दिन-रात के इतने अंतर के बावजूद हम एक ही टाइम ज़ोन क्यों फॉलो करते हैं? क्या भारत को दो टाइम ज़ोन अपनाने चाहिए? सुनिए ‘ज्ञान ध्यान’ में. रिसर्च : मान्या बत्तरा साउंड मिक्सिंग : रोहन भारती

  9. 23 Apr 2025 · 6 min

    आपके बच्चों की ऑनलाइन दुनिया क्या वाकई सेफ़ है?: ज्ञान ध्यान

    आज-कल की डिजिटल दुनिया जितना विकास कर रही है, उतनी ही खतरनाक भी होती जा रही है. सोशल मीडिया पर हो रहे मज़ाक और ट्रोलिंग बढ़कर गंभीर मानसिक तनाव और क्राइम का रूप ले लेते हैं. और डिजिटल दुनिया की इसी डार्क साइड को साइबर बुलिंग कहा जाता है. साइबर बुलिंग के मामले अब तो काफी बढ़ चुके हैं. इसलिए साइबर बुलिंग के खतरे को समझना अब ज़्यादा महत्वपूर्ण हो गया है. ‘ज्ञान ध्यान’ के इस एपिसोड में आपको बताएंगे कि साइबर बुलिंग कितनी आम हो चुकी है?, इससे बचने के क्या उपाय हैं? और अगर ये आपके किसी अपने के साथ हो तो क्या किया जाए.

  10. 20 Apr 2025 · 7 min

    कैविएट याचिका जो कोर्ट में आम आदमी को बोलने का मौका देती है: ज्ञान ध्यान

    कोर्ट-कचहरी का नाम सुनते ही आम आदमी घबरा जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कानून ने आपको एक ऐसी ढाल दी है जिससे आप बिना केस लड़े भी अपनी बात अदालत तक पहुंचा सकते हैं? इसी का नाम है कैविएट याचिका. ये याचिका अदालत को पहले से अलर्ट करती है कि अगर आपके खिलाफ कोई अर्ज़ी दाखिल हो, तो आपकी बात सुने बिना कोई फैसला न दिया जाए. ‘ज्ञान ध्यान’ के इस एपिसोड में आपको बताएंगे कि कैविएट क्या है, इसे कौन और कब दाखिल कर सकता है, और इसका तरीका क्या होता है? प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग: अमन पाल

Every episode of Gyaan Dhyaan →

Take it with you

The Melo app keeps playing with the screen off, works in the car and on your watch, wakes you to your station, and browses the whole catalogue offline. Free, no ads, no account.

Get it on Google Play