Episode · Gyaan Dhyaan
फोटो और वीडियोज़ की तरह क्या अब Genes भी एडिट हो सकेंगे?: ज्ञान ध्यान
5 Apr 2025 · 6 min
Episode notes
कुछ बीमारियां ज़िंदगी को बहुत मुश्किल बना देती हैं, खासकर वो जो जन्म के साथ ही मिलती हैं. इनका इलाज नामुमकिन सा लगता है. लेकिन बदलते वक्त के साथ मेडिकल साइंस में होने वाले विकास से क्या इनका इलाज खोजा जा सकता है? Biotechnology और CRISPR तकनीक इसी बदलाव की शुरुआत है. भविष्य में इंसानों की ज़िंदगी और आसान बनाने में वैज्ञानिक दिन रात एक कर रहे हैं. लेकिन यह तकनीक वास्तव में काम कैसे करती है? क्या यह हर जेनेटिक बीमारी को ठीक कर सकती है? और क्या इसके इस्तेमाल में कोई ख़तरा भी है? अगर वैज्ञानिक इस तकनीक को पूरी तरह सफल बना पाए तो क्या Genetic बीमारियां इतिहास बन जाएँगी? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में.
Podcast
Gyaan Dhyaan
Aaj Tak Radio · Learning · Hindi
Gyaan Dhyaan is a Hindi podcast by Aaj Tak Radio on general knowledge, education, trivia and history in the form of explainers. Aasmaan kyu hai neela, paani kyu geela geela, gol kyu hai dharti. For more such questions come to this window of Gyaan.
More from Gyaan Dhyaan All episodes →
-
12 Apr 2025 · 6 min
2030 तक नहीं बचेगा देश में पीने का पानी!: ज्ञान ध्यान
क्लाइमेट चेंज की वजह से बढ़ती गर्मी और पानी की कमी ने दुनिया को एक गंभीर संकट में डाल दिया है. धरती की सतह पर नदियां, झीलें और तालाब गायब होते जा रहे हैं, जबकि ज़मीन के नीचे से पानी लगातार निकाला जा रहा है. लेकिन असली समस्या तब उत्पन्न होती है जब अंडरग्राउंड वाटर रिचार्ज नहीं हो पाता. कंक्रीट के जंगल की वजह से बारिश का पानी ज़मीन में समाता नहीं, और यही कारण है कि ग्राउंडवाटर लेवल्स रीप्लेनिश नहीं हो पाते. क्या ये समस्या जल्द ही और बढ़ने वाली है? क्या यही दुनिया के विनाश का सबसे बड़ा कारण बनेगी? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में. रिसर्च: श्रुति साउंड मिक्सिंग: अमन पाल
-
11 Apr 2025 · 7 min
भूकंप प्रेडिक्ट करना मुश्किल काम क्यों है?: ज्ञान-ध्यान
आपने देखा होगा कि कुछ समय से भूकंप ज़्यादा ही आ रहे हैं. टीवी पर रोज़ ही कहीं ना कहीं इनसे होने वाले नुकसान की ब्रेकिंग न्यूज़ आ जाती है. कभी 4 तो कभी 7 मैग्निट्यूड. पर आजकल ये इतना क्यों बढ़ गए हैं? और एडवांस में अगर मौसम प्रेडिक्ट हो सकता है, तो भूकंप क्यों नही? क्या इसके लिए कोई टेक्नोलॉजी नहीं है? जानने के लिए सुनिए आज का ज्ञान-ध्यान. रिसर्च- प्रांजलि गुप्ता साउंड मिक्स- अमन पाल
-
10 Apr 2025 · 6 min
Teen Account फीचर जिससे आप अपने बच्चों पर रख सकते हैं नज़र: ज्ञान ध्यान
इंस्टाग्राम ने हाल ही में एक नया फीचर लॉन्च किया है जो बहुत सारे बदलाव लाया है. क्या आप जानते हैं कि नार्मल अकाउंटस के अलावा भी एक ऐसा अकाउंट है जो बच्चों के लिए इंस्टाग्राम ने बनाया है जिसे नाम दिया है- टीन अकाउंट. ये 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बनाया है जिसमें काफी सारे प्राइवेसी फीचर्स हैं और ये कंटेंट को फिल्टर करके दिखाता है. तो इसके बाकी क्या फीचर्स हैं और ये कैसे बच्चों के लिए सुरक्षित है. सुनिए ‘ज्ञान-ध्यान’ में. रिसर्च: मान्या बत्तरा साउंड मिक्सिंग: अमन पाल
-
9 Apr 2025 · 8 min
Bystander Effect, जो भीड़ में आपके बर्ताव को कंट्रोल करता है!: ज्ञान ध्यान
किसी की मदद करना या किसी के काम आना, इंसानी सभ्यता की सबसे ज़रूरी शर्त है. और हर किसी को मौका मिलने पर मदद करनी ही चाहिए. मगर क्या हो जब आपकी मदद करने की इच्छा महज़ भीड़ की वजह से बदल जाए? सुनने में भले ही ये अजीब लग रहा हो लेकिन इसमे कहीं न कहीं सच्चाई छुपी हुई है. ऐसा होता है Bystander Effect की वजह से. तो क्या भीड़ हमारे इमोशन्स को दबा देती है? क्या है ये Bystander Effect और कैसे ये हमारे फ़ैसले पर प्रभाव डालता है? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में. साउंड मिक्स- सूरज सिंह रिसर्च- माज़ सिद्दीक़ी
-
6 Apr 2025 · 6 min
बिना बिजली के लगने वाले झटके का सीक्रेट क्या है?: ज्ञान ध्यान
क्या बिना बिजली के झटका लग सकता है? इस सवाल ने शायद आपको भी कभी चौंकाया होगा, जब आपने दरवाज़ा छुआ और अचानक हल्का करंट जैसा एहसास हुआ. इसे हम 'स्टैटिक इलेक्ट्रिसिटी' कहते हैं. ये एक ऐसी अनदेखी दुनिया है, जहां एटम, इलेक्ट्रॉन और चार्ज मिलकर वो करंट तैयार करते हैं. जो हमें अक्सर लगते रहते हैं तो आखिर ये करंट लगते क्यों है और किन घरेलू उपायों से आप इससे बच सकते हैं. सुनिए ‘ज्ञान ध्यान’ में. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
-
4 Apr 2025 · 7 min
इंटरनेशनल स्कूल साधारण स्कूलों से कितने अलग होते हैं?: ज्ञान ध्यान
रोड पर लगे बैनर्स से लेकर अखबारों के एड तक हमें इंटरनेशनल स्कूलों का बहुत ज़िक्र मिलता है. कई स्कूल तो यूं ही अपने नाम के आगे ‘इंटरनेशनल’ का टैग भी लगा लेते हैं पर इंटरनेशनल स्कूल्स में क्या कुछ अलग पढ़ाया जाता है? क्या होते हैं इंटरनेशनल स्कूल और ये कैसे काम करते हैं? सुनिए 'ज्ञान-ध्यान' में. साउंड मिक्स- रोहन भारती रिसर्च- प्रांजलि गुप्ता
-
3 Apr 2025 · 7 min
ग्रीन इंटरनेट, एक करिश्मा जो फ्यूचर की दुनिया को बदल कर रख देगा | ज्ञान ध्यान
इंटरनेट हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसका पर्यावरण पर भी गहरा असर पड़ता है. डेटा सेंटर, सर्वर और नेटवर्क को लगातार बिजली की जरूरत होती है, जिससे ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन और ई-वेस्ट बढ़ता है.इसी समस्या का समाधान है ग्रीन इंटरनेट. ये कैसे काम करता है, ये भविष्य के लिए क्यों जरूरी है, इसे बढ़ावा देने के लिए हम क्या कर सकते हैं? सुनिए आज के ‘ज्ञान ध्यान’ में. रिसर्च: मान्या बत्रा साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
-
2 Apr 2025 · 7 min
आपकी बॉडी की गंध से आपके बारे में क्या-क्या पता लगाया जा सकता है?: ज्ञान ध्यान
लव ऐट फर्स्ट साइट के काॅन्सेप्ट से इत्तेफ़ाक ना रखने वाले भी अट्रैक्शन ऐट फर्स्ट साईट के फैक्ट से मुकर नहीं सकते. सैकड़ों की भीड़ में भी कोई एक शख़्स हमारा ध्यान अपनी ओर खींच लेता है और फिर वो चेहरा लम्बे समय तक हमारे दिमाग में बैठा रह जाता है. पर ऐसा होने के पीछे कारण क्या है? क्या ये एक व्यक्ति की पर्सनालिटी की वजह से होता है? या फिर उनके फिजिकल फीचर्स की वजह से? और अगर इसके पीछे कोई और कारण है तो वो काम कैसे करता है? और कैसे कर सकते हैं आप एक पोटेंशियल पार्टनर को अट्रैक्ट? जानेंगे 'ज्ञान ध्यान' में.
-
30 Mar 2025 · 9 min
GHIBLI स्टाइल वाली तस्वीरों के पीछे असल में कौन है?: ज्ञान ध्यान
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नया ट्रेंड जबरदस्त वायरल हो रहा है, जहां लोग अपनी तस्वीरों को AI की मदद से स्टूडियो Ghibli के एनीमेशन स्टाइल में बदल रहे हैं. लेकिन इस ट्रेंड की जितनी चर्चा हो रही है, उतनी ही आलोचना भी की जा रही है. कई लोगों का मानना है कि इस तरह की AI-जेनरेटेड इमेज बनाना स्टूडियो Ghibli और उसके संस्थापक Hayao Miyazaki का अपमान है. आज के ‘ज्ञान ध्यान’ में हम आपको स्टूडियो Ghibli के बारे में विस्तार से बताएंगे. साथ ही जानेंगे कि Hayao Miyazaki कौन हैं, उन्होंने एनीमेशन जगत में क्या योगदान दिया है, और आखिर क्यों लोग इस नए ट्रेंड का विरोध कर रहे हैं? और Hayao Miyazaki खुद AI को लेकर…
-
29 Mar 2025 · 6 min
इंडियंस का क्रिकेट के साथ इमोशनल कनेक्शन क्यों है?: ज्ञान ध्यान
आईपीएल हो, टेस्ट मैच हो या ओडीआई, क्रिकेट हम इंडियन्स के लिए सिर्फ एक गेम नही, बल्कि त्योहार है. इसपर ज्ञान बाँटने वाले उतने ही है, जितने आसमान में तारे. आज भी कोई 2011 के वर्ल्ड कप फाइनल या 2023 के चैंपियन्स ट्रॉफी फाइनल का ज़िक्र करे, तो आंखें भर आती हैं, पर हम इंडियन्स क्रिकेट को लेकर इतने जुनूनी क्यों हैं? जानिए आज के 'ज्ञान-ध्यान' में
