Skip to content
Melo Podcasts Home
CategoriesLanguagesFollowing

Episode · Hello Doctor

कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? दवा ज़रूरी है या डाइट से होगा कंट्रोल? जानिए कोलेस्ट्रॉल हार्ट अटैक का रिश्ता : हेलो डॉक्टर

1 Mar 2026 · 36 min

Play episode WhatsApp (opens WhatsApp) Download

Episode notes

कोलेस्ट्रॉल असल में है क्या? क्या यह शरीर के लिए जरूरी भी है? क्या कोलेस्ट्रॉल एक बीमारी है या सिर्फ़ एक जोखिम कारक? अच्छा कोलेस्ट्रॉल और बुरा कोलेस्ट्रॉल क्या होता है? ट्राइग्लिसराइड्स क्या होते हैं? ये कोलेस्ट्रॉल से अलग कैसे हैं? क्या पतले लोगों को भी हाई कोलेस्ट्रॉल हो सकता है? क्या सिर्फ़ मोटे लोगों को ही कोलेस्ट्रॉल की समस्या होती है? अगर कोई व्यक्ति रोज़ वॉक करता है तो क्या उसे कोलेस्ट्रॉल की चिंता नहीं करनी चाहिए? क्या तनाव से भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है? क्या हाई कोलेस्ट्रॉल के कोई लक्षण होते हैं या यह “साइलेंट” होता है? किस लेवल पर हमें सच में चिंता करनी चाहिए? हाई कोलेस्ट्रॉल से…

Hello Doctor

by Aaj Tak Radio · Hindi · Health

Hello Doctor is a Hindi podcast where we talk to specialist doctors on common health problems. No medical jargons to scare you away! We make sure that listener gets to understand everything about symptoms, diagnosis and treatment of common health diseases and also pack a few health tips for you to t

More from Hello Doctor

  1. 22 Mar 2026 · 35 min

    अबॉर्शन की गोली से जान जा सकती है? गर्भपात का सेफ़ तरीक़ा, Pregnancy और जोखिम को समझिए: हेलो डॉक्टर

    सेफ अबॉर्शन को आम भाषा में कैसे समझा जाए? इसके अलग-अलग तरीके क्या होते हैं? क्या अबॉर्शन और अपने आप गर्भ गिरना एक ही बात है? क्या अबॉर्शन हमेशा खतरनाक होता है? सेफ और अनसेफ अबॉर्शन में असल फर्क क्या है? अबॉर्शन करवाना सही है या गलत? मेडिकल नजरिए से इसे कैसे देखा जाता है? क्या अबॉर्शन एक आम प्रक्रिया है या बहुत कम होता है? क्या शुरुआती हफ्तों में अबॉर्शन आसान होता है? क्या इसमें बहुत दर्द होता है और पूरी प्रक्रिया में कितना समय लगता है? घंटे, दिन या हफ्ते? क्या अबॉर्शन करवाने से समाज में बदनामी का डर सच है या सिर्फ़ सोच? इससे जुड़ी सबसे आम गलतफहमियाँ कौन सी हैं? क्या देर करने से खतरा बढ़ सकता…

  2. 15 Mar 2026 · 24 min

    बच्चेदानी के मुंह पर कैंसर क्यों हो जाता है? सर्वाइकल कैंसर, HPV वैक्सीन और इलाज जानिए | हेलो डॉक्टर

    सर्वाइकल कैंसर क्या होता है? शरीर के किस हिस्से में यह कैंसर होता है और यह कैसे शुरू होता है? भारत में सर्वाइकल कैंसर कितना आम है? क्या यह सच है कि यह कैंसर धीरे-धीरे कई सालों में विकसित होता है? सर्वाइकल कैंसर का सबसे बड़ा कारण HPV (Human Papillomavirus) बताया जाता है, यह वायरस क्या है? क्या हर HPV संक्रमण कैंसर में बदल जाता है? किन महिलाओं में इसका जोखिम ज्यादा होता है? क्या कम उम्र में शादी या कई गर्भधारण इसका जोखिम बढ़ाते हैं? क्या धूम्रपान या कमजोर इम्यूनिटी भी इससे जुड़ी होती है? सर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं? क्या कई बार कोई लक्षण ही नहीं होते और फिर भी कैंसर हो सकता…

  3. 8 Mar 2026 · 32 min

    PCOS & Endometriosis से हर 5वीं महिला परेशान? लक्षण, कारण और इलाज जानिए : हेलो डॉक्टर

    भारत में हर पांचवीं महिला किसी न किसी हार्मोनल समस्या से जूझ रही है. लेकिन इसके बारे में खुलकर बात अब भी कम होती है. PCOS और Endometriosis जैसी समस्याएं आज की जीवनशैली, तनाव, खान-पान और हार्मोनल असंतुलन से जुड़ी हुई हैं. अनियमित पीरियड्स, अचानक वजन बढ़ना, मूड स्विंग्स, चेहरे पर पिंपल्स, बालों का झड़ना, अत्यधिक दर्द और फर्टिलिटी से जुड़ी परेशानियां—ये सभी संकेत हो सकते हैं कि शरीर अंदर ही अंदर मदद की मांग कर रहा है. हेलो डॉक्टर के इस एपिसोड में. इस एपिसोड में हमने PCOS और Endometriosis को विस्तार से समझने की कोशिश की. इनके लक्षण क्या हैं? शुरुआती संकेत कैसे पहचानें? क्या हर अनियमित पीरियड…

  4. 22 Feb 2026 · 32 min

    मिर्गी का दौरा पड़ते ही लोग करते हैं ये बड़ी गलती! मिर्गी से जुड़े खतरनाक मिथ जानिए : हेलो डॉक्टर

    मिर्गी क्या है? क्या यह एक बीमारी है या सिर्फ़ दौरे आने की स्थिति? क्या हर दौरा मिर्गी ही होता है? मिर्गी और साधारण फिट में क्या अंतर है? दिमाग में ऐसा क्या होता है कि दौरा पड़ता है? भारत में मिर्गी कितनी आम है? मिर्गी के कितने प्रकार होते हैं? क्या हर बार मरीज गिरकर झटके खाता है, या कुछ और तरह के दौरे भी होते हैं? बच्चों और बड़ों में लक्षण अलग होते हैं? अगर किसी को पहली बार दौरा पड़े तो परिवार को क्या करना चाहिए? कौन से लक्षण देखकर तुरंत अस्पताल जाना चाहिए? दौरे के समय क्या करना चाहिए? क्या जूता सूंघाना, प्याज सूंघाना या चाबी पकड़ाना सही है? दौरे के समय मरीज को पकड़कर रोकना चाहिए या छोड़…

  5. 15 Feb 2026 · 53 min

    पसीना, बेचैनी और घबराहट? हो सकता है हार्ट अटैक! ECG, TMT और Echo की सच्चाई जानिए | हेलो डॉक्टर

    दिल असल में महँगी दवाइयाँ या सप्लीमेंट नहीं, बल्कि सादी रोज़मर्रा की आदतें चाहता है. संतुलित खाना, नियमित चलना, पूरी नींद और कम तनाव. दिल की बीमारी सिर्फ बुज़ुर्गों की नहीं रही. 30–40 की उम्र में बढ़ते हार्ट अटैक की वजहें हैं पेट की चर्बी, धूम्रपान, डायबिटीज़, हाई ब्लड प्रेशर, तनाव, कम नींद और अनियमित जीवनशैली. रिपोर्ट ‘नॉर्मल’ आने का मतलब यह नहीं कि दिल पूरी तरह सुरक्षित है. क्योंकि ECG, TMT और Echo की अपनी सीमाएँ हैं और शुरुआती ब्लॉकेज या सूक्ष्म जोखिम छूट सकते हैं. प्रोटीन पाउडर, फैट बर्नर और प्री-वर्कआउट में मौजूद अधिक कैफीन, स्टिमुलेंट्स या मिलावटी तत्व दिल की धड़कन और ब्लड प्रेशर बढ़ा…

  6. 8 Feb 2026 · 26 min

    घुटने का दर्द और घुटना बदलने की सर्जरी: कब ज़रूरी है, कितनी सुरक्षित है और बाद की ज़िंदगी कैसी होती है? : हेलो डॉक्टर

    घुटने का दर्द जब दवा, तेल और फिज़ियोथैरेपी से भी ठीक न हो, तो सामने आता है एक बड़ा फैसला—Knee Joint Replacement का. लेकिन इस नाम से ही लोग डर जाते हैं. कहीं चलना बंद न हो जाए, कहीं ज़िंदगी दूसरों पर निर्भर न हो जाए. हेलो डॉक्टर के इस एपिसोड में हमने आसान भाषा में बात की घुटने का इम्प्लांट पर. यह कब ज़रूरी होता है, किसे कराना चाहिए और किसे नहीं, ऑपरेशन कितना सुरक्षित है और सर्जरी के बाद ज़िंदगी सच में कितनी नॉर्मल हो पाती है. अगर आपके घर में या आसपास कोई घुटने के दर्द से जूझ रहा है, तो ये बातचीत डर नहीं, सही जानकारी देगी ताकि फैसला अफ़वाह से नहीं, समझ से हो. सर्जरी के बाद किन आदतों से…

  7. 14 Jun 2026 · 18 min

    खून, फेफड़ों और शरीर के अंदर तक पहुंच गया प्लास्टिक? Microplastic का सच जानिए: हेलो डॉक्टर

    माइक्रोप्लास्टिक क्या होते हैं? क्या इन्हें हम अपनी आंखों से देख सकते हैं? हाल के वर्षों में माइक्रोप्लास्टिक को लेकर इतनी चिंता क्यों बढ़ी है? क्या सचमुच माइक्रोप्लास्टिक हमारे शरीर में पहुंच चुके हैं? इसके क्या सबूत हैं? माइक्रोप्लास्टिक हमारे शरीर में मुख्य रूप से किन रास्तों से प्रवेश करते हैं पानी, खाना या हवा? बोतलबंद पानी और नल के पानी में माइक्रोप्लास्टिक का कितना फर्क होता है? क्या प्लास्टिक के डिब्बों में खाना गर्म करना या स्टोर करना जोखिम बढ़ाता है? समुद्री भोजन, नमक, चाय बैग या पैकेज्ड फूड जैसे कौन-कौन से खाद्य पदार्थ माइक्रोप्लास्टिक के स्रोत हो सकते हैं? क्या माइक्रोप्लास्टिक…

  8. 7 Jun 2026 · 39 min

    डाई या मेहंदी? सफेद बालों का इलाज क्या? गर्मी-बरसात में स्किन की देखभाल के नुस्खे : हेलो डॉक्टर

    लोग अक्सर कहते हैं कि हेयर डाई से आँखों की रोशनी पर असर पड़ सकता है. इसमें कितनी सच्चाई है? बाल रंगने के बाद कई लोगों को खुजली, जलन या सूजन हो जाती है. इसके पीछे कौन सा केमिकल सबसे ज्यादा जिम्मेदार होता है? "नो अमोनिया" लिखे प्रोडक्ट क्या वास्तव में ज्यादा सुरक्षित होते हैं या यह सिर्फ मार्केटिंग है? बार-बार डाई करने से बालों की जड़ों या स्कैल्प पर क्या असर पड़ता है? डाई लगाने से पहले पैच टेस्ट कितना जरूरी है और इसे सही तरीके से कैसे करें? कई लोग दाढ़ी और सिर के बालों में एक ही डाई इस्तेमाल कर लेते हैं. क्या यह सुरक्षित है? काली दाढ़ी पाने के चक्कर में लोग सबसे बड़ी गलती क्या करते हैं? लोगों…

  9. 31 May 2026 · 32 min

    मिट्टी, बर्फ, कच्चा चावल खाने का मन करता है? थकान, चक्कर & कमजोरी को समझिए : हेलो डॉक्टर

    एनीमिया क्या होता है? लोग अक्सर एनीमिया को सिर्फ खून की कमी बोलते हैं. मेडिकल भाषा में इसका सही मतलब क्या है? भारत में एनीमिया इतना आम क्यों है? क्या एनीमिया सिर्फ महिलाओं की बीमारी है या पुरुष और बच्चे भी इसकी चपेट में आते हैं? शरीर कौन-कौन से शुरुआती संकेत देता है कि खून की कमी हो रही है? क्या हर समय थकान रहना एनीमिया का संकेत हो सकता है? चक्कर आना, सांस फूलना, बाल झड़ना, नाखून टूटना! इनका एनीमिया से क्या संबंध है? कुछ लोगों को मिट्टी, बर्फ या कच्चा चावल खाने का मन करता है. क्या ये भी एनीमिया का लक्षण है? कब समझना चाहिए कि मामला गंभीर हो चुका है? महिलाओं में एनीमिया ज्यादा क्यों देखा जाता…

  10. 24 May 2026 · 23 min

    बीयर, शराब, प्रोटीन पाउडर और जिम करने से बढ़ता हैं यूरिक एसिड? जोड़ों के दर्द का इलाज जानिए : हेलो डॉक्टर

    यूरिक एसिड होता क्या है? शरीर में यूरिक एसिड बढ़ता क्यों है? हाई यूरिक एसिड और गाउट क्या एक ही बीमारी हैं? क्या हर व्यक्ति जिसका यूरिक एसिड बढ़ा हो, उसे दर्द भी होता है? आजकल कम उम्र के लोगों में भी यूरिक एसिड इतना क्यों बढ़ रहा है? यूरिक एसिड बढ़ने का सबसे पहला संकेत क्या होता है? पैरों के अंगूठे में अचानक तेज दर्द क्यों होता है? यूरिक एसिड के दर्द और सामान्य जोड़ों के दर्द में फर्क कैसे पहचानें? क्या सूजन और लालपन भी इसके लक्षण हैं? क्या सुबह के समय दर्द ज्यादा महसूस होता है? कौन-कौन सी चीजें यूरिक एसिड सबसे ज्यादा बढ़ाती हैं? क्या सिर्फ नॉनवेज खाने वालों को ही यह समस्या होती है? दाल,…

Every episode of Hello Doctor →

Take it with you

The Melo app keeps playing with the screen off, works in the car and on your watch, wakes you to your station, and browses the whole catalogue offline. Free, no ads, no account.

Get it on Google Play