Episode · Hello Doctor
आप सोच रहे हैं खांसी… सच में कुछ और है! जानिए प्रदूषण, सुपरबग और फेफड़ों की बिगड़ती हालत का इलाज : हेलो डॉक्टर
23 Nov 2025 · 33 min
Episode · Hello Doctor
23 Nov 2025 · 33 min
रिपोर्ट्स कहती हैं कि वायु प्रदूषण के कारण फेफड़ों की सूजन और एलर्जी के मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है. प्रदूषण फेफड़ों को किस तरह प्रभावित करता है? इसके अंदरूनी नुकसान को आम भाषा में कैसे समझा जा सकता है? अक्सर लोग खांसी या सांस फूलने को मौसमी मान लेते हैं, किन लक्षणों पर ध्यान देना चाहिए कि ये प्रदूषण से जुड़ी गंभीर बीमारी हो सकती है? क्या प्रदूषण से अस्थमा और सीओपीडी जैसी बीमारियाँ बढ़ रही हैं? बच्चों और बुज़ुर्गों के फेफड़ों पर इसका असर अलग क्यों और कैसे होता है? क्या मास्क और एयर प्यूरीफायर वास्तव में फेफड़ों को बचा सकते हैं या ये सिर्फ एक सीमित सुरक्षा है? प्रदूषण और एलर्जी के बीच…
by Aaj Tak Radio · Hindi · Health
Hello Doctor is a Hindi podcast where we talk to specialist doctors on common health problems. No medical jargons to scare you away! We make sure that listener gets to understand everything about symptoms, diagnosis and treatment of common health diseases and also pack a few health tips for you to t
14 Dec 2025 · 33 min
Peptic Ulcer आखिर है क्या? इसे आम भाषा में कैसे समझाया जा सकता है? पेट का अल्सर और ड्यूओडनल अल्सर इन दोनों में क्या फर्क है? अल्सर सबसे ज़्यादा किस वजह से होता है. H. pylori, एसिड, तनाव, दवाइययां या कुछ और? दर्द कैसा होता है? क्या किसी भी पेट दर्द को अल्सर नहीं मानना चाहिए? क्या भारत में H. pylori संक्रमण के मामले ज़्यादा हैं? क्या मसालेदार खाना सच में अल्सर का कारण है या सिर्फ एक मिथक? लंबे समय तक पेनकिलर लेने से अल्सर कैसे बन जाता है? अल्सर के किस–किस चरण में खून बहने का खतरा होता है? क्या अल्सर फट सकता है? किस स्थिति में यह इमरजेंसी बन जाता है? Endoscopy कब जरूरी होती है? क्या हर मरीज को…
7 Dec 2025 · 25 min
अनाफिलैक्सिस क्या है? आम एलर्जी से यह कितना अलग और खतरनाक होता है? शरीर में अचानक ऐसा क्या होता है कि मरीज कुछ ही मिनटों में क्रिटिकल हो जाता है? किन लोगों में अनाफिलैक्सिस होने का जोखिम ज्यादा रहता है? सबसे कॉमन ट्रिगर्स क्या हैं? खाना, दवा, कीड़े-मकौड़े, इंजेक्शन कौन सा ज्यादा खतरनाक है? क्या पहली बार में भी अनाफिलैक्सिस हो सकता है? या हमेशा दोबारा एक्सपोज़र पर होता है? अनाफिलैक्सिस के शुरुआती संकेत कौन-से हैं जिन्हें पहचानना जरूरी है? घर में या मार्केट में किसी को अनाफिलैक्सिस हो जाए, तो पहली मदद क्या करें? डॉक्टर के पास पहुंचने तक एंटीएलर्जी स्टेरॉयड क्या कोई रोल निभाती हैं? अनाफिलैक्सिस…
30 Nov 2025 · 35 min
अक्सर कहा जाता है "सारा खेल पेट का है" लेकिन सच में हमारी इम्यूनिटी का 70% पेट में बनता है, इसका मतलब क्या है? क्या यह सच है कि हमारे पेट में मौजूद बैक्टीरिया हमारे लिए सैनिकों का काम करते हैं? जब हम gut health कहते हैं, तो इसमें क्या-क्या शामिल होता है सिर्फ़ पाचन या कुछ और भी? शरीर की इम्यूनिटी और gut का क्या रिश्ता है? यानी कैसे एक चीज़ दूसरी को प्रभावित करती है? कौन से खाने हमारी gut health को मज़बूत करते हैं और कौन उसे बिगाड़ देते हैं? क्या प्रोबायोटिक दही, अचार, कांजी, या फर्मेंटेड फूड सच में gut को हेल्दी रखते हैं? क्या शहरी जीवन की चीज़ें जैसे नींद की कमी, तनाव, जंक फूड, या बार-बार…
14 Jun 2026 · 18 min
माइक्रोप्लास्टिक क्या होते हैं? क्या इन्हें हम अपनी आंखों से देख सकते हैं? हाल के वर्षों में माइक्रोप्लास्टिक को लेकर इतनी चिंता क्यों बढ़ी है? क्या सचमुच माइक्रोप्लास्टिक हमारे शरीर में पहुंच चुके हैं? इसके क्या सबूत हैं? माइक्रोप्लास्टिक हमारे शरीर में मुख्य रूप से किन रास्तों से प्रवेश करते हैं पानी, खाना या हवा? बोतलबंद पानी और नल के पानी में माइक्रोप्लास्टिक का कितना फर्क होता है? क्या प्लास्टिक के डिब्बों में खाना गर्म करना या स्टोर करना जोखिम बढ़ाता है? समुद्री भोजन, नमक, चाय बैग या पैकेज्ड फूड जैसे कौन-कौन से खाद्य पदार्थ माइक्रोप्लास्टिक के स्रोत हो सकते हैं? क्या माइक्रोप्लास्टिक…
7 Jun 2026 · 39 min
लोग अक्सर कहते हैं कि हेयर डाई से आँखों की रोशनी पर असर पड़ सकता है. इसमें कितनी सच्चाई है? बाल रंगने के बाद कई लोगों को खुजली, जलन या सूजन हो जाती है. इसके पीछे कौन सा केमिकल सबसे ज्यादा जिम्मेदार होता है? "नो अमोनिया" लिखे प्रोडक्ट क्या वास्तव में ज्यादा सुरक्षित होते हैं या यह सिर्फ मार्केटिंग है? बार-बार डाई करने से बालों की जड़ों या स्कैल्प पर क्या असर पड़ता है? डाई लगाने से पहले पैच टेस्ट कितना जरूरी है और इसे सही तरीके से कैसे करें? कई लोग दाढ़ी और सिर के बालों में एक ही डाई इस्तेमाल कर लेते हैं. क्या यह सुरक्षित है? काली दाढ़ी पाने के चक्कर में लोग सबसे बड़ी गलती क्या करते हैं? लोगों…
31 May 2026 · 32 min
एनीमिया क्या होता है? लोग अक्सर एनीमिया को सिर्फ खून की कमी बोलते हैं. मेडिकल भाषा में इसका सही मतलब क्या है? भारत में एनीमिया इतना आम क्यों है? क्या एनीमिया सिर्फ महिलाओं की बीमारी है या पुरुष और बच्चे भी इसकी चपेट में आते हैं? शरीर कौन-कौन से शुरुआती संकेत देता है कि खून की कमी हो रही है? क्या हर समय थकान रहना एनीमिया का संकेत हो सकता है? चक्कर आना, सांस फूलना, बाल झड़ना, नाखून टूटना! इनका एनीमिया से क्या संबंध है? कुछ लोगों को मिट्टी, बर्फ या कच्चा चावल खाने का मन करता है. क्या ये भी एनीमिया का लक्षण है? कब समझना चाहिए कि मामला गंभीर हो चुका है? महिलाओं में एनीमिया ज्यादा क्यों देखा जाता…
24 May 2026 · 23 min
यूरिक एसिड होता क्या है? शरीर में यूरिक एसिड बढ़ता क्यों है? हाई यूरिक एसिड और गाउट क्या एक ही बीमारी हैं? क्या हर व्यक्ति जिसका यूरिक एसिड बढ़ा हो, उसे दर्द भी होता है? आजकल कम उम्र के लोगों में भी यूरिक एसिड इतना क्यों बढ़ रहा है? यूरिक एसिड बढ़ने का सबसे पहला संकेत क्या होता है? पैरों के अंगूठे में अचानक तेज दर्द क्यों होता है? यूरिक एसिड के दर्द और सामान्य जोड़ों के दर्द में फर्क कैसे पहचानें? क्या सूजन और लालपन भी इसके लक्षण हैं? क्या सुबह के समय दर्द ज्यादा महसूस होता है? कौन-कौन सी चीजें यूरिक एसिड सबसे ज्यादा बढ़ाती हैं? क्या सिर्फ नॉनवेज खाने वालों को ही यह समस्या होती है? दाल,…
17 May 2026 · 33 min
गर्मियां आते ही सब पानी पीने की हिदायतें क्यों देने लगते हैं? ऊपर ऊपर से जवाब तो सबको पता है. लेकिन Hello Doctor में हम आम सुनाई पड़ने वाले सवालों पर भी बड़े रोचक जवाब पाते हैं Doctors से. बढ़ती गर्मी के बीच आज का एपिसोड अहम है. क्योंकि इस एपिसोड में हमारे मेहमान हैं Dr. Sanjay Verma, Additional Director, Internal Medicine, Fortis Escorts, Okhla, Delhi. इनसे समझेंगे कि Hydration का असल मतलब है क्या? क्या सिर्फ़ बॉतल भर भर पानी पी लेना ही Hydration है? Hydration का सही तरीका समझेंगे. ये भी समझेंगे कि क्या कोई सीमा भी है कि क्या काम करने वाले किसी व्यक्ति को कितना पानी पीना चाहिए? क्या…
10 May 2026 · 30 min
टेस्टिकुलर कैंसर क्या होता है? यह शरीर के किस हिस्से को प्रभावित करता है? यह कैंसर कितनी आम बीमारी है, खासकर भारत में? किन उम्र के पुरुषों में इसका खतरा ज्यादा होता है?टेस्टिकुलर कैंसर होने के मुख्य कारण क्या हैं? क्या लाइफस्टाइल, जैसे धूम्रपान, शराब, मोबाइल रखना आदि का इससे कोई संबंध है? जिन लोगों में बचपन में अंडकोष नीचे नहीं उतरे इसके शुरुआती लक्षण क्या होते हैं, जिन्हें लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं? क्या इसमें दर्द होता है या बिना दर्द के भी गांठ बन सकती है? अगर किसी को अंडकोष में सूजन या भारीपन लगे तो क्या तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए? टेस्टिकुलर कैंसर की जांच कैसे की जाती है? क्या घर…
3 May 2026 · 27 min
हीट वेव क्या होती है? सामान्य गर्मी और हीट वेव में क्या फर्क है? किन महीनों में हीट वेव का खतरा सबसे ज्यादा रहता है? हीट वेव के पीछे मुख्य कारण क्या हैं? हीट वेव का शरीर पर क्या असर पड़ता है? हीट स्ट्रोक क्या होता है और इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं? किन लोगों को हीट वेव से सबसे ज्यादा खतरा होता है? अगर किसी को हीट स्ट्रोक हो जाए तो तुरंत क्या करना चाहिए? हीट वेव से बचने के लिए आम लोगों को क्या-क्या सावधानियाँ रखनी चाहिए? दिन के किस समय बाहर निकलने से बचना चाहिए? क्या सिर्फ पानी पीना काफी है या ORS/नमक-चीनी का घोल भी जरूरी है? कपड़ों और खान-पान में क्या बदलाव करने चाहिए? क्या भारत के शहर इस…