Skip to content
Melo Podcasts Home
CategoriesLanguagesFollowing

Episode · Tech Tonic with Munzir

आपके बेडरूम का डेटा सीधा कंपनियों को जाता है! Smart Devices की डरावनी सच्चाई :Tech Tonic

14 Jan 2026 · 15 min

Play episode WhatsApp (opens WhatsApp) Download

Episode notes

जब आप रात को सोते हैं, तो क्या आपका बेडरूम भी सो जाता है? Smart TV, Alexa, Smart AC और दूसरी smart devices ने हमारी ज़िंदगी आसान बना दी है, लेकिन इनके पीछे एक ऐसी सच्चाई छुपी है जो आपको असहज कर सकती है। इस एपिसोड में हम बात कर रहे हैं कि modern bedrooms कैसे धीरे-धीरे data generate करने वाली जगह बनते जा रहे हैं, और कैसे आपकी daily routine, habits और preferences कहीं न कहीं रिकॉर्ड हो रही हैं। यह एपिसोड डराने के लिए नहीं, बल्कि आपको aware बनाने के लिए है - ताकि आप समझ सकें कि privacy आज के digital world में कैसे बदल रही है। पूरा सच जानने के लिए एपिसोड अंत तक ज़रूर देखें। Produced by : Suraj…

Tech Tonic with Munzir

by Aaj Tak Radio · Hindi · Tech & Science

Ever wondered what's brewing in the ever-evolving tech realm? Brace yourselves, for tech virtuoso Munzir Ahmad, a seasoned tech journalist, will be your weekly guide in this sensational podcast. Each week, he'll unravel the mysteries of how technology can either smoothen your journey through life or

More from Tech Tonic with Munzir

  1. 4 Feb 2026 · 14 min

    Moltbook : Social Media जहां इंसानों का मज़ाक उड़ता है! AI Bots करते हैं यहाँ पे बातें : Tech Tonic

    आपने क्या कभी सोचा है कि एक दिन इंटरनेट पर इंसानों की ज़रूरत ही न रहे? जहाँ पोस्ट, कमेंट, बहस, न्यूज़ और फैसले - सब कुछ AI ही करे? इस एपिसोड में हम बात करते हैं एक नए ट्रेंड की: AI-only social networks जो की Moltbook के नाम से Popular हो रहा है, जहाँ इंसान शामिल ही नहीं हैं। यह सिर्फ टेक्नोलॉजी नहीं है - यह इंटरनेट के कंट्रोल और भविष्य का सवाल है। क्या यह Dead Internet Theory सच हो रही है? और अगर AI सिर्फ AI से सीख रहा है, तो इंसानों पर इसका क्या असर पड़ेगा? Produced by : Suraj Singh

  2. 28 Jan 2026 · 19 min

    पढ़े लिखे लोग भी नहीं बच पा रहे इन Scam से! Top 5 Scams 2026 : Tech Tonic

    2026 की शुरुआत के साथ ही ऑनलाइन और डिजिटल स्कैम्स ने खतरनाक रफ्तार पकड़ ली है. Traffic Challan से लेकर Job Offers, Delivery Calls और Deepfake तक - ठगी के तरीके पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट और खतरनाक हो चुके हैं. इस एपिसोड में हम बात करते हैं उन Scam Patterns की जो इस साल सबसे ज्यादा लोगों को निशाना बना रहे हैं - ऐसे Scam जिनमें पढ़े लिखे, Tech Savy लोग भी फँस चुके हैं. अगर आपके फोन पर अनजान कॉल, मैसेज या लिंक आ रहे हैं, तो यह एपिसोड आपके लिए बेहद जरूरी है. Produced By : Suraj Singh

  3. 21 Jan 2026 · 1 hr 15 min

    Chinese कंपनियों ने कौन से तिकड़म आजमाकर Smartphone Market को कब्ज़ा लिया? : Tech Tonic

    इस एपिसोड में Tectonic with Munzir पर हमारे साथ है Madhav Sheth और हमने Smartphone Industry पर बात की हैं, Dubai के रास्ते कैसे iPhones भारत से Russia जा रहे है और Influencers क्यों हर फ़ोन को अच्छा बोलते हैं। हमने ground reality पर भी बात की है जिसकी वजह से Chinese smartphone brands भारत में लगातार No.1 बने हुए हैं। यह चर्चा सिर्फ smartphones तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत के टेक इकोसिस्टम, इंडियन ब्रांड्स की चुनौती और आने वाले बदलावों की तरफ भी इशारा करती है। अगर आप जानना चाहते हैं: - क्यों कुछ Chinese brands हर साल आगे निकल जाते हैं - और भारत में असली competition कहाँ अटकता है तो यह एपिसोड…

  4. 7 Jan 2026 · 17 min

    Fake E-Challan Scam 2026: सरकारी चालान के नाम पर कैसे लूटे जा रहे हैं आपके पैसे? : Tech Tonic

    2026 में सबसे तेजी से बढ़ने वाले Cyber Frauds में से एक है Fake E-Challan Scam. फोन पर आने वाला “Urgent Traffic Penalty Notice” मैसेज, सरकारी अशोक स्तंभ, https वेबसाइट और असली जैसे दिखने वाले पोर्टल - सब कुछ इतना रियल लगता है कि अच्छे-अच्छे पढ़े-लिखे लोग भी फंस जाते हैं। इस एपिसोड के Tech Tonic with Munzir में हम बताएंगे: - Fake e-Challan scam कैसे काम करता है - फर्जी और असली सरकारी वेबसाइट में फर्क कैसे पहचानें - https होने के बावजूद वेबसाइट क्यों unsafe हो सकती है - mParivahan और gov.in पोर्टल से चालान safely कैसे चेक करें - TRAI और telecom warnings को कैसे पढ़ें अगर आपने कभी चालान का…

  5. 31 Dec 2025 · 12 min

    Market में Memory Cards, RAM की shortage, क्या महंगे होंगे लैपटॉप-फ़ोन?: Tech Tonic

    मेमोरी कार्ड के दामों में आग लगी हुई है. पिछले कुछ महीनों में इनके दाम पांच गुना तक बढ़ गए हैं. हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक 512GB मेमोरी के दाम में पिछले कुछ महीनों में 65 फीसदी की तेज़ी देखी गई है. सैमसंग ने मेमोरी चिप के दाम 60 पर्सेंट तक बढ़ा दिए हैं. इन सबके लिए Artificial Intelligence यानी AI कैसे ज़िम्मेदार है? AI की भूख से क्या स्मार्टफ़ोन और लैपटॉप की कीमतें आसमान फाड़ने वाली हैं? क्या 16 जीबी RAM वाले स्मार्टफोन मार्केट में आगे मिलेंगे ही नहीं? Chatgpt, Generative AI, Perplexity पर कोई सवाल करने से पहले सौ बार क्यों सोचें? सुनिए Tech Tonic पॉडकास्ट के इस एपिसोड में मुंज़िर अहमद…

  6. 24 Dec 2025 · 16 min

    Sim Binding क्या है और ये सचमुच Organized Cyber Fraud से छुटकारा दिलाएगा?: Tech Tonic

    भारत इस समय साइबर फ़्रॉड के सबसे ख़तरनाक दौर से गुज़र रहा है - OTP Fraud, Digital Arrest Scam और Fake Calls से जनता परेशान है. इस देशव्यापी मुसीबत से निपटने के लिए सरकार एक नए प्लान पर विचार कर रही है - SIM Binding. दावा है कि इस नियम के लागू होने से साइबर फ्रॉड कम होंगे. पर क्या SIM Binding सचमुच एक सटीक समाधान है या फिर यूज़र्स के लिए नई परेशानी खड़ी करेगा? मुंज़िर अहमद से इस इस एपिसोड में जानिए: SIM Binding क्या है और ये क्यों लाया जा रहा है? WhatsApp, Telegram जैसे ऐप्स पर इसका क्या असर होगा? क्या इससे Organized Cyber Fraud रुकेगा? Android–iOS की टेक्निकल सीमाएं क्या हैं? Multi-device,…

  7. 24 Jun 2026 · 20 min

    America ने India को बनाया Data Lab, AI से पैसे कमाए फिर Block क्यों कर दिया: Tech Tonic

    आपने ChatGPT को अपने सवाल दिए। Claude को अपनी बातें बताईं। Gemini को अपना data दिया। इसी data से उन्होंने AI train किया। इसी data से उन्होंने अरबों कमाए। और फिर India को ही block कर दिया। Anthropic ने Claude का सबसे powerful model India में use करने पर ban लगा दिया। Nvidia के high-end chips India नहीं आ सकते। और 2030 तक AI पी जाएगा एक अरब लोगों का पानी। यह Tech news नहीं है। यह एक जागने की ज़रूरत है। इस Episode में Munazir आपको बताएंगे - - भारत का Data कैसे America की AI की नींव बना? - Anthropic ने Claude India में क्यों block किया? - Nvidia के chips India क्यों नहीं आ सकते? - 2030 तक AI…

  8. 22 Jun 2026 · 57 min

    24x7 काम, No Salary, No Leave! मिलिए India के AI Sales Expert QuantumBot's sister company IntoAI से

    AI क्या सच में आपसे मोल-भाव (bargaining) कर सकता है? क्या वो आपकी जगह मुश्किल सेल्स डील्स भी क्रैक कर सकता है? ये अब कोई साइंस फिक्शन नहीं, बल्कि हकीकत है और इसे एक इंडियन स्टार्टअप ने ही कर दिखाया है। 2015 में शुरू हुए QuantumBot और उनकी सब्सिडियरी IntoAI ने एक ऐसा AI Sales Agent तैयार किया है, जो दुनिया में पहले कभी नहीं देखा गया। Techtonic के इस एपिसोड में मुनजिर बात कर रहे हैं QuantumBot के फाउंडर संजय से, और समझने की कोशिश कर रहे हैं कि ये नई टेक्नोलॉजी कैसे काम करती है। इस एपिसोड में हम क्या बात करेंगे: * AI Sales Agent क्या है और ये बैकएंड पर कैसे काम करता है? * रात के 11:30 बजे भी…

  9. 3 Jun 2026 · 13 min

    Vivo X300 Ultra ले लिया तो iPhone भूल जाओगे | First Hand Experience & User Review

    ₹1,60,000 में Vivo का फोन — सुनकर यकीन नहीं होता। लेकिन जब इसे हाथ में लेकर चलो तो सामने वाला खुद पूछता है — "भाई, यह गैजेट क्या है?" Vivo X300 Ultra सिर्फ एक फोन नहीं है। इसमें आप DSLR जैसे लेंस लगा सकते हो, 4-5 किलोमीटर दूर की बिल्डिंग zoom करके देख सकते हो, और फोटो ऐसी आती है कि लोग पूछते हैं कि DSLR से ली है क्या। इस Episode में Munzir आपको बताएंगे — - Vivo X300 Ultra का पूरा Camera Setup - 400mm और 2.35x Telephoto Lens कैसे लगाएं - Camera Grip क्या है और कैसे काम करता है - ₹1,60,000 का फोन — क्या यह सही कीमत है? - iPhone 17 Pro और Samsung से तुलना - Snapdragon 8 Elite Gen 5, 6600mAh…

  10. 27 May 2026 · 14 min

    Pizza order किया, Video edit की और बुलाई Cab! Google का ये चश्मा सब कुछ करेगा: Google IO 2026

    25 साल में पहली बार Google ने अपना Search बदल दिया और इस बार बदलाव इतना बड़ा है कि Internet को यूज़ करने का तरीका ही बदल जाएगा। Google IO 2026 में जो हुआ, वो सिर्फ एक Tech Event नहीं था, ये हमारी Digital ज़िंदगी का नया Chapter था। इस Episode में Munzir आपको बताएंगे : - Google Search का नया रूप - Blue Links खत्म? - Google Cart - एक जगह से पूरी Shopping, Price History के साथ - XR Smart Glasses - चश्मे से Video Edit और Pizza Order! - Gemini Omni - वो AI जो आपका दिमाग पढ़ता है - Veo Video Model - मिनटों में Professional Video - Google AI Studio - 5 मिनट में App बनाओ और Publish करो - Gmail का नया…

Every episode of Tech Tonic with Munzir →

Take it with you

The Melo app keeps playing with the screen off, works in the car and on your watch, wakes you to your station, and browses the whole catalogue offline. Free, no ads, no account.

Get it on Google Play