Skip to content
Melo Podcasts Home
CategoriesLanguagesFollowing

Episode · Babamandal

Gen Z Protest में गालियां क्यों, गाली देना क्या हमेशा गलत होता है?: बाबामंडल Ep 06

2 Aug 2026 · 44 min

Play episode WhatsApp Download

Episode notes

गालियों का समाज और समाज की गाली आजकल राष्ट्रीय विमर्श में है. बाबामंडल के इस एपिसोड में गालियों के संसार और उसके पीछे छिपे मनोविज्ञान की गहराई से हुई पड़ताल. आज के दौर में विरोध प्रदर्शनों और सोशल मीडिया पर गालियां या अपशब्द इतने आम क्यों हो गए हैं? क्या ये महज़ गुस्सा है या अभिव्यक्ति का एक नया और बेबाक तरीका? प्राचीन रोमन और ग्रीक सभ्यताओं से लेकर आज के आधुनिक समाज तक, अपशब्द या गालियां कैसे हमारी भाषा का हिस्सा बन गए? क्या गाली देना एंगर मैनेजमेंट का एक 'सेफ्टी वाल्व' है या यह केवल मानसिक हिंसा का एक रूप है? इस पॉडकास्ट में पाणिनि आनंद 'बाबा' ने गालियों के सांस्कृतिक आधार, जेंडर के नजरिए…

Podcast

Babamandal

Aaj Tak Podcasts · Society & Culture · Hindi

Babamandal is a weekly monologue podcast hosted by Panini Anand, popularly known as 'Baba' among listeners for his unique blend of wisdom, wit, and storytelling. Every Sunday, Baba takes up subjects ranging from everyday curiosities to complex questions of our times, unpacking them in his signature desi style. Drawing from history, culture, religion, mythology, and society, he connects the past…

More from Babamandal All episodes →

  1. 6 Sep 2026 · 35 min

    अचानक कुछ नहीं होता! जो दिखता है, उसके पीछे क्या?: बाबामंडल, Ep 11

    क्या दुनिया में होने वाली बड़ी घटनाएं या हमारे जीवन में आने वाले बदलाव वाकई 'अचानक' होते हैं? नेपाल का जल प्रलय हो, 9/11 का हमला हो या किसी का अचानक आया हार्ट अटैक, तानाशाही, क्रांति, सफलता, असफलता, Love at First Sight से लेकर Break up तक—क्या इनके पीछे कोई लंबी प्रक्रिया नहीं होती? 'बाबामंडल' (Babamandal) के इस एपिसोड में पाणिनि आनंद उर्फ़ बाबा बात कर रहे हैं 'अचानक' (Suddenness) के पीछे छिपे सत्य और बोध की. जानेंगे कि कैसे हमारी सीमित दृष्टि हमें चीजों को अचानक दिखाती है, जबकि वास्तविकता कुछ और ही होती है. होस्ट: पाणिनि आनंद प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह

  2. 30 Aug 2026 · 43 min

    प्रतिभा का सबसे बड़ा दुश्मन कौन? टैलेंट के साइड इफेक्ट क्या हैं: बाबामंडल

    प्रतिभा क्या है? क्या ये सिर्फ जींस और न्यूरोलॉजी का खेल है या फिर अवसर और परिस्थितियों की कहानी? बाबामंडल के इस एपिसोड में पाणिनि आनंद 'बाबा' गहराई से समझा रहे हैं कि कैसे समाज हमारी विशिष्टता को 'बोनसाई' (Bonsai) की तरह ट्रिम कर देता है. क्या सफलता का दबाव हमारी मौलिक प्रतिभा का दुश्मन बन गया है? हम Vincent van Gogh के अवसाद से लेकर Leonardo da Vinci की अद्वितीयता तक के सफर की तफ़्तीश करेंगे. टैलेंट के साइड इफेक्ट से लेकर इसकी इकोनॉमी को समझने के लिए सुनिए पूरा पॉडकास्ट. होस्ट: पाणिनि आनंद प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह

  3. 23 Aug 2026 · 32 min

    रक्षाबंधन - किसकी रक्षा, कैसा बंधन? राखी का अनसुना और अलिखित इतिहास: बाबामंडल

    क्या रक्षाबंधन सिर्फ एक पर्व है या परंपरा? इसके पीछे कोई गहरा मनोवैज्ञानिक और सामाजिक अर्थ छिपा है? 'बाबा मंडल' के इस एपिसोड में हम रक्षाबंधन की जड़ों तक जाने की कोशिश करेंगे. जहां इतिहास और शास्त्रों में 'राखी' शब्द का सीधा उल्लेख मिलना मुश्किल है, वहीं हमारी लोक परंपराओं ने इस ख़ूबसूरत रिश्ते को सदियों से संजोकर रखा है. हुमायूं-रानी कर्णावती की कहानियों से लेकर ऋषियों और राजाओं के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले 'रक्षा सूत्र' तक, हम जानेंगे कि यह धागा कैसे वचन और बंधुत्व का प्रतीक बना. आज के बदलते दौर में रक्षाबंधन सिर्फ भाई द्वारा सुरक्षा का नहीं, बल्कि बहन की 'मुक्ति' और उसकी पहचान का उत्सव…

  4. 16 Aug 2026 · 51 min

    पकौड़े का गरुड़ पुराण से क्या रिश्ता है? चटनी-पकौड़ी का अनसुना इतिहास: बाबामंडल Ep 08

    बारिश की पहली बूंद गिरते ही पकौड़े क्यों याद आते हैं? आखिर पकौड़ी और चटनी के बीच ऐसा क्या रिश्ता है कि एक के बिना दूसरा अधूरा लगता है? और क्या आपको पता है कि पकौड़ी की कहानी सिर्फ़ हमारी कढ़ाही तक सीमित नहीं है...इसकी जड़ें मेसोपोटामिया तक जाती हैं और इसका एक अजीब-सा कनेक्शन गरुड़ पुराण से भी निकल आता है! पकवट, बटका और परिका—कैसे बदले पकौड़ी के नाम? चटनी के पाँच प्रकार कौन से हैं? सबसे स्वादिष्ट चटनी-पकौड़ी कौन सी है? पाणिनी आनंद 'बाबा' के साथ बाबामंडल के इस चटपटे एपिसोड में उतरिए पकौड़ी और चटनी की उस दुनिया में, जिसे हम खाते तो रोज़ हैं, लेकिन जानते बहुत कम हैं. होस्ट: पाणिनि आनंद प्रड्यूसर:…

  5. 9 Aug 2026 · 33 min

    कांवड़ियों को राजनीति बिगाड़ रही? कांवड़ का असल इतिहास और इसके नियम: बाबामंडल, Ep 07

    सावन और कांवड़ यात्रा एक दूसरे के पूरक हैं. भगवान शिव की उपासना के इस महीने में कांवड़ यात्रा का ख़ास महत्व रहा है. लेकिन आए दिन जिस तरह की ख़बरें और वीडियो सामने आते हैं, उससे सवाल उठता है कि क्या कांवड़ यात्रा अपनी मूल पहचान खो रही है? क्या आजकल की राजनीति और ट्रेंड्स ने इस प्राचीन परंपरा को बदल दिया है? 'बाबामंडल' के इस एपिसोड में पाणिनि आनंद उर्फ़ बाबा कांवड़ यात्रा के उस सच को खंगाल रहे हैं जो अक्सर डीजे के शोर में दब जाता है. इस पॉडकास्ट में जानेंगे: कांवड़ का इतिहास: कांवरिया या कांवड़िया शब्द कहां से आया? क्या रावण पहला कांवड़िया था? परशुराम और श्रवण कुमार से जुड़े पौराणिक संदर्भ और…

  6. 26 Jul 2026 · 56 min

    आंदोलन लोकतंत्र के Safety Valve हैं, पर ये कब खतरनाक हो जाते हैं: बाबामंडल Ep 05

    क्या 'आंदोलन' का मतलब सिर्फ विरोध प्रदर्शन है? आंदोलनजीवी होना गर्व की बात क्यों है? क्या बिना राजनीति के कोई आंदोलन मुमकिन है? क्या आंदोलन हमेशा सफल होते हैं? आज 'बाबा मंडल' (Babamandal) के इस ख़ास एपिसोड में हम गहराई से समझेंगे 'आंदोलन' (Movement) के वास्तविक अर्थ को. अक्सर हम आंदोलनों को केवल सड़कों पर भीड़ या नारों के रूप में देखते हैं, लेकिन इसके पीछे विज्ञान, मनोविज्ञान और सत्ता का एक जटिल ताना-बाना होता है. इस पॉडकास्ट में पाणिनि आनंद 'बाबा' से जानिए...आंदोलन के 5 मूल तत्व क्या हैं? क्रांति, विद्रोह और आंदोलन में क्या अंतर है? कब कोई बगावत आंदोलन बनती है और कब क्रांति? गांधी के सत्याग्रह…

  7. 19 Jul 2026 · 41 min

    भारत का असली 'वित्त मंत्री' मानसून क्यों है और गांव vs शहर की बरसात: बाबामंडल Ep 04

    बाबामंडल के इस एपिसोड में पाणिनी आनंद 'बाबा' मानसून के उन पहलुओं पर चर्चा कर रहे हैं जो अक्सर विज्ञान की किताबों से छूट जाते हैं. क्या आप जानते हैं कि दक्षिण एशिया में मानसून का पैटर्न हिमालय जितना ही पुराना है? इसे प्रकृति का 'रिचार्ज सीजन' क्यों कहा जाता है? मानसून को भारत का 'स्थाई वित्त मंत्री' क्यों माना जाता है और यह हमारी जीडीपी को कैसे प्रभावित करता है? गाँव और शहर की बारिश में क्या अंतर है? कौन से ऐसे जीव हैं जो सिर्फ वर्षा ऋतु में दिखते हैं? संसद के आगामी मानसून सत्र से लेकर बरसात के देसी जुगाड़, इसकी तैयारियां, बारिश के मौसम में खान-पान और स्वास्थ्य से जुड़े नियमों के साथ मघा…

  8. 12 Jul 2026 · 45 min

    देव, दानव या मानव - अहंकार से कोई बच क्यों नहीं पाया: बाबामंडल Ep 03

    सफल लोगों को अहंकार क्यों हो जाता है? सत्ता, शक्ति और अहंकार...क्या है इनका संबंध? 'बाबामंडल' के इस एपिसोड में पाणिनि आनंद 'बाबा' अहंकार के मनोविज्ञान की गहराई में उतरते हैं और बताते हैं कि आखिर क्यों देवता भी इससे अछूते नहीं रह सके. शक्ति और सफलता इंसान को आत्म-मुग्धता की ओर कैसे ले जाती है? स्वाभिमान और अहंकार के बीच की उस महीन रेखा को समझिए जिसे पार करना पतन का कारण बनता है. कबीर और नानक के विचारों से लेकर रावण और इंद्र के उदाहरणों तक, यह एपिसोड 'अहम' की उत्पत्ति और इसके प्रभाव का विश्लेषण करता है. क्या मनुष्य के लिए अहंकार से मुक्ति संभव है?

  9. 5 Jul 2026 · 30 min

    राम मंदिर में चंदा चोरी- अपराध, पाप और विश्वासघात? चंदा, दान और दक्षिणा का फ़र्क़, दानपात्र और दान का पात्र: बाबामंडल, Ep 02

    बाबामंडल के दूसरे एपिसोड में बात दान की. अयोध्या में राम मंदिर के दान चोरी की ख़बर से करोड़ों लोग मर्माहत हैं. तरह-तरह के विचारों, बयानों और आरोपों-आलोचनाओं का दौर जारी है. तो इसी बहाने पाणिनि आनंद 'बाबा' से जानते हैं कि दान दरअसल है क्या? चंदा, दान और दक्षिणा के बीच फ़र्क़ क्या है? दान देने की आवश्यक शर्तें क्या हैं? श्रेष्ठ दान कौन से हैं? दान का दिखावा, दान का गर्व और दान की क़ीमत क्या है? सदका क्या है और ज़कात क्या? शिव सबसे बड़े दानी क्यों माने जाते हैं? दानचोरी अपराध तो है लेकिन इस महापाप की सज़ा क्या मिलती है? साथ ही राजा हरिश्चंद्र, विक्रमादित्य, हर्षवर्धन, शिबि, राजा बलि और शुक्राचार्य की…

  10. 28 Jun 2026 · 21 min

    पाणिनि बाबा की वापसी और ज्ञान की निरंतरता: बाबामंडल Ep 01

    नए पॉडकास्ट 'बाबामंडल' के साथ लौट रहे हैं आप सबके चहेते पाणिनि आनंद उर्फ़ बाबा. पहले एपिसोड में उन्होंने दिया आप सबके सवालों का जवाब. कुछ ख़ास लोग अक्सर याद आते हैं और क्यूंकर याद आते हैं? ज्ञान, भाषा और संस्कृति की निरंतरता पर उन्होंने क्या बताया? साथ ही गंगा, अहिल्याबाई की मणिकर्णिका और चीन-जापान पर बाबा क्या बोले, अंत तक सुनिए. होस्ट: पाणिनि आनंद प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: अमन पाल

Take it with you

The Melo app keeps playing with the screen off, works in the car and on your watch, wakes you to your station, and browses the whole catalogue offline. Free, no ads, no account.

Get it on Google Play