Skip to content
Melo Podcasts Home
CategoriesLanguagesFollowing

Episode · Ballabol - The Cricket Podcast

कोलंबो टेस्ट में Team India से क्या ब्लंडर हुआ, WTC फाइनल में पहुंचना लगभग नामुमकिन?: बल्लाबोल

27 Aug 2026 · 1 hr 3 min

Play episode WhatsApp (opens WhatsApp) Download

Episode notes

इंडिया-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच कोलंबो में ड्रॉ पर समाप्त हुआ. हालांकि, टीम इंडिया ने ये सीरीज 1-0 से जीत ली. लेकिन कोलंबो में जीता हुआ टेस्ट मैच टीम इंडिया के हाथ से कैसे फिसल गया? पिच, टीम सेलेक्शन, गेंदबाज़ी में धार की कमी, कप्तानी की गलितयां... आख़िर चूक कहां हुई? क्या श्रीलंका को फॉलो-ऑन देने का फैसला सही नहीं था, टीम इंडिया ने जीत के लिए ज़रूरी भूख क्यों नहीं दिखाई, कुलदीप यादव होते तो क्या मैच का नतीजा अलग होता, सोनल दिनुशा का तोड़ क्यों नहीं ढूंढ पाई टीम इंडिया, श्रीलंका के टेलेंडर्स ने भारत को क्यों परेशान किया, हेडबट के बाद यशस्वी जायसवाल क्या हल्के में छूट गए...इन सब पहलुओं…

Ballabol - The Cricket Podcast

by Aaj Tak Radio · Hindi · Sport

Welcome to Ballabol, your ultimate destination for all things cricket! Join us as we dive into the world of cricket and bring you the latest news, insights, and analysis. Our expert hosts discuss match highlights, player performances, team strategies, and everything else that makes cricket the thrilling sport it is. Whether you're a die-hard fan or just keep checking the scorecards, our engaging…

More from Ballabol - The Cricket Podcast

  1. 14 Sep 2026 · 1 hr

    Mohsin Naqvi के ईगो से पाकिस्तान क्रिकेट का बंटाधार और अजित अगरकर चाहते हैं एक्सटेंशन?: बल्लाबोल

    इंग्लैंड में पाकिस्तान का 3-0 से सूपड़ा साफ. लेकिन सवाल सिर्फ हार का नहीं, पाकिस्तान क्रिकेट में चल रही उथल-पुथल का भी है. ‘बल्लाबोल’ के इस एपिसोड में राहुल रावत और कुमार केशव ने मोहसिन नकवी, बाबर आजम, इमाम-उल-हक और मोहम्मद रिजवान से जुड़े सवालों पर बात की. क्या बाबर बलि का बकरा बन रहे हैं. क्या पाकिस्तान क्रिकेट की नाकामी से ध्यान हटाने के लिए लगातार नए विवाद खड़े हो रहे हैं. मोहसिन नकवी से भारतीय महिला टीम ने एशिया कप की ट्रॉफी क्यों नहीं ली. पाकिस्तान क्रिकेट का बंटाधार क्यों हो रहा है. और क्या अजित अगरकर और BCCI के बीच वाकई कोई कोल्ड वॉर है. चीफ सेलेक्टर के एक्सटेंशन पर क्या तस्वीर सामने…

  2. 7 Sep 2026 · 53 min

    अगरकर का फ्यूचर क्या होगा, BCCI Review Meeting सिर्फ दिखावा? सिराज-शमी पर बड़ी बहस: बल्लाबोल

    BCCI की Review Meeting के बाद क्या वाकई तस्वीर साफ़ हुई या सवाल और बढ़ गए? Ajit Agarkar इस अहम बैठक में क्यों नहीं पहुंचे और क्या उनके भविष्य को लेकर चल रही अटकलों में दम है? क्या Rohit Sharma 2027 World Cup खेलेंगे, VVS Laxman के Director of Cricket बनने और खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने की समस्या पर पूरी तस्वीर साफ़ क्यों नहीं हुई? क्या Agarkar 2027 World Cup तक Selection Committee के Chairman बने रहेंगे? इसके अलावा Women’s Asia Cup में India vs Pakistan मुकाबले, मैच के विवाद और पाकिस्तान में महिला क्रिकेट की बदहाल स्थिति पर भी चर्चा, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में निखिल नाज़ और कुमार…

  3. 31 Aug 2026 · 47 min

    Pant पर Ashwin का हमला, PAK क्रिकेट की बर्बादी और Anaya Bangar की क्या गलती: बल्लाबोल

    R Ashwin vs Rishabh Pant — आखिर मामला क्या है? Ashwin ने हालिया बातचीत में Rishabh Pant की shot selection, decision-making और उनकी क्षमता को लेकर कई तीखी बातें कही हैं. क्या Pant जैसी प्रतिभा को सिर्फ आक्रामक क्रिकेट के लिए जाना चाहिए या Test cricket में situational awareness भी उतनी ही जरूरी है? इस क्रिकेट podcast में बात सिर्फ Rishabh Pant और R Ashwin की नहीं है. चर्चा होगी Pakistan Cricket के मौजूदा संकट और PCB की लगातार विवादों में घिरी भूमिका की भी. साथ ही, Anaya Bangar और women's cricket eligibility को लेकर उठे सवालों पर भी चर्चा. Cricket Australia ने Anaya Bangar के लिए 2027 से elite…

  4. 19 Aug 2026 · 35 min

    गॉल टेस्ट में टीम इंडिया की जीत के 5 बड़े पॉजिटिव, मिले कई सवालों के जवाब: बल्लाबोल

    टीम इंडिया ने गॉल में श्रीलंका को 165 रनों के बड़े अंतर से हराकर सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली है. इस जीत से टीम इंडिया के लिए क्या बड़े पॉजिटिव निकले, टीम मैनेजमेंट ने कौन सी गलती सुधार ली, प्लेयर ऑफ़ द मैच के असल हक़दार मानव सुथार क्यों हैं, क्या मानव के रूप में इंडिया को लंबी रेस का घोड़ा मिल गया है? देवदत्त पडिक्कल को तीसरे नंबर पर साई सुदर्शन की जगह क्यों तवज्जो दी जानी चाहिए? केएल राहुल की बैटिंग में सुधार आया है, लेकिन वह लंबी पारियां क्यों नहीं खेल पा रहे? क्या इस प्रदर्शन ने फाइनल के लिए टीम इंडिया के लिए दरवाजे खोल दिए हैं? इसके अलावा ऋषभ पंत का इम्पैक्ट, रवींद्र जडेजा इतने अंडररेटेड…

  5. 10 Aug 2026 · 58 min

    IND vs SL सीरीज प्रेडिक्शन, प्लेइंग 11 और हार्दिक पंड्या IPL ट्रेड डील पर क्या पता चला: बल्लाबोल

    श्रीलंका के साथ दो टेस्ट मैच की सीरीज़ से पहले टीम इंडिया ने एक प्रैक्टिस मैच खेला. इस तीनदिवसीय अभ्यास मैच से इंडियन टीम मैनेजमेंट को किन सवालों के जवाब मिल गए, इस मैच में कौन से बॉक्स टिक करने बाक़ी रह गए, टेस्ट सीरीज के लिए इंडिया की प्लेइंग 11 क्या होगी, कौन से तीन स्पिनर अंतिम ग्यारह में दिखने वाले हैं, साई सुदर्शन की जगह आए सरफ़राज़ ख़ान को क्या मौक़ा मिलेगा और किस ग़लती से टीम को बचना होगा? क्या WTC फाइनल के लिए टीम इंडिया अब भी क्वालिफाई कर सकती है? इसके अलावा हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस छोड़कर KKR या CSK में शामिल होने की अटकलों में कितना दम है, क्या हार्दिक ने सच में MI से नाता…

  6. 3 Aug 2026 · 52 min

    इतने खिलाड़ी एक साथ घायल क्यों, Indian Cricket में क्या गड़बड़ है?: बल्लाबोल

    श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया की टेस्ट टीम का ऐलान हो गया है. जसप्रीत बुमराह चोट के चलते सीरीज़ से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह आक़िब नबी को मौक़ा मिला है. बुमराह के अलावा वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश रेड्डी भी चोटिल हैं. संदेह साई सुदर्शन की फ़िटनेस पर भी है. इंडियन क्रिकेट में ऐसा क्या हो गया है कि एक साथ कई बॉलर और ऑलराउंडर चोट की समस्या से जूझ रहे हैं. क्या बुमराह का वर्कलोड मैनेजमेंट ठीक नहीं है, क्या आईपीएल की वजह से उन्हें आराम नहीं मिला, BCCI बुमराह जैसे खिलाड़ियों के लिए अतिरिक्त सावधानी क्यों नहीं बरतता, देश से ज़्यादा IPL को तवज्जो क्यों देते हैं खिलाड़ी और क्या बुमराह को T20I से रिटायर हो जाना…

  7. 5 Oct 2026 · 1 hr 6 min

    गिल क्यों दोहरा रहे ये गलितयां, Rohit का दावा मजबूत और World Cup 2027 Team कैसी हो?: बल्लाबोल

    Asian Games 2026 में India ने Pakistan को हराकर Gold तो जीत लिया, लेकिन इस बार Pakistan के बैटर्स खुलकर कैसे खेले? क्या Mohsin Naqvi की गैरमौजूदगी ने पाक टीम को आज़ादी दी? West Indies ODI Series के 3rd मैच में Rohit Sharma की मुश्किल हालात में आई साहसी पारी ने साबित कर दिया कि ODI World Cup 2027 के लिए उन्हें साइडलाइन करना इतना आसान नहीं होगा! दूसरी ओर, Shubman Gill की कप्तानी पर खड़े हो रहे सवालों और आज अगर World Cup 2027 की टीम चुनी जाए, तो किन 15 खिलाड़ियों को होना चाहिए? क्या Rohit Sharma को फिर से कप्तान बना देना चाहिए, या इसमें कोई बड़ी टेक्निकल दिक्कत है? सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड…

  8. 1 Oct 2026 · 35 min

    800 का Run Fest vs Ishan की Tough 80! ODI Cricket में क्या बदलना चाहिए?: बल्लाबोल

    400 रन भी अब सुरक्षित नहीं? गुवाहाटी में वेस्टइंडीज़ ने 405 रन बनाए और भारत ने 406 का लक्ष्य सिर्फ़ 43.3 ओवर में हासिल कर लिया. मुकाबले में पांच शतक और शुभमन गिल का रिकॉर्ड दोहरा शतक—ODI क्रिकेट का यह रन-फेस्ट कई बड़े सवाल छोड़ गया. जबकि Asian Games semifinal में मुश्किल turning track पर Ishan Kishan ने 46 गेंदों में नाबाद 80 बनाए और India ने Sri Lanka को 45 पर समेट दिया. ‘बल्लाबोल’ के इस स्पेशल एपिसोड में निखिल नाज़ और कुमार केशव बात करते हैं पाटा पिच, छोटी बाउंड्री, बल्लेबाज़ों के दबदबे और गेंदबाज़ों की घटती भूमिका की. क्या ODI क्रिकेट में बल्ले और गेंद के बीच संतुलन बिगड़ रहा है? क्या…

  9. 28 Sep 2026 · 1 hr 1 min

    Virat Kohli का नया अवतार, हार्दिक पंड्या की चोट और जबरन ऑलराउंडर बनाने की फ्लॉप स्कीम: बल्लाबोल

    वेस्टइंडीज़ (West Indies) के खिलाफ पहले ODI में विराट कोहली (Virat Kohli 139) ने शानदार पारी खेलकर अपना 86वां इंटरनेशनल शतक और 15,000 रन भी पूरे किए. लेकिन इस पारी में ऐसा क्या खास था, जो विराट के बदले हुए खेल की कहानी कहता है? क्या विराट कोहली ODI क्रिकेट के G.O.A.T हैं? सचिन तेंदुलकर और विव रिचर्ड्स के साथ उनकी तुलना कहां ठहरती है? क्या विराट, जो रूट और स्टीव स्मिथ से बेहतर बल्लेबाज़ हैं? और क्या ODI क्रिकेट वाकई सबसे आसान और बोरिंग फॉर्मेट बन गया है? इसके अलावा बात Harry Brook के मौजूदा ऑल-फॉर्मेट खेल, इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ियों की India को लेकर तल्ख़ राय, पहले ODI में कुलदीप यादव की…

  10. 21 Sep 2026 · 49 min

    अगरकर क्यों नहीं चाहते Extension, ऋषभ पंत और शमी के साथ नाइंसाफी क्यों?: बल्लाबोल

    भारतीय क्रिकेट और चयन समिति को लेकर चल रही तमाम अफवाहों के बीच क्या है असली सच्चाई? क्या अजीत अगरकर को BCCI एक्सटेंशन नहीं दे रही या अगरकर खुद इस पद से पीछे हट रहे हैं? क्या पार्थिव पटेल होंगे अगले चीफ़ सेलेक्टर? 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में वरिष्ठ खेल पत्रकार निखिल नाज़ और कुमार केशव के साथ समझिए भारतीय चयन समिति, टीम इंडिया के अंदरूनी समीकरणों, पंत और मोहम्मद शमी के चयन पर खड़े सवालों का पूरा सच. होस्ट & प्रड्यूस: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह

Every episode of Ballabol - The Cricket Podcast →

Take it with you

The Melo app keeps playing with the screen off, works in the car and on your watch, wakes you to your station, and browses the whole catalogue offline. Free, no ads, no account.

Get it on Google Play