Skip to content
Melo Podcasts Home
CategoriesLanguagesFollowing

Episode · Ballabol - The Cricket Podcast

इतने खिलाड़ी एक साथ घायल क्यों, Indian Cricket में क्या गड़बड़ है?: बल्लाबोल

3 Aug 2026 · 51 min

Play episode WhatsApp Download

Episode notes

श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया की टेस्ट टीम का ऐलान हो गया है. जसप्रीत बुमराह चोट के चलते सीरीज़ से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह आक़िब नबी को मौक़ा मिला है. बुमराह के अलावा वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश रेड्डी भी चोटिल हैं. संदेह साई सुदर्शन की फ़िटनेस पर भी है. इंडियन क्रिकेट में ऐसा क्या हो गया है कि एक साथ कई बॉलर और ऑलराउंडर चोट की समस्या से जूझ रहे हैं. क्या बुमराह का वर्कलोड मैनेजमेंट ठीक नहीं है, क्या आईपीएल की वजह से उन्हें आराम नहीं मिला, BCCI बुमराह जैसे खिलाड़ियों के लिए अतिरिक्त सावधानी क्यों नहीं बरतता, देश से ज़्यादा IPL को तवज्जो क्यों देते हैं खिलाड़ी और क्या बुमराह को T20I से रिटायर हो जाना…

Podcast

Ballabol - The Cricket Podcast

Aaj Tak Radio · Sport · Hindi

Welcome to Ballabol, your ultimate destination for all things cricket! Join us as we dive into the world of cricket and bring you the latest news, insights, and analysis. Our expert hosts discuss match highlights, player performances, team strategies, and everything else that makes cricket the thrilling sport it is. Whether you're a die-hard fan or just keep checking the scorecards, our engaging…

More from Ballabol - The Cricket Podcast All episodes →

  1. 7 Sep 2026 · 53 min

    अगरकर का फ्यूचर क्या होगा, BCCI Review Meeting सिर्फ दिखावा? सिराज-शमी पर बड़ी बहस: बल्लाबोल

    BCCI की Review Meeting के बाद क्या वाकई तस्वीर साफ़ हुई या सवाल और बढ़ गए? Ajit Agarkar इस अहम बैठक में क्यों नहीं पहुंचे और क्या उनके भविष्य को लेकर चल रही अटकलों में दम है? क्या Rohit Sharma 2027 World Cup खेलेंगे, VVS Laxman के Director of Cricket बनने और खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने की समस्या पर पूरी तस्वीर साफ़ क्यों नहीं हुई? क्या Agarkar 2027 World Cup तक Selection Committee के Chairman बने रहेंगे? इसके अलावा Women’s Asia Cup में India vs Pakistan मुकाबले, मैच के विवाद और पाकिस्तान में महिला क्रिकेट की बदहाल स्थिति पर भी चर्चा, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में निखिल नाज़ और कुमार…

  2. 31 Aug 2026 · 47 min

    Pant पर Ashwin का हमला, PAK क्रिकेट की बर्बादी और Anaya Bangar की क्या गलती: बल्लाबोल

    R Ashwin vs Rishabh Pant — आखिर मामला क्या है? Ashwin ने हालिया बातचीत में Rishabh Pant की shot selection, decision-making और उनकी क्षमता को लेकर कई तीखी बातें कही हैं. क्या Pant जैसी प्रतिभा को सिर्फ आक्रामक क्रिकेट के लिए जाना चाहिए या Test cricket में situational awareness भी उतनी ही जरूरी है? इस क्रिकेट podcast में बात सिर्फ Rishabh Pant और R Ashwin की नहीं है. चर्चा होगी Pakistan Cricket के मौजूदा संकट और PCB की लगातार विवादों में घिरी भूमिका की भी. साथ ही, Anaya Bangar और women's cricket eligibility को लेकर उठे सवालों पर भी चर्चा. Cricket Australia ने Anaya Bangar के लिए 2027 से elite…

  3. 27 Aug 2026 · 1 hr 3 min

    कोलंबो टेस्ट में Team India से क्या ब्लंडर हुआ, WTC फाइनल में पहुंचना लगभग नामुमकिन?: बल्लाबोल

    इंडिया-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच कोलंबो में ड्रॉ पर समाप्त हुआ. हालांकि, टीम इंडिया ने ये सीरीज 1-0 से जीत ली. लेकिन कोलंबो में जीता हुआ टेस्ट मैच टीम इंडिया के हाथ से कैसे फिसल गया? पिच, टीम सेलेक्शन, गेंदबाज़ी में धार की कमी, कप्तानी की गलितयां... आख़िर चूक कहां हुई? क्या श्रीलंका को फॉलो-ऑन देने का फैसला सही नहीं था, टीम इंडिया ने जीत के लिए ज़रूरी भूख क्यों नहीं दिखाई, कुलदीप यादव होते तो क्या मैच का नतीजा अलग होता, सोनल दिनुशा का तोड़ क्यों नहीं ढूंढ पाई टीम इंडिया, श्रीलंका के टेलेंडर्स ने भारत को क्यों परेशान किया, हेडबट के बाद यशस्वी जायसवाल क्या हल्के में छूट गए...इन सब पहलुओं…

  4. 19 Aug 2026 · 35 min

    गॉल टेस्ट में टीम इंडिया की जीत के 5 बड़े पॉजिटिव, मिले कई सवालों के जवाब: बल्लाबोल

    टीम इंडिया ने गॉल में श्रीलंका को 165 रनों के बड़े अंतर से हराकर सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली है. इस जीत से टीम इंडिया के लिए क्या बड़े पॉजिटिव निकले, टीम मैनेजमेंट ने कौन सी गलती सुधार ली, प्लेयर ऑफ़ द मैच के असल हक़दार मानव सुथार क्यों हैं, क्या मानव के रूप में इंडिया को लंबी रेस का घोड़ा मिल गया है? देवदत्त पडिक्कल को तीसरे नंबर पर साई सुदर्शन की जगह क्यों तवज्जो दी जानी चाहिए? केएल राहुल की बैटिंग में सुधार आया है, लेकिन वह लंबी पारियां क्यों नहीं खेल पा रहे? क्या इस प्रदर्शन ने फाइनल के लिए टीम इंडिया के लिए दरवाजे खोल दिए हैं? इसके अलावा ऋषभ पंत का इम्पैक्ट, रवींद्र जडेजा इतने अंडररेटेड…

  5. 10 Aug 2026 · 58 min

    IND vs SL सीरीज प्रेडिक्शन, प्लेइंग 11 और हार्दिक पंड्या IPL ट्रेड डील पर क्या पता चला: बल्लाबोल

    श्रीलंका के साथ दो टेस्ट मैच की सीरीज़ से पहले टीम इंडिया ने एक प्रैक्टिस मैच खेला. इस तीनदिवसीय अभ्यास मैच से इंडियन टीम मैनेजमेंट को किन सवालों के जवाब मिल गए, इस मैच में कौन से बॉक्स टिक करने बाक़ी रह गए, टेस्ट सीरीज के लिए इंडिया की प्लेइंग 11 क्या होगी, कौन से तीन स्पिनर अंतिम ग्यारह में दिखने वाले हैं, साई सुदर्शन की जगह आए सरफ़राज़ ख़ान को क्या मौक़ा मिलेगा और किस ग़लती से टीम को बचना होगा? क्या WTC फाइनल के लिए टीम इंडिया अब भी क्वालिफाई कर सकती है? इसके अलावा हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस छोड़कर KKR या CSK में शामिल होने की अटकलों में कितना दम है, क्या हार्दिक ने सच में MI से नाता…

  6. 27 Jul 2026 · 38 min

    Team India की जीत से खुली पोल? VVS लक्ष्मण की तारीफ़, गौतम गंभीर पर सवाल: बल्लाबोल

    ज़िम्बाब्वे में टीम इंडिया ने T20 सीरीज़ एकतरफ़ा अंदाज़ में अपने नाम कर ली है! इंग्लैंड और आयरलैंड में सूपड़ा साफ़ होने के बाद भारतीय टीम की गाड़ी आख़िरकार पटरी पर लौटती दिखी. लेकिन इस जीत के साथ ही कई बड़े और तीखे सवाल भी खड़े हो गए हैं. क्या जीत के बाद हार की असली वजहें सामने आ रही हैं? श्रेयस अय्यर ने वीवीएस लक्ष्मण की जमकर तारीफ़ की, पर क्या इसमें हेड कोच गौतम गंभीर के लिए भी कोई छिपा हुआ इशारा था? क्या टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम से एक बार फिर 'ग्रेग चैपल' के दौर वाली वाइब्स आने लगी हैं? 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों और BCCI की आगामी रिव्यू मीटिंग में क्या बड़े फ़ैसले हो सकते हैं?…

  7. 20 Jul 2026 · 49 min

    रोहित, रिटायरमेंट और परदे के पीछे का खेल! टीम इंडिया को हारने की बीमारी क्यों लगी: बल्लाबोल

    आपके फेवरेट क्रिकेट पॉडकास्ट 'बल्लाबोल' (BallaBol) के इस एपिसोड में हम कर रहे हैं टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे का पूरा पोस्टमॉर्टम. लॉर्ड्स मैच से पहले रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की अफ़वाहें किसने उड़ाईं और कैसे 'हिटमैन' ने शतकीय पारी खेलकर सबका मुंह बंद किया. रोहित के पीछे कौन पड़ा है और क्यों? रोहित शर्मा ने सेलेक्टर्स का कौन सा ऑफर ठुकराया और क्या इस पारी से उनके 2027 वर्ल्ड कप खेलने का रास्ता साफ़ हो गया है? साथ ही बात करेंगे कि जसप्रीत बुमराह के न होने पर हमारी गेंदबाज़ी इतनी बेदम क्यों नज़र आई और कुलदीप यादव को बेंच पर क्यों बिठाकर रखा गया? खिलाड़ियों की फिटनेस, टीम सेलेक्शन और टीम मैनेजमेंट की…

  8. 14 Jul 2026 · 58 min

    व्हाइटवॉश के बाद कप्तानी पर सवाल, कोच की छुट्टी और लॉर्ड्स में विमेंस टीम की ऐतिहासिक जीत: बल्लाबोल

    Team India की Ireland और England में शर्मनाक हार के बाद क्या कोच नपेंगे? क्या गौतम गंभीर को कैप्टन श्रेयस अय्यर पसंद नहीं आ रहे? 'बल्लाबोल' के इस लेटेस्ट एपिसोड में निखिल नाज़ और कुमार केशव लेकर आए हैं इंडियन क्रिकेट का पूरा पोस्टमार्टम! इंडियन मेन्स क्रिकेट टीम के लिए यह दौरा किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा. लगातार 6 टी20 मैच हारने और 'व्हाइटवॉश पे व्हाइटवॉश' झेलने के बाद अब टीम के सपोर्ट स्टाफ पर गाज गिरनी तय मानी जा रही है. क्या असिस्टेंट कोच, बॉलिंग कोच और फील्डिंग कोच की छुट्टी होने वाली है? खराब फील्डिंग का जिम्मेदार कौन है? इसके साथ ही हम बात करेंगे हर्षित राणा की इंजरी और सिर्फ 3…

  9. 6 Jul 2026 · 45 min

    Sanju के साथ फिर धोखा! Vaibhav, Patidar, Iyerऔर Team India पर बड़ी बहस: बल्लाबोल

    T20 World Cup के बाद भारत को अब भी पहली जीत की तलाश है. आयरलैंड में मिट्टी पलीद होने के बाद इंग्लैंड सीरीज में भी टीम इंडिया को निराशा ही हाथ लगी है. इस बीच वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्यू हो गया. लेकिन संजू सैमसन को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. इतना ही नहीं टी20 वर्ल्ड कप में लगातार तीन मैच जिताकर प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट बने संजू ज़िम्बॉब्वे टूर से भी ड्रॉप हो गए हैं. आख़िर संजू सैमसन हर बार सॉफ़्ट टारगेट क्यों हो जाते हैं, टीम मैनेजमेंट उनके साथ घोर अन्याय क्यों कर रहा और उनका प्लेइंग 11 में होना क्यों फ़ायदेमंद है? क्या वैभव सूर्यवंशी को पर्याप्त मौके मिलेंगे या भविष्य में उनका हश्र भी…

  10. 29 Jun 2026 · 1 hr 7 min

    आयरलैंड का ऐतिहासिक उलटफेर, क्यों हुआ टीम इंडिया का सूपड़ा साफ़: बल्लाबोल

    T20 वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को आयरलैंड ने 2-0 से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया. श्रेयस अय्यर की कप्तानी की शुरुआत हार के साथ हुई. लगभग 3 साल और 16 टी20 सीरीज बाद भारत कोई द्विपक्षीय टी20 सीरीज हारा है. बात सिर्फ मेंस टीम की नहीं है, विमेंस टी20 वर्ल्ड कप से भी भारतीय महिला टीम का सफर खत्म हो चुका है और टीम बाहर हो गई है. साथ ही, इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान क्यों किया? बल्लाबोल' (Ballabol) के इस बेहद धमाकेदार एपिसोड में सीनियर खेल पत्रकार निखिल नाज़ और कुमार केशव क्रिकेट जगत में आए भूचाल का पूरा पोस्टमार्टम कर रहे हैं. बल्लाबोल…

Take it with you

The Melo app keeps playing with the screen off, works in the car and on your watch, wakes you to your station, and browses the whole catalogue offline. Free, no ads, no account.

Get it on Google Play