Episode notes
सुबह-शाम रसोई में बर्तन खनकने की आवाज़ के साथ ही चाय बनने का उद्घोष हो जाता है. चाय के साथ, दुनिया में कॉफ़ी पीने वालों की भी कोई कमी नहीं है. दुनिया में सैंकड़ों लोग चाय-कॉफ़ी के शौक़ीन हैं. लेकिन इनमें मिलने वाले कैफीन का हमारे शरीर पर काफी गहरा असर होता है. अब कैफीन सिर्फ चाय या कॉफ़ी में नहीं बल्कि दवाइयों और चॉकलेट्स में भी होता है. यही कैफीन हमारे ब्लड में मिलकर पूरे शरीर में फैल जाता है. और इसका सबसे ज़्यादा असर दिमाग पर होता है जो हमें फ्रेश फील कराता है. लेकिन ये कैफीन काम कैसे करता है? इसके फायदे क्या हैं? और ज़्यादा मात्रा में सेवन करने से इससे क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं? सुनिए इन्हीं…
Gyaan Dhyaan
by Aaj Tak Radio · Hindi · Learning
Gyaan Dhyaan is a Hindi podcast by Aaj Tak Radio on general knowledge, education, trivia and history in the form of explainers. Aasmaan kyu hai neela, paani kyu geela geela, gol kyu hai dharti. For more such questions come to this window of Gyaan.
More from Gyaan Dhyaan
-
24 Apr 2025 · 7 min
टाइम जोन क्या होता है, जिससे तय होता है देश का समय?: ज्ञान ध्यान
जब अरुणाचल प्रद्श में सूरज दो घंटे से चमक रहा होता है, तब गुजरात अंधेरे में सो रहा होता है, लेकिन घड़ी दोनों जगह एक ही समय दिखा रही होती है. क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों? एक ही देश में दिन-रात के इतने अंतर के बावजूद हम एक ही टाइम ज़ोन क्यों फॉलो करते हैं? क्या भारत को दो टाइम ज़ोन अपनाने चाहिए? सुनिए ‘ज्ञान ध्यान’ में. रिसर्च : मान्या बत्तरा साउंड मिक्सिंग : रोहन भारती
-
23 Apr 2025 · 6 min
आपके बच्चों की ऑनलाइन दुनिया क्या वाकई सेफ़ है?: ज्ञान ध्यान
आज-कल की डिजिटल दुनिया जितना विकास कर रही है, उतनी ही खतरनाक भी होती जा रही है. सोशल मीडिया पर हो रहे मज़ाक और ट्रोलिंग बढ़कर गंभीर मानसिक तनाव और क्राइम का रूप ले लेते हैं. और डिजिटल दुनिया की इसी डार्क साइड को साइबर बुलिंग कहा जाता है. साइबर बुलिंग के मामले अब तो काफी बढ़ चुके हैं. इसलिए साइबर बुलिंग के खतरे को समझना अब ज़्यादा महत्वपूर्ण हो गया है. ‘ज्ञान ध्यान’ के इस एपिसोड में आपको बताएंगे कि साइबर बुलिंग कितनी आम हो चुकी है?, इससे बचने के क्या उपाय हैं? और अगर ये आपके किसी अपने के साथ हो तो क्या किया जाए.
-
20 Apr 2025 · 7 min
कैविएट याचिका जो कोर्ट में आम आदमी को बोलने का मौका देती है: ज्ञान ध्यान
कोर्ट-कचहरी का नाम सुनते ही आम आदमी घबरा जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कानून ने आपको एक ऐसी ढाल दी है जिससे आप बिना केस लड़े भी अपनी बात अदालत तक पहुंचा सकते हैं? इसी का नाम है कैविएट याचिका. ये याचिका अदालत को पहले से अलर्ट करती है कि अगर आपके खिलाफ कोई अर्ज़ी दाखिल हो, तो आपकी बात सुने बिना कोई फैसला न दिया जाए. ‘ज्ञान ध्यान’ के इस एपिसोड में आपको बताएंगे कि कैविएट क्या है, इसे कौन और कब दाखिल कर सकता है, और इसका तरीका क्या होता है? प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग: अमन पाल
-
18 Apr 2025 · 7 min
जिसके बारे में सोच रहे हैं उसी का ऐड कैसे दिखने लगता है?: ज्ञान ध्यान
इस बात पर तो सब राज़ी होंगे कि इंटरनेट ने जहां हमारी लाइफ़ आसान कर दी है. वहीं हमारी प्राइवेसी को रिस्क पर भी डाल दिया है. अब आप भले ही मुश्किल सवालों के जवाब चुटकियों में गूगल कर सकते हैं और रात को लेट होने पर अपने घरवालों को लोकेशन भेजकर अपडेट दे सकते हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि आपका फ़ोन लोकेशन के अलावा और भी बहुत कुछ ट्रैक करता है? ऐडवर्टाइज़िंग कंपनीज़ कैसे इसके ज़रिए आपको क्यूरेटेड ऐड्स दिखाती हैं? जानने के लिए सुनिए 'ज्ञान-ध्यान' में. साउंड मिक्स- राघव गुप्ता रिसर्च- प्रांजलि गुप्ता
-
17 Apr 2025 · 5 min
रात में नींद क्यों आती है और कितने घंटे सोना जरूरी है?: ज्ञान ध्यान
जिंदगी जीने के लिए खाना, पानी और हवा बहुत जरूरी है. उसी तरह से अच्छी नींद लेना भी बहुत जरूरी है ताकि शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहे सके. पूरी नींद ना लेने से हमारी बॉडी सही ढंग से काम नहीं कर सकती. तो ऐसी क्या परेशानियां आती है अगर हम नहीं सोते हैं. सुनिए ‘ज्ञान-ध्यान’ में. रिसर्च- मान्या बत्रा साउंड मिक्स- राघव गुप्ता
-
16 Apr 2025 · 7 min
2000 साल पुराना सेपक टक्रॉ, जिसमें भारत जीता वर्ल्ड कप: ज्ञान ध्यान
इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने की ख़ुशी में पूरा देश शामिल है. नहीं यहां क्रिकेट की बात नहीं हो रही. बात हो रही है सेपक टक्रॉ की. चीन से शुरू होकर पूरे दक्षिण पूर्वी एशिया में ये खेल काफी लोकप्रिय है. लेकिन अब भी बस मुट्ठी भर लोग ही हैं जो इस खेल के बारे में जानते हैं. फिलीपींस में सिपा, मलेशिया में सेपक रगा, वियतनाम में दा कौ, लाओस में कटोर हो या थाईलैंड में टकरॉ. ये खेल साउथ ईस्ट एशिया के देशों में सबसे पसंदीदा खेलों में से एक है. एशियन गेम्स में अपनी जगह बनाने वाला ये खेल दर्शकों में रोमांच भर देता है. तो इस खेल को खेलते कैसे हैं. ये असल में शुरू हुआ कैसे? क्या हैं इस खेल के नियम और कैसे बनाई…
-
4 May 2025 · 8 min
7000 साल पुरानी ड्रिंक जो अभी भी लोग मज़े से पीते हैं?: ज्ञान ध्यान
दुनिया में सबसे ज़्यादा बिकने वाली ड्रिंक्स में से एक बीयर का इतिहास हज़ारों साल पुराना है. कमाल की बात ये है कि लोग आज भी इसे मज़े से पीते हैं. और पिए भी क्यों न, ये आसानी से मिल जाती है, बाकी स्पिरिट्स की तुलना में इसमें अल्कोहल की मात्रा कम होती और स्वाद में एक से बढ़कर एक वैरायटी. ये सब हो पाता है, इसको बनाने के बड़े लम्बे प्रोसेस की बदौलत. लेकिन क्या आपको पता है कि अब बीयर को बनाने में घोड़े की खाद का भी इस्तेमाल होने लगा है. आज के ‘ज्ञान ध्यान’ में आपको इसी के बारे में बताएंगे, बीयर अस्तित्व में कैसे आई? ये बनाई कैसे जाती है? कितनी तरह की होती हैं और घोड़े की खाद से इसका क्या नाता है?…
-
3 May 2025 · 6 min
पेड़ों का नेटवर्क काम कैसे करता है?: ज्ञान ध्यान
पेड़ केवल हमें ऑक्सीजन ही नहीं देते, बल्कि वे अपने आसपास की पूरी कम्युनिटी का भी ध्यान रखते हैं. वे आपस में जुड़कर एक बड़ा नेटवर्क बनाते हैं. इस नेटवर्क के ज़रिए पेड़ एनर्जी, पानी और न्युटरियंट्स भी शेयर करते हैं. बड़े और बूढ़े पेड़ छोटे और कमजोर पौधों की मदद करते हैं ताकि वे भी सही तरीके से बढ़ सकें. पेड़ एक दूसरे से कैसे बात करते हैं? इसके पीछे की साइंस क्या कहती है? जब पेड़ खतरे में होते हैं, तो वे एक दूसरे को कैसे मैसेज भेजते हैं? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में.
-
2 May 2025 · 6 min
भारत के विमान रोकने से पकिस्तान की होगी जेब हल्की : ज्ञान ध्यान
22 अप्रैल 2025 को पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में फिर से तनाव बढ़ गया है. इस हमले के बाद भारत ने सिंधु जल संधि रद्द की, और जवाब में पाकिस्तान ने अपने एयरस्पेस से भारतीय विमानों की उड़ान पर रोक लगा दी. पकिस्तान ने भले ही ये फैसला भारत की मुश्किलें बढ़ाने के लिए लिया हो, लेकिन असल में इससे मुसीबत खुद पकिस्तान के लिए ही खड़ी हो गई है. ये एयरस्पेस बैन पकिस्तान को किस तरह प्रभावित करेगा? एयरस्पेस बैन असल में होता क्या है? इसका भारत के यात्रियों और एविएशन इंडस्ट्री पर क्या असर पड़ेगा? सुनिए ज्ञान ध्यान में.
-
1 May 2025 · 6 min
शिमला समझौता रद्द हुआ! अब क्या होगा इसका असर?: ज्ञान ध्यान
1971 की जंग के बाद भारत और पाकिस्तान ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे - शिमला समझौता. बांग्लादेश की आज़ादी, 90 हज़ार पाक सैनिकों का सरेंडर और एक नई सीमा रेखा, ये सभी इसी समझौते के हिस्से थे. लेकिन हाल फ़िलहाल में हुई कुछ घटनाओं के बाद पाकिस्तान ने इस समझौते को सस्पेंड कर दिया है. आज के 'ज्ञान ध्यान' में आपको शिमला समझौते के बारे में बताएंगे, ये है क्या? दोनों देशों के बीच ये क्यों हुआ था? और इसके टूटने से क्या फर्क पड़ सकता है? रिसर्च: माज़ सिद्दीक़ी साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
