Episode · Gyaan Dhyaan
जज करेंगे सीमाओं का उल्लंघन तो शुरू हो सकती है ये प्रक्रिया, क्या है महाभियोग प्रस्ताव?: ज्ञान ध्यान
28 Mar 2025 · 9 min
Episode · Gyaan Dhyaan
28 Mar 2025 · 9 min
हमारे देश पर क़ानून और संविधान का राज है. संविधान जो देश के हर व्यक्ति को बराबर दर्जा देता है, और हर भारतीय नागरिक को न्याय दिलाने का दावा भी करता है, उसने देश में क़ानून व्यवस्था बनाये रखने की भारी ज़िम्मेदारी दी है देश की न्यायपालिकाओं और उनकी सबसे ऊंची गद्दी पर बैठने वाले न्यायाधीशों को. पर जो न्यायाधीष इन्हीं कानूनों का उल्लंघन करते पाए जाएं उन्हें उनके पद से हटाने का प्रावधान भी देश के संविधान में बखूबी शामिल है. जजों को उनके पद से हटाने की इसी प्रक्रिया को महाभियोग कहा जाता है. कैसे लाया जाता है महाभियोग का प्रस्ताव? क्या होती है प्रस्ताव लाने के बाद की प्रक्रिया? और क्या देश के इतिहास…
by Aaj Tak Radio · Hindi · Learning
Gyaan Dhyaan is a Hindi podcast by Aaj Tak Radio on general knowledge, education, trivia and history in the form of explainers. Aasmaan kyu hai neela, paani kyu geela geela, gol kyu hai dharti. For more such questions come to this window of Gyaan.
2 Apr 2025 · 7 min
लव ऐट फर्स्ट साइट के काॅन्सेप्ट से इत्तेफ़ाक ना रखने वाले भी अट्रैक्शन ऐट फर्स्ट साईट के फैक्ट से मुकर नहीं सकते. सैकड़ों की भीड़ में भी कोई एक शख़्स हमारा ध्यान अपनी ओर खींच लेता है और फिर वो चेहरा लम्बे समय तक हमारे दिमाग में बैठा रह जाता है. पर ऐसा होने के पीछे कारण क्या है? क्या ये एक व्यक्ति की पर्सनालिटी की वजह से होता है? या फिर उनके फिजिकल फीचर्स की वजह से? और अगर इसके पीछे कोई और कारण है तो वो काम कैसे करता है? और कैसे कर सकते हैं आप एक पोटेंशियल पार्टनर को अट्रैक्ट? जानेंगे 'ज्ञान ध्यान' में.
30 Mar 2025 · 9 min
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नया ट्रेंड जबरदस्त वायरल हो रहा है, जहां लोग अपनी तस्वीरों को AI की मदद से स्टूडियो Ghibli के एनीमेशन स्टाइल में बदल रहे हैं. लेकिन इस ट्रेंड की जितनी चर्चा हो रही है, उतनी ही आलोचना भी की जा रही है. कई लोगों का मानना है कि इस तरह की AI-जेनरेटेड इमेज बनाना स्टूडियो Ghibli और उसके संस्थापक Hayao Miyazaki का अपमान है. आज के ‘ज्ञान ध्यान’ में हम आपको स्टूडियो Ghibli के बारे में विस्तार से बताएंगे. साथ ही जानेंगे कि Hayao Miyazaki कौन हैं, उन्होंने एनीमेशन जगत में क्या योगदान दिया है, और आखिर क्यों लोग इस नए ट्रेंड का विरोध कर रहे हैं? और Hayao Miyazaki खुद AI को लेकर…
29 Mar 2025 · 6 min
आईपीएल हो, टेस्ट मैच हो या ओडीआई, क्रिकेट हम इंडियन्स के लिए सिर्फ एक गेम नही, बल्कि त्योहार है. इसपर ज्ञान बाँटने वाले उतने ही है, जितने आसमान में तारे. आज भी कोई 2011 के वर्ल्ड कप फाइनल या 2023 के चैंपियन्स ट्रॉफी फाइनल का ज़िक्र करे, तो आंखें भर आती हैं, पर हम इंडियन्स क्रिकेट को लेकर इतने जुनूनी क्यों हैं? जानिए आज के 'ज्ञान-ध्यान' में
27 Mar 2025 · 7 min
क्या आपने कभी सोचा है कि हजारों फीट ऊपर आसमान में उड़ते हुए इंटरनेट कैसे चलता है? इन-फ्लाइट वाई-फाई आखिर कैसे काम करता है और ये पायलट के सिग्नल को क्यों प्रभावित नहीं करता? एयर-टू-ग्राउंड और सैटेलाइट-बेस्ड टेक्नोलॉजी के जरिए फ्लाइट में इंटरनेट की पूरी कहानी, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में. रिसर्च: मान्या साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
26 Mar 2025 · 7 min
जासूसी दुनिया की एक ऐसी तकनीक जिसका इस्तेमाल सोवियत संघ ने किया था. हनी ट्रैपिंग नाम की इस प्रैक्टिस की मदद से उन्होंने दुश्मन देशों के अधिकारियों को शिकार बनाया. लेकिन आज के दौर में सोशल मीडिया की बदौलत इस तकनीक का इस्तेमाल करके कई लोग इस जालसाजी का शिकार बन रहें हैं. तो इंसानों को फंसाने की इस तकनीक में होता क्या है? इसकी शुरुआत कैसे हुई? कैसे सोवियत संघ ने हनी ट्रैपिंग का सहारा लेकर दुश्मन देशों का सामना किया? और कैसे इसका खतरा अब ज़्यादा बढ़ गया है? आज के 'ज्ञान ध्यान' में इसी बारे में बताएंगे. रिसर्च: माज़ सिद्दीक़ी साउंड मिक्सिंग: अमन पाल
4 May 2025 · 8 min
दुनिया में सबसे ज़्यादा बिकने वाली ड्रिंक्स में से एक बीयर का इतिहास हज़ारों साल पुराना है. कमाल की बात ये है कि लोग आज भी इसे मज़े से पीते हैं. और पिए भी क्यों न, ये आसानी से मिल जाती है, बाकी स्पिरिट्स की तुलना में इसमें अल्कोहल की मात्रा कम होती और स्वाद में एक से बढ़कर एक वैरायटी. ये सब हो पाता है, इसको बनाने के बड़े लम्बे प्रोसेस की बदौलत. लेकिन क्या आपको पता है कि अब बीयर को बनाने में घोड़े की खाद का भी इस्तेमाल होने लगा है. आज के ‘ज्ञान ध्यान’ में आपको इसी के बारे में बताएंगे, बीयर अस्तित्व में कैसे आई? ये बनाई कैसे जाती है? कितनी तरह की होती हैं और घोड़े की खाद से इसका क्या नाता है?…
3 May 2025 · 6 min
पेड़ केवल हमें ऑक्सीजन ही नहीं देते, बल्कि वे अपने आसपास की पूरी कम्युनिटी का भी ध्यान रखते हैं. वे आपस में जुड़कर एक बड़ा नेटवर्क बनाते हैं. इस नेटवर्क के ज़रिए पेड़ एनर्जी, पानी और न्युटरियंट्स भी शेयर करते हैं. बड़े और बूढ़े पेड़ छोटे और कमजोर पौधों की मदद करते हैं ताकि वे भी सही तरीके से बढ़ सकें. पेड़ एक दूसरे से कैसे बात करते हैं? इसके पीछे की साइंस क्या कहती है? जब पेड़ खतरे में होते हैं, तो वे एक दूसरे को कैसे मैसेज भेजते हैं? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में.
2 May 2025 · 6 min
22 अप्रैल 2025 को पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में फिर से तनाव बढ़ गया है. इस हमले के बाद भारत ने सिंधु जल संधि रद्द की, और जवाब में पाकिस्तान ने अपने एयरस्पेस से भारतीय विमानों की उड़ान पर रोक लगा दी. पकिस्तान ने भले ही ये फैसला भारत की मुश्किलें बढ़ाने के लिए लिया हो, लेकिन असल में इससे मुसीबत खुद पकिस्तान के लिए ही खड़ी हो गई है. ये एयरस्पेस बैन पकिस्तान को किस तरह प्रभावित करेगा? एयरस्पेस बैन असल में होता क्या है? इसका भारत के यात्रियों और एविएशन इंडस्ट्री पर क्या असर पड़ेगा? सुनिए ज्ञान ध्यान में.
1 May 2025 · 6 min
1971 की जंग के बाद भारत और पाकिस्तान ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे - शिमला समझौता. बांग्लादेश की आज़ादी, 90 हज़ार पाक सैनिकों का सरेंडर और एक नई सीमा रेखा, ये सभी इसी समझौते के हिस्से थे. लेकिन हाल फ़िलहाल में हुई कुछ घटनाओं के बाद पाकिस्तान ने इस समझौते को सस्पेंड कर दिया है. आज के 'ज्ञान ध्यान' में आपको शिमला समझौते के बारे में बताएंगे, ये है क्या? दोनों देशों के बीच ये क्यों हुआ था? और इसके टूटने से क्या फर्क पड़ सकता है? रिसर्च: माज़ सिद्दीक़ी साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
30 Apr 2025 · 6 min
ज्ञान ध्यान के इस एपिसोड में बात कर रहे हैं एक चौंकाने वाले लेकिन ज़रूरी सवाल की. क्या है AI चैटबॉट्स और धरती के तापमान का रिश्ता? जब हम ChatGPT जैसे टूल्स से ईमेल या कहानियां लिखवाते हैं तो उसका असर सिर्फ स्क्रीन तक नहीं रहता. बल्कि वह हमारे पर्यावरण पर भी असर डालता है. कैसे हर सवाल के जवाब के पीछे पानी और बिजली की बड़ी खपत होती है. और कैसे यह ग्लोबल वार्मिंग को बढ़ावा देती है. इन बातों को आसान भाषा में समझिए. समाधान तकनीक को रोकना नहीं है. बल्कि ज़िम्मेदारी से उसका इस्तेमाल करना है. प्रड्यूसर: अर्चिता पुराणिक साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती