Skip to content
Melo Podcasts Home
CategoriesLanguagesFollowing

Episode · Hello Doctor

पित्त की पथरी कब बनती है जान का खतरा? Gallstones के कारण, लक्षण और इलाज जानिए | हेलो डॉक्टर

4 Jan 2026 · 38 min

Play episode WhatsApp Download

Episode notes

गॉलब्लैडर क्या करता है और पथरी उसमें बनती क्यों है? पित्त की पथरी आखिर किस चीज़ से बनती है चर्बी, कोलेस्ट्रॉल या कुछ और? क्या सभी गॉलब्लैडर स्टोन खतरनाक होते हैं, या कुछ को नज़रअंदाज़ किया जा सकता है? गॉलब्लैडर स्टोन के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं? पेट दर्द, गैस और पथरी के दर्द में आम आदमी फर्क कैसे करे? क्या ऐसा हो सकता है कि पथरी हो लेकिन कोई लक्षण न हों? दर्द ज़्यादातर किस समय या खाने के बाद क्यों बढ़ता है? क्या ये बीमारी महिलाओं में ज़्यादा होती है? क्यों? मोटापा, प्रेग्नेंसी, या अचानक वज़न घटाने से पथरी का क्या कनेक्शन है? क्या गॉलब्लैडर स्टोन आनुवंशिक भी हो सकता है? गॉलब्लैडर स्टोन की…

Podcast

Hello Doctor

Aaj Tak Radio · Health · Hindi

Hello Doctor is a Hindi podcast where we talk to specialist doctors on common health problems. No medical jargons to scare you away! We make sure that listener gets to understand everything about symptoms, diagnosis and treatment of common health diseases and also pack a few health tips for you to t

More from Hello Doctor All episodes →

  1. 8 Feb 2026 · 26 min

    घुटने का दर्द और घुटना बदलने की सर्जरी: कब ज़रूरी है, कितनी सुरक्षित है और बाद की ज़िंदगी कैसी होती है? : हेलो डॉक्टर

    घुटने का दर्द जब दवा, तेल और फिज़ियोथैरेपी से भी ठीक न हो, तो सामने आता है एक बड़ा फैसला—Knee Joint Replacement का. लेकिन इस नाम से ही लोग डर जाते हैं. कहीं चलना बंद न हो जाए, कहीं ज़िंदगी दूसरों पर निर्भर न हो जाए. हेलो डॉक्टर के इस एपिसोड में हमने आसान भाषा में बात की घुटने का इम्प्लांट पर. यह कब ज़रूरी होता है, किसे कराना चाहिए और किसे नहीं, ऑपरेशन कितना सुरक्षित है और सर्जरी के बाद ज़िंदगी सच में कितनी नॉर्मल हो पाती है. अगर आपके घर में या आसपास कोई घुटने के दर्द से जूझ रहा है, तो ये बातचीत डर नहीं, सही जानकारी देगी ताकि फैसला अफ़वाह से नहीं, समझ से हो. सर्जरी के बाद किन आदतों से…

  2. 1 Feb 2026 · 33 min

    मुंह से बदबू? सिर्फ़ ब्रश करना काफ़ी नहीं! जीभ की सफाई, कैविटी & दांतों की देखभाल से जुड़ी सारी बातें जानिए : हेलो डॉक्टर

    ओरल हाइजीन असल में क्या है? क्या सिर्फ सुबह-शाम ब्रश करना ही काफी है? दिन में कितनी बार और कितनी देर तक ब्रश करना चाहिए? 2 मिनट वाला नियम कितना वैज्ञानिक है? सुबह उठते ही ब्रश करना ज़्यादा ज़रूरी है या रात को सोने से पहले? अगर किसी एक को चुनना हो तो? जीभ साफ करना कितना ज़रूरी है? जीभ पर जमी सफ़ेदी क्या बताती है? Soft, Medium और Hard ब्रश–आम आदमी क्या चुने? Hard ब्रश से दाँत ज़्यादा साफ होते हैं–ये सच है या भ्रम? टूथपेस्ट में क्या देखना चाहिए? हर्बल/आयुर्वेदिक टूथपेस्ट कितने असरदार हैं? क्या ये मेडिकल पेस्ट का विकल्प हैं? माउथवॉश रोज़ इस्तेमाल करना चाहिए या कभी-कभी? क्या ज़्यादा माउथवॉश से…

  3. 25 Jan 2026 · 48 min

    बच्चों की किडनी कैसे खराब होती है? शुरुआती लक्षण, कारण और सही इलाज का तरीका जानिए : हेलो डॉक्टर

    क्या बच्चों की आंखों/पैरों की सूजन हमेशा एलर्जी होती है या किडनी का संकेत भी? पेशाब का रंग, झाग और बदबू जैसे लक्षण आने पर क्यों अलर्ट होना चाहिए? बच्चा बार-बार थका-थका, चिड़चिड़ा या पढ़ाई में सुस्त लगे तो क्या ये किडनी से जुड़ा हो सकता है? क्या बच्चों में बार-बार उल्टी, पेट दर्द का कारण किडनी हो सकती है? बच्चा रात में बार-बार उठकर पेशाब करे—ये आदत है या बीमारी? बार-बार UTI को लोग साधारण बुखार मान लेते हैं, यह ध्यान देने वाली बात क्यों है? क्या हर बुखार में antibiotics देना किडनी के लिए ख़तरनाक हो सकता है? बच्चों में BP नापने की ज़रूरत क्यों नहीं समझी जाती? बच्चा पानी नहीं पीता ये habit है या…

  4. 18 Jan 2026 · 29 min

    एंटीबायोटिक! इलाज या ख़तरा? गलत इस्तेमाल से कैसे बेअसर हो रही हैं ज़िंदगी बचाने वाली दवाएं : हेलो डॉक्टर

    एंटीबायोटिक क्या होते हैं और ये शरीर में कैसे काम करते हैं? क्या हर बुखार, खांसी या इन्फेक्शन में एंटीबायोटिक ज़रूरी होती है? Viral और bacterial infection में आम आदमी कैसे फर्क समझे? डॉक्टर एंटीबायोटिक लिखते समय किन बातों को ध्यान में रखते हैं? सही डोज़ और सही course पूरी करना इतना ज़रूरी क्यों है? क्या एंटीबायोटिक खाने के साथ या बिना खाने के फर्क पड़ता है? क्या एक ही एंटीबायोटिक बार-बार लेना सुरक्षित है? भारत में एंटीबायोटिक का सबसे बड़ा misuse किस तरह से हो रहा है? बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक लेने से क्या नुकसान हो सकता है? आधा-अधूरा course छोड़ देना कितना खतरनाक है? बचे हुए…

  5. 11 Jan 2026 · 22 min

    स्टीव जॉब्स, नरगिस & मनोहर पर्रिकर की जान लेने वाला पैंक्रियाटिक कैंसर क्यों है ख़तरनाक? | हेलो डॉक्टर

    एप्पल के फाउंडर स्टीव जॉब्स हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री नरगिस और भारत के पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर- ये वो बड़े नाम हैं, जिनकी ज़िंदगी पैंक्रियाटिक कैंसर के आगे हार गई. हैरानी की बात यह है कि जिस अंग में यह बीमारी होती है, उसकी देखभाल तो दूर, बहुत से लोग उसके नाम तक से ठीक से वाक़िफ़ नहीं हैं. पैंक्रियास—शरीर का एक ऐसा अंग जो चुपचाप अपना काम करता रहता है, लेकिन जब बीमार पड़ता है तो अक्सर बिना शोर किए जान ले लेता है. शायद इसी वजह से इसे साइलेंट किलर कहा जाता है. पैंक्रियास क्या होता है और शरीर में इसका काम क्या है? पैंक्रियाटिक कैंसर क्या होता है? क्या यह आम कैंसरों में गिना जाता…

  6. 28 Dec 2025 · 28 min

    कील-मुंहासे से फटी एड़ी तक! स्किन की ये गलतियां भारी पड़ेंगी! जानिए इलाज और घरेलू नुस्खे : हेलो डॉक्टर

    कील–मुंहासे असल में होते क्या हैं? ये सिर्फ बाहर की गंदगी की वजह से होते हैं या अंदर का खेल है? मुंहासे क्यों निकलते हैं—हार्मोन, ऑयल, बैक्टीरिया या सब कुछ मिलकर? क्या ऑयली स्किन वाले लोगों को ही मुंहासे होते हैं या ड्राई स्किन वालों को भी हो सकते हैं? बार-बार होने वाले मुंहासे कब नॉर्मल नहीं रह जाते? लोग कहते हैं पेट साफ नहीं है इसलिए मुंहासे हो रहे हैं—इसमें कितना सच है? तला-भुना, चॉकलेट, बाहर का खाना—इनका सीधा असर होता है? पिम्पल फोड़ने से क्या सच में से फैलते हैं या ये सिर्फ डराने की बात है? टीनएज में मुंहासे अचानक क्यों बढ़ जाते हैं?क्या ये उम्र के साथ अपने आप ठीक हो जाते हैं या इलाज…

  7. 21 Dec 2025 · 28 min

    डैंड्रफ क्यों होता है? तेल, पानी, प्याज का रस और गंजापन! सबका सच जानिए : हेलो डॉक्टर

    डैंड्रफ ज्यादा हुआ तो आदमी धीरे-धीरे गंजा हो जाता है, ये कितना सच है? डैंड्रफ उड़कर दूसरे के सिर पर बैठ जाए तो उसे भी हो जाता है? नींबू, तेल, गरम पानी और अंडा लगाने से बाल मजबूत होते हैं? कौन-कौन सी मेडिकल कंडीशंस (जैसे सेबोरिक डर्मेटाइटिस, सोरायसिस) को लोग डैंड्रफ समझकर नजरअंदाज कर देते हैं? क्या हार्मोनल बदलाव, तनाव या नींद की कमी डैंड्रफ को ट्रिगर करते हैं? ऑयली स्कैल्प बनाम ड्राई स्कैल्प में डैंड्रफ का पैटर्न कैसे अलग होता है? क्या बहुत ज्यादा हॉट वॉटर, हेयर जेल/वैक्स, या हेयर कलरिंग डैंड्रफ worsen कर सकते हैं? एंटी-डैंड्रफ शैंपू में क्या सच में कारगर होता है? मरीज सबसे आम गलतियां क्या…

  8. 14 Dec 2025 · 33 min

    देसी इलाज करते-करते पेट में छेद न हो जाए! जानिए पेट के अल्सर के लक्षण और इलाज : हेलो डॉक्टर

    Peptic Ulcer आखिर है क्या? इसे आम भाषा में कैसे समझाया जा सकता है? पेट का अल्सर और ड्यूओडनल अल्सर इन दोनों में क्या फर्क है? अल्सर सबसे ज़्यादा किस वजह से होता है. H. pylori, एसिड, तनाव, दवाइययां या कुछ और? दर्द कैसा होता है? क्या किसी भी पेट दर्द को अल्सर नहीं मानना चाहिए? क्या भारत में H. pylori संक्रमण के मामले ज़्यादा हैं? क्या मसालेदार खाना सच में अल्सर का कारण है या सिर्फ एक मिथक? लंबे समय तक पेनकिलर लेने से अल्सर कैसे बन जाता है? अल्सर के किस–किस चरण में खून बहने का खतरा होता है? क्या अल्सर फट सकता है? किस स्थिति में यह इमरजेंसी बन जाता है? Endoscopy कब जरूरी होती है? क्या हर मरीज को…

  9. 7 Dec 2025 · 25 min

    मिनटों में जान ले लेने वाली एलर्जी! लक्षण पहचानें और जान बचाएं : हेलो डॉक्टर

    अनाफिलैक्सिस क्या है? आम एलर्जी से यह कितना अलग और खतरनाक होता है? शरीर में अचानक ऐसा क्या होता है कि मरीज कुछ ही मिनटों में क्रिटिकल हो जाता है? किन लोगों में अनाफिलैक्सिस होने का जोखिम ज्यादा रहता है? सबसे कॉमन ट्रिगर्स क्या हैं? खाना, दवा, कीड़े-मकौड़े, इंजेक्शन कौन सा ज्यादा खतरनाक है? क्या पहली बार में भी अनाफिलैक्सिस हो सकता है? या हमेशा दोबारा एक्सपोज़र पर होता है? अनाफिलैक्सिस के शुरुआती संकेत कौन-से हैं जिन्हें पहचानना जरूरी है? घर में या मार्केट में किसी को अनाफिलैक्सिस हो जाए, तो पहली मदद क्या करें? डॉक्टर के पास पहुंचने तक एंटीएलर्जी स्टेरॉयड क्या कोई रोल निभाती हैं? अनाफिलैक्सिस…

  10. 30 Nov 2025 · 35 min

    हेल्दी खाने के बाद भी पेट खराब? बीमारी-फ्री ज़िंदगी के लिए क्या खाएं क्या नहीं? : हेलो डॉक्टर

    अक्सर कहा जाता है "सारा खेल पेट का है" लेकिन सच में हमारी इम्यूनिटी का 70% पेट में बनता है, इसका मतलब क्या है? क्या यह सच है कि हमारे पेट में मौजूद बैक्टीरिया हमारे लिए सैनिकों का काम करते हैं? जब हम gut health कहते हैं, तो इसमें क्या-क्या शामिल होता है सिर्फ़ पाचन या कुछ और भी? शरीर की इम्यूनिटी और gut का क्या रिश्ता है? यानी कैसे एक चीज़ दूसरी को प्रभावित करती है? कौन से खाने हमारी gut health को मज़बूत करते हैं और कौन उसे बिगाड़ देते हैं? क्या प्रोबायोटिक दही, अचार, कांजी, या फर्मेंटेड फूड सच में gut को हेल्दी रखते हैं? क्या शहरी जीवन की चीज़ें जैसे नींद की कमी, तनाव, जंक फूड, या बार-बार…

Take it with you

The Melo app keeps playing with the screen off, works in the car and on your watch, wakes you to your station, and browses the whole catalogue offline. Free, no ads, no account.

Get it on Google Play