Skip to content
Melo Podcasts Home
CategoriesLanguagesFollowing

Episode · IPL Ki Tein Tein

लखनऊ या दिल्ली, आज कटेगा किसका टिकट?: IPL की टें टें, S5E37

14 May 2024 · 18 min

Play episode WhatsApp Download

Episode notes

बारिश के चलते गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाईटराइडर्स का मुक़ाबला रद्द हो गया और इसी के साथ ख़त्म हो गईं प्लेऑफ़ में पहुँचने की GT की बची-खुची उम्मीदें. IPL 2024 से बाहर होने वाली तीसरी टीम बन गई गुजरात. लेकिन आज के मैच में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजाएंट्स के लिए सबकुछ दांव पर लगा है. ऋषभ पंत की टीम अगर हारी तो सीधा बाहर हो जाएगी और लखनऊ हारी तो उसकी भी डगर बेहद मुश्किल हो जाएगी. ऐसे में किस टीम के जीतने के आसार आज ज़्यादा लग रहे हैं और आईपीएल के आख़िरी हफ़्ते में अपने दिमाग़ की नसों को बहुत लोड देने की ज़रूरत क्यों नहीं है, सुनिए 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ.…

Podcast

IPL Ki Tein Tein

Aaj Tak Radio · Sport · Hindi

Are you a die-hard fan of IPL? Who's your favorite player - proven performers like Dhoni, Virat Kohli, Rohit Sharma and Surya Kumar Yadav? Or you love watching the talent of rising stars like Rinku Singh, Tilak Verma or Sai Sudarshan? Then this is the cricket podcast for you! Join us as we take a de

More from IPL Ki Tein Tein All episodes →

  1. 22 May 2024 · 34 min

    RCB को हराने के लिए राजस्थान को क्या करना पड़ेगा: IPL की टें टें, S5E42

    कोलकाता नाइटराइडर्स ने आईपीएल 2024 के फ़ाइनल में जगह बना ली है. अहमदाबाद में खेले गए पहले प्लेऑफ़ मैच में कोलकाता ने सनराइज़र्स हैदराबाद को एकतरफ़ा मुकाबले में 8 विकेट से हरा दिया. हैदराबाद की कौन सी कमज़ोरी उन्हें भारी पड़ गई, कोलकाता की इस जीत के नायक कौन कौन रहे, मिचेल स्टार्क ने कैसे साबित किया कि वो बड़े मैच के खिलाड़ी हैं, वेंकटेश और श्रेयस अय्यर की तारीफ़ क्यों होनी चाहिए? इसके अलावा आज एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच कांटे की टक्कर में कौन सी टीम बाज़ी मार सकती है? दोनों टीमों की स्ट्रेंथ और वीकनेस क्या है, अहमदाबाद की पिच से लेकर प्लेइंग 11 पर चर्चा, सुनिए…

  2. 20 May 2024 · 42 min

    Qualifier 1 में SRH को क्यों मज़ा चखा सकती है KKR?: IPL की टें टें, S5E41

    RCB ने करिश्माई खेल दिखाकर CSK को IPL 2024 से बाहर कर दिया, RCB ने ये टर्नअराउंड कैसे किया, विराट कोहली कितनी बार आलोचकों का मुंह बंद कराएंगे और उन्हें सुनील गावस्कर को क्यों थैंक यू कहना चाहिए? CSK और Mumbai Indians का फ्यूचर यहाँ से क्या रहने वाला है, क्या धोनी और रोहित अगले साल अपनी टीमों के लिए खेलते दिखेंगे? IPL 2024 Qualifier 1 में KKR की टीम SRH पर भारी क्यों पड़ सकती है, क्या Eliminator मुक़ाबले में RR की हार का सिलसिला टूटेगा, सुनिए 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड में कुमार केशव और निखिल नाज़ के साथ. साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत

  3. 17 May 2024 · 23 min

    IPL फाइनल को लेकर BCCI ये सुझाव मान ले तो मज़ा ही आ जाएगा: IPL की टें टें, S5E40

    सनराइज़र्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस का मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. अंकों के बंटवारे की वजह से सनराइज़र्स प्लेऑफ़ में स्थान बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है. गुजरात टाइटंस पहले ही एलिमिनेट हो चुकी थी. लेकिन क्वालीफाई करके भी SRH की टीम क्यों ख़ुश नहीं होगी, इस मैच के रद्द होने से दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स की उम्मीदों पर क्या असर पड़ा है? इसके अलावा आज Mumbai Indians और Punjab Kings के बीच मुक़ाबले में कौन सी टीम जीत के साथ अपने अभियान का समापन करेगी? कल RCB और CSK का मैच कितना अहम रहने वाला है, बेंगलुरू के प्ले-ऑफ़ में पहुंचने के कितने चांस हैं और आईपीएल फाइनल को लेकर BCCI को क्या सोचना…

  4. 16 May 2024 · 23 min

    Rajasthan Royals की लगातार चार हार, कौन गुनहगार: IPL की टें टें, S5E39

    IPL के पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर क़ाबिज़ राजस्थान रॉयल्स की टीम लगातार चार मैच हार गई है. कल IPL से बाहर हो चुकी पंजाब किंग्स ने राजस्थान को सात गेंद रहते पाँच विकेट से हरा दिया. इन लगातार चार हारों का RR के कैंपेन पर क्या असर होगा, क्या राजस्थान रॉयल्स दूसरे नंबर पर बनी रहेगी और टूर्नामेंट के आख़िरी स्टेज में राजस्थान का ये हश्र क्यों हुआ है? इसके अलावा आज सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के मुक़ाबले में क्या कोई उलटफ़ेर हो सकता है, सुनिए 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड में कुमार केशव और सौरभ श्रीवास्तव के साथ. साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी

  5. 15 May 2024 · 24 min

    प्लेऑफ़ में पहुंचने वाली 4 टीमें पक्की हो गई हैं?: IPL की टें टें, S5E38

    दिल्ली कैपिटल्स को अपने आख़िरी लीग मैच में लखनऊ के ख़िलाफ़ जीत मिली है, लेकिन इस मैच में DC कहां चूक गई, यहाँ से LSG और DC के लिए क्वालीफाई करने के चांस कितने हैं? दिल्ली कैपिटल्स जैसी टीमों का फ्यूचर ब्राइट क्यों है? इसके अलावा आज राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच भिड़ंत में क्या स्टेक पर लगा है, बटलर की ग़ैरमौजूदगी में RR की टीम किसे मौक़ा देगी, PBKS के प्लेइंग 11 में क्या कोई बदलाव देखने को मिल सकता है, गुवाहाटी की पिच कैसी रहने वाली है, सुनिए 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ. साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी

  6. 13 May 2024 · 25 min

    Playoffs के लिए दो अनार, छह बीमार, किसका होगा बेड़ापार: IPL की टें टें, S5E36

    आईपीएल में प्लेऑफ़ की दौड़ काफी रोमांचक हो चली है. KKR को छोड़कर कोई और टीम अब तक क्वालीफाई नहीं कर पाई है. RCB ने Delhi Capitals को हराकर प्लेऑफ़ में जगह बनाने की उम्मीदों को बरकरार रखा है. दिल्ली इस हार के बाद भी प्लेऑफ़ की दौड़ में बनी हुई है. CSK, SRH, LSG और GT के लिए यहाँ से क्या समीकरण बन रहे हैं? राजस्थान रॉयल्स को चेन्नई में हार क्यों झेलनी पड़ी, क्या दिल्ली को कल ऋषभ पंत की कमी खली और आज कोलकाता नाईटराइडर्स को हराने के लिए GT को क्या करना होगा, क्या KKR आज गुजरात टाइटंस का पत्ता साफ़ कर देगी, सुनिए 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ. साउंड मिक्सिंग:…

  7. 10 May 2024 · 31 min

    T20 वर्ल्ड कप में कोहली होंगे टीम इंडिया के ओपनर?: IPL की टें टें, S5E35

    पंजाब किंग्स को 60 रनों से हराकर RCB ने लगातार चौथी जीत दर्ज कर ली है. PBKS ये मैच कहाँ हारी, होम ग्राउंड में पंजाब की टीम जीतने से ज्यादा हारती क्यों है और इतने साल में सिर्फ 2 ही बार Play-offs तक क्यों पहुंच पाई है? इस मैच के बाद क्या T20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली को कोई नई ज़िम्मेदारी मिल सकती है और RCB किस सूरत में क्वालीफाई कर सकती है? इसके अलावा आज अहमदाबाद में GT vs CSK के बीच मुक़ाबले में क्या गुजरात टाइटंस कोई कमाल दिखा पाएगी, पिच और प्लेइंग 11 से लेकर दूसरे पहलुओं पर बातचीत, सुनिए 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल से. साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी

  8. 9 May 2024 · 29 min

    IPL में टीम मालिकों के लिए लक्ष्मण रेखा कहां है?: IPL की टें टें, S5E34

    सनराइज़र्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ तूफ़ानी जीत दर्ज की. टीम ने 166 रनों के लक्ष्य को दस ओवर से कम में भी हासिल कर उसे बौना बना दिया. तो हैदराबाद में लखनऊ सुपरजाएंट्स का ये हश्र क्यों हुआ, टूर्नामेंट के इस फेज़ में लगातार दो बड़ी हार झेलने के बाद क्या लखनऊ बाउंस बैक कर पाएगी, केएल राहुल और LSG के मालिक के बीच जो बहस हुई, वो कितनी जायज है, टीम मालिकों का खिलाड़ियों के साथ बर्ताव कैसा होना चाहिए और आज PBKS vs RCB के मैच में दोनों टीमों के सामने क्या मोटिवेशन होगा, सुनिए 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ. साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत

  9. 8 May 2024 · 29 min

    दिल्ली कैपिटल्स के सक्सेस में ऋषभ पंत की कप्तानी का कितना रोल?: IPL की टें टें, S5E33

    दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 20 रनों से हराकर क्वालीफायर्स की उम्मीदें ज़िंदा रखी हैं. दिल्ली की इस जीत के नायक कौन रहे, इस सीजन में दिल्ली के सक्सेस में कप्तान ऋषभ पंत का कितना रोल रहा है, DC की सबसे अच्छी बात क्या है और क्या संजू सैमसन का कैच सफ़ाई से पकड़ा गया था? इसके अलावा आज सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपरजायंट्स के मुक़ाबले का विजेता कौन होगा, दोनों टीमों में किसके क्वालीफाई करने के चांसेज़ ज़्यादा हैं, टीम कॉम्बिनेशन से लेकर दोनों टीमों की राइवलरी और पिच के मिज़ाज पर चर्चा सुनिए, 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ. साउंड मिक्सिंग: कपिलदेव सिंह

  10. 7 May 2024 · 20 min

    T20 वर्ल्ड कप से पहले इंडिया के लिए एक अच्छी और एक बुरी ख़बर: IPL की टें टें, S5E32

    सनराइज़र्स हैदराबाद के ख़िलाफ़ मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में एक बड़ी जीत हासिल की. मुंबई की इस जीत में सबसे बड़ा रोल सूर्या का रहा, लेकिन सूर्यकुमार यादव की चमक में और किन प्लेयर्स का कॉन्ट्रिब्यूशन छिप गया? सनराइजर्स हैदराबाद को जल्दी से किस कमी को ठीक करने की ज़रूरत है और इस मैच से टीम इंडिया के लिए क्या ख़ुशख़बरी है? इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज मुक़ाबले में किस टीम का पलड़ा भारी है, क्या RR की टीम आज क्वालीफाई कर जाएगी या दिल्ली की टीम क्वालीफायर्स के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर लेगी? दिल्ली की पिच से लेकर दोनों टीमों के परफॉरमेंस पर बातचीत, सुनिए 'IPL की टें…

Take it with you

The Melo app keeps playing with the screen off, works in the car and on your watch, wakes you to your station, and browses the whole catalogue offline. Free, no ads, no account.

Get it on Google Play