Episode · IPL Ki Tein Tein
RCB ने हैदराबाद की कौन सी पोल खोल दी?: IPL की टें टें, S5E25
26 Apr 2024 · 25 min
Episode notes
RCB ने कैसे हैदराबाद की पोल खोल दी, क्या SRH को हराने का फॉर्मूला बाक़ी टीमों को मिल गया है और RCB की ये जीत क्यों स्पेशल है? KKR के ख़िलाफ़ क्या पंजाब तोड़ पाएगा हार का सिलसिला, मिचेल स्टार्क को क्या टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा और क्या शिखर धवन की वापसी होगी? KKR vs PBKS मैच का प्रीव्यू, पिच और प्लेइंग 11 पर चर्चा, सुनिए 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ. साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत
Podcast
IPL Ki Tein Tein
Are you a die-hard fan of IPL? Who's your favorite player - proven performers like Dhoni, Virat Kohli, Rohit Sharma and Surya Kumar Yadav? Or you love watching the talent of rising stars like Rinku Singh, Tilak Verma or Sai Sudarshan? Then this is the cricket podcast for you! Join us as we take a de
More from IPL Ki Tein Tein All episodes →
-
3 May 2024 · 31 min
Mumbai Indians की हार से टीम इंडिया का क्या भला होगा?: IPL की टें टें, S5E30
राजस्थान रॉयल्स के ख़िलाफ़ सनराइजर्स हैदराबाद की रोमांचक जीत के नायक कौन रहे, RR की पकड़ से ये मैच असल में कहाँ फिसला, टी नटराजन ने कैसे अपनी उपयोगिता साबित कर दी है और क्या नीतीश रेड्डी भविष्य में बेहतर खिलाड़ी साबित हो सकते हैं? इसके अलावा कोलकाता नाईटराइडर्स के ख़िलाफ़ आज मुंबई इंडियंस की जीत के आसार ज्यादा क्यों लगते हैं? वानखेड़े की पिच से लेकर रोहित शर्मा के फॉर्म, दोनों टीमों के प्लेइंग 11 और क्वालीफायर्स के समीकरण पर चर्चा सुनिए, 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ. साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
-
2 May 2024 · 25 min
चेन्नई सुपरकिंग्स अचानक डाउनफॉल की तरफ क्यों जाने लगी?: IPL की टें टें, S5E29
पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को उन्हीं के घर में कैसे मात दी, चेन्नई की टीम कहाँ पिछड़ रही है और धोनी के दिखाए रास्ते पर CSK क्यों नहीं चल पा रही है? PBKS के लिए इस मैच में क्या पॉजिटिव रहे और CSK को यहां से क्वालिफाई करने के लिए क्या करना होगा? इसके अलावा आज सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुक़ाबला कितना कांटे भरा होने वाला है, SRH के जीतने के आसार ज़्यादा क्यों हैं और क्या राजस्थान प्लेइंग 11 के साथ कोई प्रयोग कर सकती है, सुनिए 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ. साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
-
1 May 2024 · 42 min
किसके प्रेशर में चुनी गई इंडिया की T20 वर्ल्ड कप टीम?: IPL की टें टें, S5E28
T20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम इंडिया कितना बैलेंस्ड है, रिंकू सिंह को नहीं चुनना कितना सही है, चार स्पिनर्स चुनने की ज़रूरत क्या थी और किन खामियों को चयनकर्ताओं ने इग्नोर कर दिया? इसके अलावा कल आईपीएल में मुंबई इंडियंस का एक और फ्लॉप शो क्यों देखने को मिला, लखनऊ सुपरजायंट्स ने ऐन मौक़े पर क्या खेल किया है और आज चेन्नई सुपरकिंग्स और पंजाब किंग्स मैच का प्रीव्यू, पिच और मैच से जुड़े अहम पहलुओं पर दिलचस्प चर्चा, सुनिए 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ. साउंड मिक्सिंग: कपिलदेव सिंह
-
30 Apr 2024 · 24 min
T20 वर्ल्ड कप टीम चुनने में पुरानी ग़लतियां दोहराएंगे सेलेक्टर्स?: IPL की टें टें, S5E27
कोलकाता नाइट राइडर्स ने कल दिल्ली कैपिटल्स को एकतरफ़ा मुक़ाबले में सात विकेट से हरा दिया. ईडन गार्डन्स स्टेडियम में केकेआर के सामने दिल्ली की बत्ती गुल क्यों हो गई, मिचेल स्टार्क ने कैसे KKR की जीत की नींव रखी और फ़िल सॉल्ट के तौर पर कोलकाता को क्या सबसे भरोसेमंद ओपनर मिल गया है? इसके अलावा T20 वर्ल्ड कप की टीम में किन नामों पर चर्चा है और किन खिलाड़ियों के नाम पर लगभग मुहर लग गई है? आज लखनऊ सुपरजाएंट्स के ख़िलाफ़ क्यों मुंबई इंडियंस को जीतना ही होगा, लखनऊ की पिच से लेकर LSG और MI की प्लेइंग 11 पर चर्चा, सुनिए 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ. साउंड मिक्सिंग:…
-
29 Apr 2024 · 39 min
IPL में दो-ढाई सौ रन चेज़ करने का फॉर्मूला किन टीमों ने क्रैक कर लिया है?: IPL की टें टें, S5E26
बड़े स्कोर को चेज़ करते हुए एक बार फिर क्यों बिखर गई सनराइज़र्स हैदराबाद, चेन्नई सुपरकिंग्स के ख़िलाफ़ कौन सी ग़लती उन्हें भारी पड़ गई? RCB, MI और DC के लिए क्वालीफाई करने के कितने चांस हैं? क्या विराट कोहली ने स्ट्राइक रेट पर आलोचकों को जवाब दे दिया है? संजू सैमसन ने इस सीजन में क्या अलग किया है जो पहले नहीं कर पा रहे थे? पंजाब किंग्स के ख़िलाफ़ केकेआर की रिकॉर्ड हार की वजह क्या रही और आईपीएल में बड़े बड़े टारगेट भेदने का मंत्र किन टीमों को मिल गया है और वो क्या है? इसके अलावा आज दिल्ली कैपिटल्स के ख़िलाफ़ कोलकाता नाईटराइडर्स को क्यों चौकन्ना रहना होगा, KKR vs DC मैच का प्रीव्यू, सुनिए 'IPL की टें टें'…
-
25 Apr 2024 · 29 min
ट्रॉफी तो गई, क्या इज़्ज़त बचा पाएगी RCB?: IPL की टें टें, S5E24
दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2024 में गुजरात टाइटंस के ख़िलाफ़ डबल पूरा कर लिया है. गुजरात की टीम कैसे जीतते जीतते रह गई, शुभमन गिल ने कप्तानी के दौरान क्या ग़लतियां की और ऋषभ पंत की मैच जिताऊ पारी के बाद क्या उनका टी-20 वर्ल्ड कप का टिकट पक्का हो गया है? इसके अलावा SRH के ख़िलाफ़ RCB को क्यों प्राइड के लिए खेलना चाहिए, सुनिए SRH vs RCB मैच का प्रीव्यू 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ. साउंड मिक्सिंग: कपिलदेव सिंह
-
24 Apr 2024 · 33 min
इरफ़ान पठान की T20 World Cup टीम में ये खिलाड़ी क्यों हैं?: IPL की टें टें, S5E23
CSK को उनके गढ़ चेन्नई में लखनऊ सुपरजाएंट्स ने कैसे हरा दिया, बड़ा स्कोर खड़ा करके भी चेन्नई सुपरकिंग्स इसे क्यों नहीं डिफेंड कर पाई, ऋतुराज गायकवाड़ पर मार्कस स्टॉइनिस की पारी क्यों भारी पड़ गई और CSK और MI जैसी कद्दावर टीमें इस सीजन में कहाँ मात खा रही हैं? इरफ़ान पठान की T20 World Cup टीम में क्या झोल है और पठान इस टीम से किसे ख़ुश करना चाहते हैं? इसके अलावा Delhi Capitals और Gujarat Titans के मैच में कौन सी टीम अपना लोहा मनवाएगी, दोनों टीमों के साथ क्या दिक़्क़त है और दिल्ली की पिच कैसी रहने वाली है, सुनिए 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ. साउंड मिक्सिंग: सचिन…
-
23 Apr 2024 · 39 min
Play-offs के सीन से क्या Mumbai Indians पूरी तरह बाहर हो गई?: IPL की टें टें, S5E22
यशस्वी जायसवाल और संदीप शर्मा के करिश्माई प्रदर्शन की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को नौ विकेट से हरा दिया. क्या इस प्रदर्शन से यशस्वी और संदीप ने T20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है, हार्दिक पंड्या का हर दांव फेल क्यों हो रहा है और क्या यहाँ से मुंबई इंडियंस प्ले-ऑफ़ के लिए क्वालिफाई कर सकती है? इसके अलावा चेन्नई में आज CSK और LSG की जंग कौन जीतेगा, क्या लखनऊ में मिली हार का हिसाब चुकता कर पाएगी चेन्नई सुपरकिंग्स और लखनऊ सुपरकिंग्स को आज क्यों सावधान रहने की ज़रूरत है, सुनिए 'IPL की टें टें' में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ. साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
-
22 Apr 2024 · 34 min
राजस्थान के 4 प्लेयर्स के लिए आज सबसे बड़ा मैच है!: IPL की टें टें, S5E21
IPL 2024 के क्वालिफायर्स की तस्वीर क्या साफ़ हो गई है, RCB ने KKR के ख़िलाफ़ रोमांचक मुक़ाबला कैसे गंवाया, इतनी पिटाई के बाद भी मिचेल स्टार्क को KKR की टीम क्यों खिलाए जा रही है? SRH ने कैसे T20 का टेम्प्लेट बदल दिया है, हैदराबाद के ख़िलाफ़ दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से क्या स्ट्रैटेजिक ग़लतियां हुईं, गुजरात टाइटन्स ने कैसे पंजाब के ख़िलाफ़ मैच लगभग फंसा दिया था? इसके अलावा Rajsthan Royals और Mumbai Indians का मैच टीम इंडिया के लिए कैसे ऑडिशन हो सकता है, जयपुर में किस टीम का पलड़ा भारी है? RR vs MI मैच के लिए पिच से लेकर प्लेइंग 11 पर बातचीत, सुनिए 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड में कुमार केशव, मोहम्मद…
-
19 Apr 2024 · 31 min
Mumbai Indians में पहले वाली बात क्यों नहीं रही?: IPL की टें टें, S5E20
मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को एक रोमांचक मैच में नौ रनों से हरा दिया, लेकिन इस हार में पंजाब किंग्स के आशुतोष शर्मा ख़ूब चमके. आशुतोष ने अपनी आक्रामक बैटिंग से मुंबई के मुंह से जीत का निवाला लगभग छीन ही लिया था. तो इस मैच का टर्निंग पॉइंट क्या रहा, पंजाब की टीम इस आईपीएल की सबसे बड़ी एंटरटेनर क्यों है और किन दो वजहों से मुंबई इंडियंस में वो धार नहीं दिखती? साथ ही आज के Lucknow Supergiants (LSG) और Chennai SuperKings (CSK) के बीच लखनऊ में किस टीम का पलड़ा भारी है? क्या लखनऊ की टीम जीत के रास्ते पर लौटेगी और चेन्नई को हराकर उन्हें क्या मिल सकता है, सुनिए 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड में कुमार…
