Skip to content
Melo Podcasts Home
CategoriesLanguagesFollowing

Episode · Iti Itihaas

एक चिट्ठी की बदौलत कैसे आ गए ट्रेनों में टॉयलेट्स?: इति इतिहास, EP 192

12 Apr 2025 · 2 min

Play episode WhatsApp Download

Episode notes

पुराने ज़माने में न सोशल मीडिया था, न मोबाइल. किसी दोस्त का हाल जानना हो या ऑफिस का काम निपटाना हो, तो चिट्ठी ही सबसे बड़ा सहारा थी. लेकिन एक बार एक ऐसी चिट्ठी लिखी गई, जो सिर्फ बात करने के लिए नहीं थी बल्कि उसने इतिहास ही बदल दिया. इस चिट्ठी की वजह से आज भारतीय रेल की हर बोगी में शौचालय मौजूद हैं. है न हैरानी की बात? कटहल की सब्जी, तेज़ गर्मी और लंबे सफर के इस कॉम्बिनेशन ने एक मुसाफिर को मजबूर कर दिया कि वो अपनी तकलीफ रेलवे को लिख भेजे. उसने जो चिट्ठी भेजी, वो इतनी असरदार थी कि रेलवे को आखिरकार ट्रेनों में टॉयलेट बनवाने पड़े. सुनिए ‘इति इतिहास’ में. प्रड्यूसर : माज़ सिद्दीक़ी साउंड मिक्सिंग…

Podcast

Iti Itihaas

Aaj Tak Radio · History · Hindi

Listen Podcast 'Iti Itihas' With Nitin Thakur in Hindi who will narrate the plethora of fascinating, shocking and startling historical occurrences in a span of just two to two and a half minutes. In this podcast,Our host will narrate the chronical and archived facts in the form of short stories.

More from Iti Itihaas All episodes →

  1. 27 Apr 2025 · 3 min

    पतला होने का 20वीं सदी का नुस्खा जिसे अपनाना चाहती हैं किम कर्दाशियां!: इति इतिहास, Ep 197

    आजकल लोग अपनी लाइफ़स्टाइल को लेकर बड़े सीरियस होते जा रहे हैं, तरह-तरह के फ़िटनेस ट्रेंड्स अपना रहे हैं- ये डायट, वो डायट, जिम जाना, मेंटल हेल्थ पर ध्यान देना, वगैरह. सोशल मीडिया की बदौलत लगभग रोज़ ही एक नया ट्रेंड शुरू हो जाता है. लेकिन एक समय ऐसा भी था जब लोग डायटिंग के लिए कीड़ों का इस्तेमाल करते थे. सुनिए पूरा किस्सा ‘इति इतिहास’ में.

  2. 26 Apr 2025 · 3 min

    कैथोलिक चर्च के पोप की कुर्सी पर तीन लोग कैसे आ बैठे?: इति इतिहास, Ep 196

    ईसाई धर्म की सबसे बड़ी शाखा, कैथोलिक्स. इस पंथ के हेड पोप का पद हमेशा से ही महत्वपूर्ण रहा है. इतना महत्वपूर्ण कि कैथोलिक्स के लिए तो जीज़स के बाद पोप ही हैं. मगर क्या आप विश्वास कर सकते हैं कि इतिहास में एक बार इस पद पर तीन लोग विराजमान थे. वो भी एक साथ! सुनिए पूरा किस्सा ‘इति इतिहास’ में. प्रड्यूसर : माज़ सिद्दीक़ी साउंड मिक्सिंग : अमन पाल

  3. 20 Apr 2025 · 3 min

    Pepsi के पास पनडुब्बियां और जंगी जहाज़ कैसे आए?: इति इतिहास, Ep 195

    कोल्ड ड्रिंक तो पी ही होगी, लेकिन क्या आपको पता है कि इसी कोल्ड ड्रिंक की एक कंपनी के पास कभी पनडुब्बियां और जंगी जहाज़ भी थे? हां, कोल्ड वॉर के दौरान सोवियत संघ और अमेरिका की तनातनी के बीच एक अनोखा सौदा हुआ, जिसने पेप्सी को बना दिया इन पनडुब्बियों और जहाजों का मालिक. सुनिए 'इति इतिहास' में. प्रड्यूसर : माज़ सिद्दीक़ी साउंड मिक्सिंग : अमन पाल

  4. 19 Apr 2025 · 2 min

    बीवियां छोड़कर अपने कुत्तों के साथ भागने वाला नवाब: इति इतिहास, Ep 194

    जूनागढ़ की रियासत के आखिरी नवाब को कुत्ते बहुत पसंद थे. मतलब कुछ ज़्यादा ही पसंद. उनके पास 1 या 2 नही, बल्कि कुल 800 कुत्ते थे. इतना ही नही, हर कुत्ते को एक पर्सनल कमरा, एक अटेंडेंट और इमर्जेंसी के लिए एक टेलीफ़ोन मिला हुआ था. लेकिन ये भी उनके Obsession की झलकी भर है. जानिए पूरा किस्सा ‘इति इतिहास’ में

  5. 13 Apr 2025 · 2 min

    जिससे जंग चल रही थी, उसी को ग्रीस ने गोलियां क्यों भेजीं?: इति इतिहास, EP 193

    अमूमन किसी जंग में दो पक्ष एक दूसरे पर हथियारों की बौछार करते हैं. ऐसी ही एक जंग के दौरान ग्रीस और तुर्की ने भी करने का सोचा था. लेकिन हालात कुछ और ही हो गए. ग्रीस ने तुर्की को गोला-बारूद तोहफे में भेज दिए मगर क्यों? सुनिए ‘इति इतिहास’ में.

  6. 30 Mar 2025 · 3 min

    चीन में क्यों होने लगी थी आम की पूजा?: इति इतिहास, Ep 191

    फलों का राजा आम तो हमेशा से लोगों की पसंद रहा है, लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब चीन में आम सिर्फ एक फल नहीं, बल्कि श्रद्धा और आस्था का प्रतीक बन गया. पूरे देश पर जैसे आम का बुखार चढ़ गया—लोगों ने इसे पूजना शुरू कर दिया, और अगर किसी ने इसकी ठीक से हिफाज़त नहीं की, तो उसे सज़ा तक झेलनी पड़ती थी. सुनिए ‘इति इतिहास’ में. प्रड्यूसर : माज़ सिद्दीक़ी साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह

  7. 29 Mar 2025 · 2 min

    दिल्ली की अज़ीम 'कुतुब मीनार' ने कैसे पाया अपना नाम?: इति इतिहास, Ep 190

    आपने दिल्ली की कुतुब मीनार तो देखी ही होगी. दिल्ली सल्तनत के इतिहास की कहानी कहती इस मीनार के बारे में कहा जाता है कि इसका नाम सल्तनत के पहले सुल्तान कुतुब उद दीन ऐबक के नाम पर रखा गया. लेकिन क्या वाकई ऐसा है? इति-इतिहास के इस एपिसोड में वो किस्सा, जिसमें छुपा है इस सवाल का जवाब.

  8. 23 Mar 2025 · 3 min

    दुनिया भर के प्रदर्शनों में दिखने वाले इस मास्क की कहानी क्या है?: इति इतिहास, Ep 189

    इंग्लैंड की संसद को उड़ाने की नाकाम कोशिश करने वाले गाय फॉक्स का नाम इतिहास में एक गद्दार के रूप में दर्ज हुआ, लेकिन विडंबना देखिए—उसी चेहरे ने क्रांति और विरोध का सबसे बड़ा मास्क बना दिया. 'V for Vendetta' से लेकर हैकिंग ग्रुप Anonymous तक, हर आंदोलन में जलती हुई मशाल की तरह इस मास्क को उठाया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे की असली कहानी क्या है? कैसे एक असफल विद्रोह पूरी दुनिया में विरोध की पहचान बन गया? सुनिए ‘इति इतिहास’ में गाय फॉक्स की कहानी. प्रड्यूसर : माज़ सिद्दीक़ी साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह

  9. 22 Mar 2025 · 4 min

    सम्राट नेपोलियन को चेस में हराने वाली 'चेसमास्टर' मशीन!: इति इतिहास, Ep 188

    आजकल AI से क्या कुछ मुमकिन नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आज से 250 साल पहले एक मशीन थी, जिसने फ्रांस के सम्राट नेपोलियन को भी चेस में पछाड़ा था. अब ये कोई करिश्मा था या फिर कोई गड़बड़-घोटाला? 'इति इतिहास' के इस एपिसोड में सुनिए यही किस्सा. प्रड्यूसर : माज़ सिद्दीक़ी साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह

  10. 9 Mar 2025 · 3 min

    वो रिसर्च पेपर्स जिन्हें छू लेने भर से हो सकते हैं बीमार!: इति इतिहास, Ep 187

    पेरिस में है नेशनल लाइब्रेरी ऑफ फ्रांस. साढ़े छह सौ साल पुरानी इस लाइब्रेरी में दुनिया भर से इकट्ठा किए गए मैन्युस्क्रिप्ट्स की भरमार है. इन्हीं में एक जगह रखे हैं ऐसे डॉक्यूमेंट्स जिन्हें देखने के लिए आपको एक खास तरह का फॉर्म साइन करना होता है. फॉर्म में लिखा होता है आपके किसी भी तरह के नुकसान के ज़िम्मेदार आप खुद होंगे...और शायद अगले डेढ़ हज़ार सालों तक इन कागज़ों को देखने जो आएगा उसे ये फॉर्म भरना पड़ेगा. लेकिन इन कागज़ों के अंदर क्या राज़ दफ़न है? किसके हैं ये कागज़? क्यों इन्हें देखने वालों को बरतने होते हैं एहतियात? सुनिए ‘इति इतिहास’ में. साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह

Take it with you

The Melo app keeps playing with the screen off, works in the car and on your watch, wakes you to your station, and browses the whole catalogue offline. Free, no ads, no account.

Get it on Google Play