Episode · NL Charcha
एनएल चर्चा 398: माओवादी कमांडर हिडमा का खात्मा, मतदान में बढ़ती महिलाओं की भागेदारी और दिल्ली ब्लास्ट के अनसुलझे सवाल
22 Nov 2025 · 1 hr 31 min
Episode notes
एनएल चर्चा में इस हफ्ते नीतीश कुमार के 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लिए जाने, 18 नवंबर को आंध्र प्रदेश में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 6 माओवादियों समेत कुख्यात माओवादी माडवी हिडमा एवं उसकी पत्नी राजे का एनकाउंटर और लाल क़िला के पास हुए ब्लास्ट के बाद श्रीनगर के नौगाम पुलिस थाने में हुए धमाके में नौ लोगों की मौत और 27 पुलिसकर्मी समेत 32 घायल होने लेकर विस्तार से बात हुई. इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट द्वारा राज्य विधानसभाओं में पारित विधेयकों को मंजूरी देने के संबंध में राज्यपाल एवं राष्ट्रपति के लिए अपने पूर्व के फैसले को पलटते हुए कोई समयसीमा तय नहीं करने का फैसला देना, केरल एवं…
Podcast
NL Charcha
Newslaundry.com · News · Hindi
हफ्ते भर के समाचार का समावेश| संचालन: अतुल चौरसिया https://www.newslaundry.com/hindi Click here to support Newslaundry: http://bit.ly/paytokeepnewsfree Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
More from NL Charcha All episodes →
-
27 Dec 2025 · 20 min
छोटी चर्चा Episode 403
एनएल चर्चा में इस हफ्ते हिंदी प्रसिद्ध कवि, लेखक और साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल के निधन उन्नाव रेप केस मामले में कुलदीप सिंह सेंगर को मिली ज़मानत और अरावली पर्वत श्रृंखला के नए मापदंडों को लेकर विस्तार से बात हुई. इस बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी और आशुतोष भारद्वाज शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और स्तंभकार आनंद वर्धन ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया. सुनिए- Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
-
20 Dec 2025 · 19 min
छोटी चर्चा Episode 402
एनएल चर्चा में इस हफ्ते सरकार द्वारा मनरेगा की जगह लाई गई नई योजना, केरल फिल्म फेस्टिवल में कुछ फिल्मों के प्रदर्शन पर रोक और बांग्लादेश में हिंसा को लेकर विस्तार से बात हुई. इस बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार कादंबिनी शर्मा, दयाशंकर मिश्रा और पत्रकार एवं फिल्म समीक्षक अन्ना एम.एम. वेट्टिकाड शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया. पूरी चर्चा सुनिया हमारी वेबसाइट और ऐप पर Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
-
13 Dec 2025 · 23 min
छोटी चर्चा Episode 401
एनएल चर्चा में इस हफ्ते संसद में वंदे मातरम की 150वीं सालगिरह, चुनाव सुधार और एसआईआर पर हुई चर्चा समेत इंडिगो संकट को लेकर विस्तार से बात हुई. इसके अलावा सरकार ने इंडिगो को अपनी उड़ान संख्या 10 फीसदी घटाने के लिए कहा, गोवा के एक नाईट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत, कर्नाटक सरकार द्वारा माहवारी के दौरान एक दिन की छुट्टी के प्रावधान वाले नोटिफिकेशन पर कर्नाटक हाईकोर्ट ने लगाई रोक, मध्यप्रदेश के किसानों में खाद की कमी को लेकर चिंता और विरोध प्रदर्शन, केरल में चलती गाड़ी में अभिनेत्री से यौन शोषण की साज़िश के मामले में अभिनेता दिलीप बरी, पश्चिम बंगाल में केंद्र सरकार ने तीन साल बाद सशर्त…
-
6 Dec 2025 · 23 min
छोटी चर्चा Episode 400
एनएल चर्चा में इस हफ्ते केंद्र सरकार द्वारा सभी भारतीयों के फ़ोन में संचार साथी एप प्री इंस्टॉल करने के आदेश, रूस के राष्ट्रपति व्लादमिर पुतिन के भारत दौरे और रुपये में हुई ऐतिहासिक गिरावट को लेकर विस्तार से बात हुई. इस बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार अंशुमान तिवारी, कादंबिनी शर्मा और तक्षशिला इंस्टीट्यूशन के ग्रेजुएट सर्टिफिकेट इन पब्लिक पॉलिसी (टेक्नोलॉजी एंड पॉलिसी) प्रोग्राम की असिस्टेंट प्रोग्राम मैनेजर अन्वेषा सेन शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया. सुनिए - Hosted on Acast.…
-
29 Nov 2025 · 23 min
छोटी चर्चा Episode 399
एनएल चर्चा में इस हफ्ते कई राज्यों में जारी एसआईआर की प्रक्रिया में शामिल बीएलओ की मौतों और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण पूरा होने पर धर्म ध्वजा फहराने को लेकर विस्तार से बात हुई. इस बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी, स्वतंत्र पत्रकार पीयूष रॉय और स्निग्धेंदु भट्टाचार्य शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन, प्रमुख संपादक रमन किरपाल और स्तंभकार आनंद वर्धन ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने इस लाइव चर्चा का संचालन किया. सुनिए - Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
-
15 Nov 2025 · 1 hr 53 min
एनएल चर्चा 397 : एनडीए की प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी और महागठबंधन की हार
इस हफ्ते की चर्चा में बिहार के चुनावी नतीजों पर विस्तार से बात की गई. यूट्यूब पर लाइव हुई इस बातचीत में नतीजों से पहले उठने वाले सवालों जैसे दो दशकों से ज़्यादा और सबसे लंबे वक्त तक बिहार के मुख्यमंत्री का रिकॉर्ड बनाने वाले नीतीश कुमार का भविष्य क्या होगा? क्या जातीय समीकरण, हर घर सरकारी नौकरी और 'वोट-चोरी' जैसे मुद्दों के सहारे इंडिया गठबंधन कुर्सी तक पहुंच पाएगा? क्या एनडीए बेरोजगारी, पलायन और सत्ता-विरोधी लहर जैसी चुनौतियों को पार कर सत्ता में वापसी कर पाएगी? या फिर जन सुराज पार्टी के जरिए प्रशांत किशोर जैसे नए खिलाड़ी बिहार की सत्ता में कोई जगह बना पाएंगे? और सबसे महत्वपूर्ण बात नीतीश…
-
8 Nov 2025 · 22 min
छोटी चर्चा Episode 396
एनएल चर्चा में इस हफ्ते विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा हरियाणा की वोटर लिस्ट में 25 लाख फर्जी वोटर के नाम शामिल होने के आरोपों और बिहार में जारी विधानसभा चुनावों को लेकर विस्तार से बात हुई. इस हफ्ते चर्चा में वरिष्ठ पत्रकार नितिन सेठी और ‘मैं’ मीडिया के संस्थापक तंज़ील आसिफ शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और विकास जांगड़ा ने चर्चा में हिस्सा लिया. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया. सुनिए- Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
-
1 Nov 2025 · 20 min
छोटी चर्चा Episode 395
एनएल चर्चा में इस हफ्ते यमुना किनारे छठ पूजा के लिए बनाए गए कृत्रिम तालाब को लेकर उठे विवाद, दिल्ली सरकार द्वारा क्लाउड सीडिंग के जरिए कृत्रिम बरसात की असफल कोशिशों और बिहार चुनाव पर विस्तार से बात हुई. इसके अलावा दिल्ली में ग्रैप का दूसरा चरण लागू, बिहार में महागठबंधन और एनडीए ने जारी किया अपना घोषणा पत्र, मुंबई में 17 बच्चों को एक व्यक्ति ने बनाया बंधक, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाक़ों में चक्रवात मोंथा से भारी नुकसान, बिहार के बाद अब देश के 12 राज्यों में एसआईआर की शुरुआत और भारत एव चीन के बीच सीधी उड़ानें दोबारा हुईं जारी आदि ख़बरें भी हफ्ते भर सुर्ख़ियों में रहीं. इस हफ्ते चर्चा में…
-
25 Oct 2025 · 24 min
छोटी चर्चा Episode 394
एनएल चर्चा में इस हफ्ते दिवाली की आतिशबाजी के बाद बद से बदतर हालत में पहुंची दिल्ली की हवा और बिहार चुनाव की सरगर्मियों को लेकर विस्तार से बात हुई. इसके अलावा दिवाली के बाद उत्तर भारत के 16 शहरों की हवा बेहद ख़राब श्रेणी में पहुंची, बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सभी दलों ने अपने उम्मीदवार किए घोषित, विपक्ष की ओर से तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार, लेह हिंसा में हुई मौतों की पड़ताल के लिए गृह मंत्रालय ने की न्यायिक जांच की घोषणा, ग्वालियर में एक क़स्बे के सरकारी अस्पताल में एंटीबायोटिक में कीड़े मिलने की शिकायत के बाद दवा का स्टॉक सील, छत्तीसगढ़ के बस्तर में 210 नक्सलियों ने किया सरेंडर,…
-
18 Oct 2025 · 19 min
छोटी चर्चा Episode 393
एनएल चर्चा में इस हफ्ते पटाखों पर लगे प्रतिबंध पर सुप्रीम कोर्ट की छूट और सीमित समयांतराल में ग्रीन क्रैकर्स बेचने की अनुमति, लालू यादव के परिवार के खिलाफ आपराधिक आरोप तय और हरियाणा में आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार और एएसआई संदीप लाठर की आत्महत्या को लेकर विस्तार से बात हुई. इसके अलावा युद्धविराम के बाद फिलिस्तीन और इजराइल ने बंधकों को रिहा किया, पश्चिम बंगाल में एक एमबीबीएस छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना, अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बढ़ा तनाव, बिहार चुनाव के लिए बीजेपी और जनता दल यूनाइटेड गठबंधन ने की अपने उम्मीदवारों की की घोषणा और भारत में कफ सिरप की वजह से हुई मौतों के बाद…
