Episode notes
तूने कहा था..... रस्मों में तू रिवाजों में तू तू ही कसम इरादों में तू धड़कन धड़कन साँसे भी तेरी ....फिर भी भुला दिया तूने रुला दिया तूने वफाओं का ये कैसा सिला दिया तूने...... जबकि...तूने कहा था...कि... .....कुछ भी नहीं पूरा बिन तेरे बिन तेरे जीवन मेरा आधा बेशक, मैं थोड़ी सी तुझमे पर ,मुझमें तू "रब" से भी ज्यादा .....फिर क्या हुआ तेरा वादा...
Podcast
DHADKANE MERI SUN
Dr. Rajnish Kaushik · Arts & Books · Hindi
Self composed various aspects of love, various feelings, sensations and colors of love with enchanting and melodious words of Hindi and Urdu language have been presented in a very poetic manner in every episode of this podcast . All the episodes of this podcast are solemnly dedicated to all the lovers just as the cycle of love never ends in the same way these love lyrics episode will move on,…
More from DHADKANE MERI SUN All episodes →
-
S4 · E31 · 13 Mar 2026 · 22 min
Those Moments (Listener Favorite)
Some moments in life quietly pass by… yet they stay with us forever.
-
S4 · E30 · 6 Mar 2026 · 23 min
Lut Gaye Teri Mohabbat Mein
चाहतें देख कर लगता था कि बिछुड़ोगी ही नहीं कभी..... मीठे लफ्ज जब घुलते थे कानो में तो लगता था कि कड़वा बोलोगी ही नहीं कभी... मुस्कुराहटो के आलम तो क्या पूछो...इतने दिलनशी थे...लगता था कि जैसे रूठोगी ही नहीं कभी... मगर... ऐसी लगी नज़र... कि...कोई ताल्लुक ही ना रहा... और अब लगता है कि...उजड़े हैं ऐसे...कि जैसे फिर से बसेंगे भी नहीं कभी... तेरे इश्क़ के हाथों तबाह हुए हैं इस तरहा...के लगता है कि अब जुड़ेंगे भी नहीं कभी... मगर तुम्हारी याद बहुत आती है ....याद रखना... वह अलग बात है....कि मेरे दिल के सारे अरमाँ लुट गये...हिफाज़त करते करते तुम्हारी...हम खुद भी... ...लुट गये....
-
S4 · E29 · 27 Feb 2026 · 23 min
Rangreza (Holi Special)
रंगरेज मेरे तेरी बाहों में जब अगन लगे मेरे अंग अंग में बदमाश इशारे होते हैं होते हैं रंगीं ख्वाब सभी हम यार तुम्हारे होते हैं रंगरेज मेरे..... रंगरेज मेरे तेरे हाथों से जब रंग लगे मेरे गालों पे मस्ती के नजारे होते हैं होते हैं रंगीं ख्वाब सभी हम यार तुम्हारे होते हैं.......l
-
S4 · E28 · 20 Feb 2026 · 18 min
O...jaan - e - jana
कभी मिलो… तो दिखाऊँ तुम्हें, बताऊँ तुम्हें, और… जताऊँ भी तुम्हें कि… तू ज़िंदगी है… तू ही ज़रूरत है… साँस जब तक… तुम्हें मोहब्बत करूँगा, ज़ाना… ओ जाने जाना…
-
S4 · E27 · 9 Feb 2026 · 28 min
Main Tera Hoon | Valentine's Special
मोहब्बत खुदा है प्रेम ईश्वर है Love is GOD..... GOD....जिसे छुआ नहीं जा सकता, पर सच्ची प्रार्थनाओं से पाया ज़रूर जा सकता है...इसलिए रिश्ता ये तेरा मेरा... इस दुनिया के इतर उस दुनिया में भी रहता है , जहाँ प्रेम निश्छल निर्मल गंगा की तरहा बहता है l रिश्ता ये तेरा मेरा, समंदर सा अथाह गहरा, जिसमें घूम गया मैं, झूम गया मैं.... संभालना मेरे बस में नहीं अब डूब गया मैं... संभलने की तमन्ना भी नहीं कोई... क्यों कि, तेरे सिवा और है ही क्या मेरे पास एक नाम तेरा - एक तेरा अहसास काश... इस valentine रहे...तू मेरे पास क्यों कि... मैं तेरा था...मैं तेरा हूँ...मैं तेरा ही रहूँगा...।
-
S4 · E25 · 15 Jan 2026 · 26 min
Tujhe bhulna to chaha
सिखाया वक़्त ने जीना सब्र और गम को भी पीना मगर जहाँ भी जिक्र तेरा आया वहां हम सब लुटा आये तुझे भूलना तो चाहा लेकिन भुला ना पाए...
-
S4 · E24 · 5 Jan 2026 · 23 min
first love at first sight
मेहरबां हुआ वक़्त और हसरतें भी लम्हा लम्हा चाहतों में टूटी सरहदें भी रतजगों में बीती ना जाने कितनी रातें दिन के उजालों में बेहिसाब बातेँ बातेँ करार की और इक़रार की पहली नजर के पहले प्यार की....
-
S4 · E23 · 29 Dec 2025 · 15 min
silsila pyaar ka (New Year's special)
क्या हुआ जो इस बरस भी आरजू ए मोहब्बत पूरी ना हो सकी .... क्या हुआ जो दरमियाँ उसके और तुम्हारे खत्म दूरी ना हो सकी ... इश्क़ तो है ना तुम्हें उससे और उम्मीदे वफा भी... इसलिए सब्र करो वो दौर भी आयेगा... जब होगा मेहरबां वक़्त भी और महबूब भी दौड़ा चला आयेगा... इसलिए ना हो उदास, ना डूबो गम के अँधेरों में... ये मिजाज ए हुस्न है पल पल बदलता रहेगा, ये सिलसिला है प्यार का चलता रहेगा....
-
S4 · E20 · 28 Dec 2025 · 18 min
Teri marzi
वो लम्हे जो दर्द थे तेरा वो लम्हे जो फर्ज थे मेरा निभाये जो आँसुओं की धार में वो लम्हे जो मुझपे कर्ज़ थे तेरा.... मगर कह के एहसां , जता दिया तूने अपनों की फ़ेहरिस्त से हटा दिया तूने हुस्न और इश्क़ की जद्दोजहद में मैं गैर हूँ तल्ख लहजे में बता दिया तूने... फिर भी मैं दहकता रहा उसी आग में गाता रहा तुझी को ग़मों के साज़ में घुटता रहा- मरता रहा- रहा फिर भी जिंदा पुकारता ही रहा दिल की हर आवाज में मगर तूने नहीं समझी मेरी चाहत मेरी मर्जी गुरूर ए हुस्न में अपने सुनी ना दिल की एक अर्जी तेरी मर्जी...तेरी मर्जी...तेरी मर्ज़ी
-
S4 · E22 · 11 Dec 2025 · 20 min
Tumhara Intezar
कहते हैं कि वक़्त आदतन चीजों को संयमित कर देता है , मगर इंतजार...जो प्यार में होता है किसी का, वह अपनी जगह ढीठ बना रहता है, शून्य और अनंत के बीच फैले रिक्त स्थानो में...यह सोच कर कि तुम आओगी और पढ़़ोगी मेरी आँखों में लिखी वो सारी प्रार्थनाएं, जो ईश्वर से करता रहता हूँ मौन की डोर पकड़ कर...इस ख्याल से भी कि किसी तरह दिल बहल जाये, इन्तज़ार के पल ढल जायें, करार रातों के बेक़रारी में बदल जायें, जादू प्रेम का मेरे तुम्हारे ना आने की जिद पे कुछ यूँ चल जाये..कि ना चाह कर भी तुम पुकार लो मुझे...कि तुम ही से प्यार है...तुम्हारा इंतजार है....
